15/07/2026
करनाल पुलिस का यह कैसा "प्रदूषण नियंत्रण"?
करनाल पुलिस द्वारा 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को इंपाउंड करने की कार्रवाई के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो शहर का प्रदूषण अचानक कम हो गया हो। यदि यही गति और जोश बना रहा, तो शायद आने वाले एक सप्ताह में करनाल शहर से प्रदूषण पूरी तरह समाप्त हो जाएगा!
लेकिन एक सवाल ज़रूर उठता है—क्या प्रदूषण का कारण केवल पुराने वाहन ही हैं? क्या उद्योगों का धुआँ, निर्माण कार्यों की धूल, कूड़ा जलाना और अन्य स्रोत अब प्रदूषण नहीं फैलाते?
कानून का पालन आवश्यक है, लेकिन उसका पालन मानवीय संवेदनाओं, पारदर्शिता और नागरिकों के सम्मान के साथ होना चाहिए। यदि कार्रवाई के दौरान लोगों के साथ अपमानजनक या अमानवीय व्यवहार किया जाता है, तो इससे कानून के प्रति सम्मान नहीं बल्कि असंतोष पैदा होता है।
जनहित में कार्रवाई और जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार—दोनों साथ-साथ चलने चाहिए। यही एक जिम्मेदार और संवेदनशील प्रशासन की पहचान है।