27/08/2026
उत्तर प्रदेश में सोलर का ‘चमत्कार’! ☀️😂
दिन में सूरज से बिजली बनना तो समझ में आता है…
लेकिन रात में भी सोलर पैनल बिजली बनाने लगे, और वह भी हजारों कनेक्शनों पर!
कहीं-कहीं तो पैनल की क्षमता से ज्यादा बिजली ग्रिड में जा रही है।
लगता है उत्तर प्रदेश के सोलर पैनल ने सूर्य देव की ड्यूटी भी अपने हाथ में ले ली है। 😄
अब पावर कॉरपोरेशन कह रहा है—
“15 दिन में जांच कर रिपोर्ट दो।”
सवाल यह है कि जब मशीनें रात में सूरज के बिना बिजली बना रही थीं, तब विभाग के मीटर, सिस्टम और मॉनिटरिंग व्यवस्था क्या कर रही थी—आरती? 🪔
अगर यह तकनीकी गड़बड़ी है तो सिस्टम की निगरानी पर सवाल है,
और अगर किसी ने सिस्टम में छेड़छाड़ की है तो निगरानी व्यवस्था पर उससे भी बड़ा सवाल है।
चमत्कार से ज्यादा चिंता की बात यह है कि विभाग को हजारों ‘चमत्कार’ पकड़ने में इतना समय क्यों लगा?
अब देखना यह है कि जांच में
सूरज दोषी निकलता है, सोलर पैनल या फिर सिस्टम में बैठा कोई ‘सूर्यपुत्र’। 😄
#उत्तरप्रदेश #सोलर_चमत्कार #व्यंग्य