Yoga Accessories yoga all items

Yoga Accessories yoga all items Online shopping for Yoga Accessories yoga all items.Yoga
Yoga Mats,Yoga Blocks,Yoga Straps,Yoga Bags

20/06/2023
  2021
21/06/2021

2021

पतंजलि योगसूत्र महर्षि पतंजलि योगसूत्र (योगदर्शन) के प्रणेता हैं जो भारतीय छःआस्तिक दर्शनों (सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक...
11/06/2021

पतंजलि योगसूत्र

महर्षि पतंजलि योगसूत्र (योगदर्शन) के प्रणेता हैं जो भारतीय छःआस्तिक दर्शनों (सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा, वेदान्त) में से एक है ।
षड् आस्तिक दर्शनों में योगदर्शन का महत्वपूर्ण स्थान है। कालान्तर में योग की नाना शाखाएँ विकसित हुई जिन्होंने बड़े व्यापक रूप में अनेक भारतीय पंथों, संप्रदायों और साधनाओं पर प्रभाव डाला।
प्रत्यक्ष रूप में हठयोग, राजयोग और ज्ञानयोग तीनों का मौलिक यहाँ मिल जाता है। इस पर भी अनेक भाष्य लिखे गये हैं। आसन, प्राणायाम, समाधि आदि विवेचना और व्याख्या की प्रेरणा लेकर बहुत से स्वतंत्र ग्रंथों की भी रचना हुई।
योग दर्शनकार पतंजलि ने आत्मा और जगत् के संबंध में सांख्य दर्शन के सिद्धांतों का ही प्रतिपादन और समर्थन किया है। उन्होंने भी वही पचीस तत्त्व माने हैं, जो सांख्यकार ने माने हैं। इनमें विशेषता यह है कि इन्होंने कपिल की अपेक्षा एक और छब्बीसवाँ तत्त्व 'पुरुषविशेष' या ईश्वर भी माना है।

वैदिक साहित्य में पतंजलि प्रणीत ३ मुख्य ग्रन्थ मिलते हैः
१.योगसूत्र
२.अष्टाध्यायी पर भाष्य (महाभाष्य)
३.आयुर्वेद पर ग्रन्थ
कुछ विद्वानों का मत है कि ये तीनों ग्रन्थ एक ही व्यक्ति ने लिखे हैं जबकि कुछ अन्य विद्वानों की धारणा है कि ये विभिन्न व्यक्तियों की कृतियाँ हैं । महर्षि पतंजलि ने पाणिनि के व्याकरण ग्रन्थ अष्टाध्यायी पर अपनी टीका लिखी जिसे महाभाष्य का नाम दिया ।
महर्षि पतंजलि शुंग वंश के शासनकाल में थे | डॉ. भंडारकर ने पतंजलि का समय 158 ई. पू., द बोथलिक ने पतंजलि का समय 200 ईसा पूर्व एवं कीथ ने महर्षि पतंजलि का समय 140 से 150 ईसा पूर्व माना है | ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पुष्यमित्र शुंग का अश्वमेघ यज्ञ भी संपन्न कराया था |
महर्षि पतंजलि महान चिकित्सक थे और इन्हें ही 'चरक संहिता' का प्रणेता माना जाता है। 'योगसूत्र' को महर्षि पतंजलि का महान अवदान माना जाता है ।
जैसे - अष्टाध्यायी को मानव मष्तिष्क की सर्वश्रेष्ठ कृति माना जाता है
उसी प्रकार योगदर्शन को भी मानव मष्तिष्क की सर्वश्रेष्ठ कृति कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | पतंजलि रसायन विद्या के विशिष्ट आचार्य थे - अभ्रक विंदास, अनेक धातुयोग और लौहशास्त्र को इनकी देन कहा जाता है। राजा भोज ने इन्हें तन के साथ मन का भी चिकित्सक कहा है।

योगेन चित्तस्य पदेन वाचां मलं शारीरस्य च वैद्यकेन।
योऽपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां पतंजलिं प्रांजलिरानतोऽस्मि॥

अर्थात् - चित्त-शुद्धि के लिए योग (योगसूत्र), वाणी-शुद्धि के लिए व्याकरण (महाभाष्य) और शरीर-शुद्धि के लिए वैद्यकशास्त्र देनेवाले मुनिश्रेष्ठ पतंजलि को प्रणाम !

'महाभाष्य' के रचयिता पतंजलि काशी-मण्डल के ही निवासी थे । मुनित्रय (अष्टाध्यायी-कार महर्षि पाणिनि, वार्त्तिककार कात्यायन और महाभाष्यकार महर्षि पतंजलि - इन्हीं तीनों ऋषियों को "मुनित्रय" कहा गया है) की परंपरा में वे अंतिम मुनि थे। पाणिनी के पश्चात् पतंजलि सर्वश्रेष्ठ स्थान के अधिकारी पुरुष हैं। उन्होंने पाणिनी व्याकरण के महाभाष्य की रचना कर उसे स्थिरता प्रदान की । वे अलौकिक प्रतिभा के धनी थे। व्याकरण के अतिरिक्त अन्य शास्त्रों पर भी इनका समान रूप से अधिकार था । व्याकरण शास्त्र में उनकी बात को अंतिम प्रमाण समझा जाता है । महर्षि पतंजलि ने उस समय के जनजीवन का पर्याप्त निरीक्षण किया था इसी कारण से महाभाष्य व्याकरण का ग्रंथ होने के साथ-साथ तत्कालीन समाज का विश्वकोश भी है और तत्कालीन समाज के विषय में विस्तृत जानकारी भी प्रदान करता है।

योग दर्शन

योग दर्शन को पूरे विश्व में पतंजलि योग सूत्र के नाम से भी जाना जाता है, और पूरे विश्व में योग के विषय में यह एकमात्र प्रामाणिक ग्रंथ है। " योग एक जीवन शैली के साथ साथ स्वयं जीवन है। आज के समय में जो कुछ भी विकृतियां हैं या आने वाले समय में जितनी भी समस्याएं विश्व के सामने खड़ी होंगी उन सब समस्याओं का 99% समाधान योग से ही संभव होगा। योग को समाधि भी कहते हैं और समाधि का अर्थ होता है समाधान।

पतंजलि का योगदर्शन, समाधि, साधन, विभूति और कैवल्य इन चार पादों या भागों में विभक्त है। समाधिपाद में यह बतलाया गया है कि योग के उद्देश्य और लक्षण क्या हैं और उसका साधन किस प्रकार होता है। साधनपाद में क्लेश, कर्मविपाक और कर्मफल आदि का विवेचन है। विभूतिपाद में यह बतलाया गया है कि योग के अंग क्या हैं, उसका परिणाम क्या होता है और उसके द्वारा अणिमा, महिमा आदि सिद्धियों की किस प्रकार प्राप्ति होती है। कैवल्यपाद में कैवल्य या मोक्ष का विवेचन किया गया है।
संक्षेप में योग दर्शन का मत यह है कि मनुष्य को अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष और अभिनिवेश ये पाँच प्रकार के क्लेश होते हैं, और उसे कर्म के फलों के अनुसार जन्म लेकर आयु व्यतीत करनी पड़ती है तथा भोग भोगना पड़ता है। पतंजलि ने इन सबसे बचने और मोक्ष प्राप्त करने का उपाय योग बतलाया है और कहा है कि क्रमशः योग के अंगों का साधन करते हुए मनुष्य सिद्ध हो जाता है और अंत में मोक्ष प्राप्त कर लेता है। ईश्वर के संबंध में पतंजलि का मत है कि वह नित्यमुक्त, एक, अद्वितीय और तीनों कालों से अतीत है और देवताओं तथा ऋषियों आदि को उसी से ज्ञान प्राप्त होता है। योगदर्शन में संसार को दुःखमय और हेय माना गया है। पुरुष या जीवात्मा के मोक्ष के लिये वे योग को ही एकमात्र उपाय मानते हैं।
पतंजलि ने चित्त की क्षिप्त, मूढ़, विक्षिप्त, निरुद्ध और एकाग्र ये पाँच प्रकार की वृत्तियाँ मानी है, जिनका नाम उन्होंने 'चित्तभूमि' रखा है। उन्होंने कहा है कि आरंभ की तीन चित्तभूमियों में योग नहीं हो सकता, केवल अंतिम दो में हो सकता है। इन दो भूमियों में संप्रज्ञात और असंप्रज्ञात ये दो प्रकार के योग हो सकते हैं। जिस अवस्था में ध्येय का रूप प्रत्यक्ष रहता हो, उसे संप्रज्ञात कहते हैं। यह योग पाँच प्रकार के क्लेशों का नाश करनेवाला है। असंप्रज्ञात उस अवस्था को कहते हैं, जिसमें किसी प्रकार की वृत्ति का उदय नहीं होता अर्थात् ज्ञाता और ज्ञेय का भेद नहीं रह जाता, संस्कारमात्र बचा रहता है। यही योग की चरम भूमि मानी जाती है और इसकी सिद्धि हो जाने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
योगसाधन के उपाय में यह बतलाया गया है कि पहले किसी स्थूल विषय का आधार लेकर, उसके उपरांत किसी सूक्ष्म वस्तु को लेकर और अंत में सब विषयों का परित्याग करके चलना चाहिए और अपना चित्त स्थिर करना चाहिए।
चित्त की वृत्तियों को रोकने के जो उपाय बतलाए गए हैं वह इस प्रकार हैं:-
अभ्यास और वैराग्य, ईश्वर का प्रणिधान, प्राणायाम और समाधि, विषयों से विरक्ति आदि। यह भी कहा गया है कि जो लोग योग का अभ्यास करते हैं, उनमें अनेक प्रकार को विलक्षण शक्तियाँ आ जाती है जिन्हें 'विभूति' या 'सिद्धि' कहते हैं। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि ये आठों योग के अंग कहे गए हैं, और योगसिद्धि के लिये इन आठों अंगों का साधन आवश्यक और अनिवार्य कहा गया है। इनमें से प्रत्येक के अंतर्गत कई बातें हैं। कहा गया है जो व्यक्ति योग के ये आठो अंग सिद्ध कर लेता है, वह सब प्रकार के क्लेशों से छूट जाता है, अनेक प्रकार की शक्तियाँ प्राप्त कर लेता है और अंत में कैवल्य (मुक्ति) का भागी बनता है। सृष्टितत्व आदि के संबंध में योग का भी प्रायः वही मत है जो सांख्य का है, इससे सांख्य को 'ज्ञानयोग' और योग को 'कर्मयोग' भी कहते हैं।
पतंजलि के सूत्रों पर सबसे प्राचीन भाष्य वेदव्यास जी का है। उस पर वाचस्पति मिश्र का वार्तिक है। विज्ञानभिक्षु का 'योगसारसंग्रह' भी योग का एक प्रामाणिक ग्रंथ माना जाता है। योगसूत्रों पर भोजराज की भी एक वृत्ति है (भोजवृत्ति)।
पीछे से योगशास्त्र में तंत्र का बहुत सा मेल मिला और 'कायव्यूह' का बहुत विस्तार किया गया, जिसके अनुसार शरीर के अंदर अनेक प्रकार के चक्र आदि कल्पित किए गए। क्रियाओं का भी अधिक विस्तार हुआ और हठयोग की एक अलग शाखा निकली; जिसमें नेति, धौति, वस्ति आदि षट्कर्म तथा नाड़ीशोधन आदि का वर्णन किया गया।
शिवसंहिता, हठयोगप्रदीपिका, घेरण्डसंहिता आदि हठयोग के ग्रंथ है। हठयोग के बड़े भारी आचार्य मत्स्येंद्रनाथ (मछंदरनाथ) और उनके शिष्य गोरखनाथ हुए हैं।

योग के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पक्ष को 4 पादों में समाहित किया है।

• समाधि पाद (५१ सूत्र)
• साधना पाद (५५ सूत्र)
• विभूति पाद (५५ सूत्र)
• कैवल्य पाद (३४ सूत्र)
कुल सूत्र = १९५

इन पादों में योग अर्थात् ईश्वर-प्राप्ति के उद्देश्य, लक्षण तथा साधन के उपाय या प्रकार बतलाये गये हैं और उसके भिन्न-भिन्न अंगों का विवेचन किया गया है। इसमें चित्त की भूमियों या वृत्तियों का भी विवेचन है। इस योग-सूत्र का प्राचीनतम भाष्य वेदव्यास का है जिस पर वाचस्पति का वार्तिक भी है। योगशास्त्र नीति विषयक उपदेशात्मक काव्य की कोटि में आता है।
यह धार्मिक ग्रंथ माना जाता है लेकिन इसका धर्म किसी देवता पर आधारित नहीं है। यह शारीरिक योग मुद्राओं का शास्त्र भी नहीं है। यह आत्मा और परमात्मा के योग या एकत्व के विषय में है और उसको प्राप्त करने के नियमों व उपायों के विषय में। यह अष्टांग योग भी कहलाता है क्योंकि अष्ट अर्थात् आठ अंगों में पतंजलि ने इसकी व्याख्या की है। ये आठ अंग हैं- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि ।


Yog Sutras of Patanjali were documented 5000 years back... When the whole world was living in caves and jungles (modern ...
02/02/2021

Yog Sutras of Patanjali were documented 5000 years back... When the whole world was living in caves and jungles (modern historian's interpretation), then the highly developed people of Bharat were revealing the secrets of creation... scientifically; so scientifically that till date the modern sciences are copying from them and lots is not yet understood.
Patanjali Yogsutras are an encyclopaedia on human behaviour and psychology. There is no aspect of a human being, which is not touched or explained and evaluated. The mind is so beautifully explained that it amazes when one wonders... all this 5000 years back??!
They give not just explanations but also solutions to all human maladies and fears... just that we should have a developed mind to understand them and not interpret them as a physical exercise. They explain the complete being and his various levels of existences and how to go beyond... practically.
In order to follow them, one has to do away with ego and a false superiority complex.
They explain God and sources of human maladies and how to reach Him and do away with them.
A very practical knowledge and gyan... ideal for the human of today... But of course, ego has to be forgotten when practicing them... only through a Guru.
An Overview of Patanjali Yog Sutras
Patanjali Yog Sutras are divided into four padas or parts,
1.Samadhi pada pertains to the nature, forms and aim of yog, modifications of chitta* and different means to attain yog - Patanjali describes yog as 'chitta vritti nirodh', that is, to still the mind, so that the vision becomes clear. Just like you cannot see a coin at the bed of the ocean if there are ripples on the surface, similarly you are unable to see your true self because of the ripples of chitta, which keep you engaged day in and day out.
- Self is pure consciousness, beyond the limitations of mind and body, but in its ignorance it confuses itself with the chitta and gets tied to the pleasures, pains and experiences of the physical body and appears to pass through 'states of mind' or 'stages of life'.
- The aim of yog is union with self, free from the mind and body and their related experiences, all of which are temporary and destructible.
- This calls for intense sadhna and one-pointed focus, ie, yogah ek tatva nirantar abhyasa. **
These days yog is mistaken as a means to improve physical life and solve physical problems - to cure disease, to gain health, to grow financially or mend relationships... from the above, one can be amply sure that the purpose of yog is take you beyond the physical and related pleasures and not to tie you more into it. If anywhere in the world one is promising all these in the name of yog, be rest assured what is being offered is not yog.
* Modifications of mind maybe categorized under five heads -
pramana - true cognition in the form of perception, inference and testimony
viparyaya - wrong cognitions, uncertain cognitions and doubts
vikalpa - verbal ideas created by words that correspond to no real facts
nidra - sleep
smriti - memory and past experiences
**There are five levels of mental life (chittabhumi) determined by the relative dominance of sattva, rajas and tamas
ksipta - restless state, rajas and tamas dominate, mind is attracted to sensory pleasures and means of attaining power.
mudha - torpid state, pre-dominance of tamas, mind tends towards vice, ignorance, sleep, etc.
viksipta - distracted state, predominance of rajas, mind has tendency towards virtue, knowledge however it is a state of temporary concentration followed by distraction.
ekagra - concentrated state, there is manifestation of sattva, mind is able to concentrate on any object for prolonged times to reveal its true nature - preparatory stage for cessation of modifications of mind.
niruddha - restrained state, predominance of sattva, cessation of all mental functions including concentration, leaving the mind in its original ripple-less state.
It is the last two stages that are conducive to yog and correspond to two main kinds of yog or samadhi
sampragyat samadhi - mind is focused on an object and assumes the form of that object.
asampragyat samadhi - nothing is known or thought by the mind
2.Sadhna pada deals with the first five limbs of Ashtang Yog (yama, niyama, asana, pranayam, pratyahar), kleshas* or causes of distress, karmaphala (fruits of actions) and their painful nature and the fourfold theme of suffering, its cause, its cessation and means to put an end to it.
- Most people relate to yog as asanas, which are understood as complicated twists and turns of the body. You will be surprised to know that there is no mention of any such postures in the Patanjali Yog Sutras. There is just one description, which is, 'sukham sthiram asanam', that is a state of comfort, stillness and stability. Patanjali is obviously not talking about the physical body as perceived by normal beings. He is talking about subtler and deeper aspects of consciousness from where one may affect a change in the physical.
- By now, it is clear yog is not about physical exercise, neither is it about abnormal breathing techniques often, misunderstood as pranayam. The only pranayam mentioned in the yogsutras is kumbhak, that is, cessation of breath and that too not forced, but natural cessation upon entering a state of stillness.
- Ashtang Yog as given by Sage Patanjali is like an eight-limbed chair, if any of the limbs is missing the person who sits on it will be unstable. Therefore it is imperative to practice the eight limbs in totality and in an undiluted form under the guidance of a Guru who gives (and not sells) you the gyan of the deeper and subtler aspects, which is beyond the comprehension of your limited brain functions.

13/12/2020

Online shopping for Yoga Accessories yoga all items Yoga.

,




& -Shirts.

Online shopping for Yoga Accessories yoga all items Yoga.       ,            &  -Shirts.
06/12/2020

Online shopping for Yoga Accessories yoga all items Yoga.

,




& -Shirts.

06/12/2020




18/11/2020

: for at in .

   Online shopping for Yoga Accessories yoga all items Yoga.       ,            &  -Shirts.
16/10/2020



Online shopping for Yoga Accessories yoga all items Yoga.

,




& -Shirts.

      Online shopping for Yoga Accessories yoga all items Yoga.       ,            &  -Shirts.
16/10/2020




Online shopping for Yoga Accessories yoga all items Yoga.

,




& -Shirts.

Address

Uttrakhand
Kashipur
244713

Telephone

+17088313709

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yoga Accessories yoga all items posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share