LUCK Drive Solutions Private Limited

LUCK Drive Solutions Private Limited We are into the Trainings and Counselling

27/03/2016

दो घड़ी समय
निकालकर पढियेगा ज़रूर, तो मेरी टाइप करने की मेहनत सफल समझूँगा।
एक बहुत ही श्रीमन्त उद्योगपति का पुत्र कॉलेज में अंतिम वर्ष की परीक्षा की तैयारी में लगा रहता है, तो उसके पिता उसकी परीक्षा के विषय में पूछते हैै तो वो जवाब में कहता है कि हो सकता है कॉलेज में अव्वल आऊँ, अगर मै अव्वल आया तो मुझे वो महंगी वाली कार ला दोगे जो मुझे बहुत पसन्द है तो पिता खुश होकर कहते है क्यों नहीं अवश्य ला दूंगा ये तो उनके लिए आसान था उनके पास पैसो की कोई कमी नहीं थी। जब पुत्र ने सुना तो वो दुगुने उत्साह से पढाई में लग गया। रोज कॉलेज आते जाते वो शो रुम में रखी कार को निहारता और मन ही मन कल्पना करता की वह अपनी मनपसंद कार चला रहा है। दिन बीतते गए और परीक्षा खत्म हुई।परिणाम आया वो कॉलेज में अव्वल आया उसने कॉलेज से ही पिता को फोन लगाकर बताया की वे उसका इनाम कार तैयार रखे मै घर आ रहा हूं।
घर आते आते वो ख्यालो में गाडी को घर के आँगन में खड़ा देख रहा था। जैसे ही घर पंहुचा उसे वहाँ कोई कार नही दिखी वो बुझे मन से पिता के कमरे में दाखिल हुआ उसे देखते ही पिताने गले लगाकर बधाई दी और उसके हाथ में कागज में लिपटी एक वस्तु थमाई और कहा लो ये तुम्हारा गिफ्ट। पुत्र ने बहुत ही अनमने दिल से गिफ्ट हाथ में लिया और अपने कमरे में चला गया। मन ही मन पिता को कोसते हुए उसने कागज खोल कर देखा उसमे सोने के कवर में रामायण दिखी ये देखकर अपने पिता पर बहोत गुस्सा आया लेकिन उसने अपने गुस्से को सयमित कर एक चिठ्ठी अपने पिता के नाम लिखी की पिता जी आपने मेरी कार गिफ्ट न देकर ये रामायण दी शायद इसके पीछे आपका कोई अच्छा राज छिपा होगा लेकिन मै यह घर छोड़ कर जा रहा हूँ और तब तक वापस नही आऊंगा जब तक मै बहुत पैसा ना कमा लूं और चिठ्ठी रामायण के साथ पिता के कमरे में रख कर घर छोड कर चला गया।समय बीतता गया पुत्र होशियार एवं होनहार था जल्दी ही बहुत धनवान बन गया शादी की और शान से अपना जीवन जीने लगा कभी कभी उसे अपने पिता की याद आ जाती तो उसकी चाहत पर पिता से गिफ्ट ना पाने की खीज हावी हो जाती वो सोचता माँ के जाने के बाद मेरे सिवा उनका कौन था इतना पैसा रहने के बाद भी मेरी छोटीसी इच्छा भी पूरी नहीं की यह सोचकर वो पिता से मिलने से कतराता था। एकदिन उसे अपने पिता की बहुत याद आने लगी उसने सोचा क्या छोटी सी बात को लेकर अपने पिता से नाराज हुआ अच्छा नहीं हुआ ये सोचकर उसने पिता को फोन लगाया बहुत दिनों बाद पिता से बात कर रहा हूँ ये सोच धड़कते दिल से रिसीवर थामे खड़ा रहा तभी सामने से पिता के नौकर ने फ़ोन उठाया और उसने बताया कि मालिक तो दस दिन पहले स्वर्ग सिधार गए और अंत तक तुम्हे याद करते रहे और रोते हुए चल बसे जाते जाते कह गए की मेरे बेटे का फोन आए तो उसे कहना की आकर अपना व्यवसाय सम्भाल ले तुम्हारा कोई पता नही होने से तुम्हे सूचना नहीं दे पाये।यह जानकर पुत्र को गहरा दुःख हुआ और दुखी मन से अपने पिता के घर रवाना हुआ घर पहुँच कर पिता के कमरे जाकर उनकी तस्वीर के सामने रोते हुए रुंधे गले से उसने पिता का दिया हुआ गिफ्ट रामायण को उठाकर माथे पर लगाया और उसे खोलकर देखा पहले पन्ने पर पिता द्वारा लिखे वाक्य को पढ़ा जिसमे लिखा था मेरे प्यारे पुत्र तुम दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करो और साथ ही साथ मै तुम्हे कुछ अच्छे संस्कार दे पाऊं ये सोचकर ये रामायण दे रहा हूँ, पढ़ते वक्त उस रामायण से एक लिफाफा सरक कर नीचे गिरा जिसमे उसी गाड़ी की चाबी और नगद भुगतान वाला बिल रखा हुआ था। ये देखकर उस पुत्र को बहुत दुःख हुआ और धड़ाम से जमींन पर गिर गया और रोने लगा हम हमारा मनचाहा उपहार हमारी पेकिंग में ना पाकर उसे अनजाने में खो देते है।
पिता तो ठीक है इश्वर भी हमे अपार गिफ्ट देते है लेकिन हम अज्ञानी हमारे मनपसन्द पेकिंग में ना देखकर पा कर भी खो देते है।
हमे अपने माता पिता के प्रेम से दिये ऐसेे अनगिनत उपहारों का प्रेम का सन्मान करना चाहिए और उनका धन्यवाद करना चाहिये।
मेरी बात अगर आपके दिल को छुई हो तो इस मेसेज को आप चाहो तो अपनों को शेयर करो हो सकता है और कोई पुत्र ऐसे ही अपने पिता से गिफ्ट से वंचित ना रहे उनके प्रेम से वंचित ना रहे।

Please Share and Follow in Family and Society Interest
20/03/2016

Please Share and Follow in Family and Society Interest

आज कल त्योहारो का मतलब बस शराब पीने का बहना बन गया है . लोग बस बोतले खोल कर बैठ जाते है और उसके बाद शुरू होता है पाशविक कृत्यों का दौर .. कोई रोड एक्सीडेंट की भेट चढ़ जाता है , तो कोई नशे का सहारा लेकर अपनी काम वासना संतुष्ट करता है , बच्चिओं को भी नहीं छोड़ते . तो कही छोटी छोटी बाते बढ़ कर मारपीट गली गलौज में बदल जाती है . और कभी कभी बात बढ़ कर किसी की जान लेने पर उतारू हो जाती है . और सभ्य समाज के कुछ सभ्य लोग नशे में धुत्त होकर घर में ही पड़े रहते है. कितने ही परिवार है जिनके कुलदीपक बुझ जाते है इस पाश्चात्य संस्कृति के अंधे प्रभाव के .

क्या शिक्षा दे रहे है हम अपने बच्चो को ?? क्या संस्कार दे रहे है ?? क्या त्यौहार शराब पीने के लिए बने है ??

ज्यादा नहीं पांच साल पहले ही जा कर देखिये होली का नज़ारा ..
रंग बिरंगी टोलियाँ निकलती थी , लोग इस त्यौहार में दुश्मनी भुला कर गले लगते थे , बच्चे बेखौफ हो कर मोहल्ले भर में पिचकारी लिए घूमते थे . भाभी देवर के चुलबुले हसी मज़ाक चलते थे ( अब अश्लीलता का बहाना ) बड़े बुज़ुर्ग आशीर्वाद देते थे .और बच्चो को ऐतिहासिक महत्त्व बताया जाता था की कैसे भगवन ने भक्त की रक्षा करी क्योकि वह धर्म के मार्ग पर चल रहा था सामाजिक मेल जोल बढ़ता था .

भाग दौड़ और तनाव के इस माहौल में ज़रा रुकिए और पूछिये खुद से क्या आप अपनी 5 साल की बेटी को घंटे भर के लिए भी बाहर छोड़ सकते है ??

नशा किसी और दिन कीजिये ( अगर ज़रूरी है तो ) और परिवार और समाज के साथ इस मस्ती भरे त्यौहार को खुले दिल से मनाइये

बुरा न मानो होली है !!

जन हित में प्रार्थना आप सभी से

आपका
शिवेंद्र श्रीवास्तव

Youthenic

28/01/2016
25/03/2015

We would like to introduce ourselves as LUCKDrive Solutions. We help people become aware of and overcome their blind spots and develop new perspective on themselves and their problem situation. Many people fail to cope with problems in living or fail to exploit opportunities because they do not see…

08/03/2015

Our Special department for Human Development

We Work For 'Human Life Enrichment' That Leads To Happy And Progressive Living.

Looking for something to do some Exciting projects ?? additional earning ?? must contact and explore the opportunity.. W...
07/03/2015

Looking for something to do some Exciting projects ?? additional earning ?? must contact and explore the opportunity..

Write to us at [email protected]

Best lifetime gift for your kids on this Summer after examinations ..
01/03/2015

Best lifetime gift for your kids on this Summer after examinations ..

Address

GF 8 Tiwari Puram, Beside Awasthi Lawns
Lucknow
226023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LUCK Drive Solutions Private Limited posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to LUCK Drive Solutions Private Limited:

Share