Uttrakhand astrologer

Uttrakhand astrologer astrology

30/04/2026

फूंक मारने से दिया बुझ सकता है..... धूप बत्ती नहीं
क्योंकि
जो महकता है उसे कोई बुझा नहीं सकता
और जो जलता है वह खुद ही बुझ जाता है।

27/04/2026

नाराजगी को दबाने या उससे भागने की बजाय उसे समझना सीखें, क्योंकि यही आपके भीतर छिपे सत्य का द्वार खोलती है। भावनाएं आपकी शत्रु नहीं, मार्गदर्शक हैं ।उन्हें संयम, विवेक और सत्य के साथ संतुलित करें। यही संतुलन आपको आत्म ज्ञान, आंतरिक शक्ति और सच्ची सफलता की ओर ले जाएगा।

25/04/2026

समय ही आपका सबसे कीमती धन है। इसे भविष्य की कल्पनाओं में खोकर न छोड़ें। निरर्थक चिंताओ, दिखावे और दूसरों को प्रभावित करने की होड़ से खुद को दूर रखें। ना कहना सीखे, क्योंकि हर स्वीकृति आपके जीवन का एक अंश ले लेती है। सहेजा हुआ समय ही आत्मिक शांति, संतोष व सच्चे आनंद का आधार बनता है।

22/04/2026

जीवन सुंदर सफर है, जिसमें हर अनुभव, हर पीड़ा, हर आशा और हर सपना हमें भीतर की सच्चाई के करीब ले जाता है, इसलिए मंजिल की चिंता छोड़कर इस क्षण को पूरी जागरूकता, साहस, धैर्य और स्वीकार्यता के साथ जीना ही वास्तविक पूर्णता ,शांति और आत्मिक संतोष की ओर हमारा सबसे सच्चा और अर्थपूर्ण कदम है।

16/04/2026

जय माता धारी देवी

09/04/2026

जीवन में शांति पाने के लिए सबसे जरूरी है-- दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और टालमटोल से बचना, क्योंकि बिना प्रतिबद्धता के कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सकता । ध्यान की शुरुआत में मन भटकता है, लेकिन लगातार प्रयासों से धीरे-धीरे मन शांत होने लगता है, जिससे चिंता कम होती है और विवेक जागृत होता है।

08/04/2026

वेद पुराणो की शक्ति यह है कि वह हमें हमारे सीमित जीवन से उठाकर एक ऐसे गहन और व्यापक अनुभव से जोड़ देता है, जहां हम दूसरों के सुख-दुख को अपना बना कर महसूस करते हैं, और इस प्रक्रिया में हम न केवल अधिक संवेदनशील, बल्कि अधिक मानवीय भी बन जाते हैं, क्योंकि वही अनुभव हमें भीतर से बदलने की क्षमता रखते हैं।

05/04/2026

जीवन जोखिम का आमंत्रण है, और जो इसे जागरूकता, साहस तथा प्रेम के साथ स्वीकार करता है, वही सच में निखरता है। रिश्ते में उतरने वाला ही गहराई पाता है, और जो भागने के बजाय जागकर हर क्षण को समग्रता से जीता है, वही अपने भीतर छिपे दिव्य प्रकाश को पहचानता है और भय की जंजीरों को तोड़ पाता है।

04/04/2026

आपका जीवन केवल आपकी सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक विशाल और अनंत यात्रा का हिस्सा है। अपने हर काम को अर्थपूर्ण बनाइए, हर विचार को सकारात्मक दिशा दीजिए और हर परिस्थिति में सीखने का प्रयास कीजिए। जब आप निःस्वार्थ भाव से आगे बढ़ते हैं, तो आप अनजाने में ही एक बड़े उद्देश्य की पूर्ति कर रहे होते हैं।

03/04/2026

जो व्यक्ति शांतिपूर्वक और सुख से जीवन जी रहे किसी मनुष्य को जानबूझकर दुख के मार्ग में प्रवृत करता है, वह निसंदेह जन्म जन्मांतर तक दुख भोगता है ।

25/03/2026

Address

Kotdwara
246149

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttrakhand astrologer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttrakhand astrologer:

Share