SDL Associates

SDL Associates Algo Trading Software (Robot) for trading and portfolio automation. ( NSE, BSE & MCX )
For Algo strategy subscription call on this Phone number- +91 9454344745

02/08/2026

: ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली स्टरलाइट टेक्नोलोजिज के शेयरों में सोमवार, 3 अगस्त को तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसी उम्मीद की वजह है कंपनी को 960 करोड़ रुपये का एक कॉन्ट्रैक्ट मिलना। यह ग्राहक की जरूरतों के अनुसार ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए है।

कमेंट बॉक्स में लिंक 👇🏻

02/08/2026

: एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनी JOJO Ltd का स्टॉक स्प्लिट होने वाला है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त है। कंपनी का पुराना नाम मधुवीर कॉम l8 नेटवर्क लिमिटेड था। इसका एक गुजराती OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, यह फिल्में बनाती है, साथ ही लाइव इवेंट्स भी आयोजित करती है।

कमेंट बॉक्स में लिंक 👇🏻

31/07/2026

डिफेंस सेक्टर की Astra Microwave Products के शेयर शुक्रवार को 13% से अधिक उछलकर ₹1,960 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह तेजी HAL से मिले ₹2,205.23 करोड़ के बड़े ऑर्डर के बाद आई। कंपनी अगले पांच वर्षों में उत्तम रडार प्रोग्राम के लिए 122 एडवांस्ड ऐरे असेंबली यूनिट और 121 इंटरफेस फ्रेम की सप्लाई करेगी।

उत्तम रडार भारत में विकसित AESA रडार सिस्टम है, जिसे लड़ाकू विमानों के लिए तैयार किया गया है। इस ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और आने वाले वर्षों में रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी मजबूती देगा।

कंपनी के मार्च 2026 तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे। नेट प्रॉफिट 44.4% बढ़कर ₹106 करोड़ और रेवेन्यू 19.7% बढ़कर ₹488.2 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 29.3% से बढ़कर 33.4% हो गया।

31/07/2026

Astra Microwaves Share Price: एस्ट्रा माइक्रोवेव्स के शेयरों को लगे पंख, इस साल स्टॉक ने दोगुना किया है पैसा

कमेंट बॉक्स में लिंक 👇🏻

31/07/2026

31/07/2026

31/07/2026

Stock in Focus: डिफेंस कंपनी को HAL से ₹2205 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला, शेयरों पर रहेगी नजर

कमेंट बॉक्स में लिंक 👇🏻

31/07/2026

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा IPO अब जल्द हकीकत बनता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज (मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से) सितंबर 2026 तक BSE पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि, इसके लिए NSE को अभी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) की मंजूरी का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, SEBI अगस्त 2026 के बीच महीने में NSE के DRHP को मंजूरी दे सकता है। DRHP को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के IPO की प्रोसेस आगे बढ़ सकेगी।

NSE फिलहाल अपने IPO की तैयारी के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोडशो आयोजित कर रहा है। इसके साथ ही, कंपनी घरेलू संस्थागत निवेशकों से भी लगातार बातचीत कर रही है, ताकि IPO को लेकर उनकी रुचि और भागीदारी बढ़ाई जा सके। इन रोडशो का मकसद निवेशकों की मांग को समझना और प्रस्तावित शेयर बिक्री के लिए उचित कीमत तय करने में मदद करना है। इससे कंपनी को यह अंदाजा लगाने में भी मदद मिलेगी कि निवेशकों की ओर से IPO को कितना सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, IPO का फाइनल इश्यू साइज, कंपनी का वैल्यूएशन और लिस्टिंग की तारीख अभी तय नहीं हुई है। यह पूरी तरह बाजार की परिस्थितियों और रोडशो के दौरान निवेशकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

Address

Sector/C/Shankarpuri Kamta Chinhat
Lucknow
226028

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDL Associates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share