Vageesh Astro Point

Vageesh Astro Point You can contact our astrologers for various types of astrological consultations. Mob :- +91-9935-717 मैं PT.

SHIVAM TRIPATHI आप सभी का " Vageesh Astro Point " में स्वागत करता हूं।
इस पेज पर आपको ज्योतिष के पुराने एवं अमूल्य ग्रन्थों में दी हुई जानकारियों को निकालकर एवं उस पर कई प्रकार से मंथन करके तथा अपने एवं गुरुजनों के अनुभव से विश्लेषण कर उसका आज के वर्तमान समय में क्या फल होगा इसकी जानकारी आपको हमारे फेसबुक पेज " Vageesh Astro Point By - Pt. Shivam Tripathi " पर दी जाएगी। जिसमें:-
1- ज्योतिष गणित
2

- ज्योतिष फलित
3- कुंडली विश्लेषण
4- पंञ्चांग की जानकारी
5- व्रत, त्योहार एवं मुहूर्त
6- राशिफल
7- ज्योतिष सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी होगी|

It Will Be Our Endeavor That You Get Correct And Accurate Information In The Field Of Astrology And Your Interest In Astrology Increases Day By Day. For Business enquiries:
Visit Our Website: https://astrovageesh.in/
Visit Our Digital Visiting Card: https://ecardsonline.in/ASTRO-VAGEESH-1894

क्या आपने अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ा ???
31/01/2026

क्या आपने अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ा ???

Unlock the Power of Gemstone Pendants this Diwali, Lucknow's Finest Choice!Experience the transformative energy of our B...
08/01/2026

Unlock the Power of Gemstone Pendants this Diwali, Lucknow's Finest Choice!

Experience the transformative energy of our Best Selling Gemstone Pendants, handcrafted with precision and love in the heart of Lucknow, Uttar Pradesh. Discover the perfect blend of style, spirituality, and serenity as you adorn yourself with our premium gemstones, carefully selected to bring harmony and prosperity to your life. Visit today and get ready to shine brighter than ever!

Experience the Power of Rudraksh, Unlock Your Destiny in Lucknow!Discover the ancient secret to achieving success and pr...
06/01/2026

Experience the Power of Rudraksh, Unlock Your Destiny in Lucknow!

Discover the ancient secret to achieving success and prosperity with our Best Selling Rudraksh products, trusted by thousands in Uttar Pradesh. Get ready to transform your life with our exclusive offers and limited-time deals, only available at Vageesh Astro Point in Lucknow. Visit today and unlock your destiny!

Unlock the Power of Gemstones in Lucknow! Experience the Authenticity of Handcrafted Jewelry, Designed to Elevate Your S...
05/01/2026

Unlock the Power of Gemstones in Lucknow! Experience the Authenticity of Handcrafted Jewelry, Designed to Elevate Your Style and Ignite Your Inner Spark. Discover the Best Selling Gemstones at Vageesh Astro Point, Your Trusted Partner for Timeless Elegance and Unforgettable Memories. Visit today and get ready to be mesmerized by the beauty and significance of our Gem Stones.

Unlock the Secrets of Your Destiny with Vageesh Astro Point in Lucknow!Get personalized Astrology Charts and unlock the ...
04/01/2026

Unlock the Secrets of Your Destiny with Vageesh Astro Point in Lucknow!

Get personalized Astrology Charts and unlock the mysteries of your birth chart, discover hidden strengths, and make data-driven decisions with our expert astrologers.

Unlock the Power of Mala Beads for a Blissful Life in Lucknow! Discover the Best-Selling Mala Beads that Bring Calm and ...
03/01/2026

Unlock the Power of Mala Beads for a Blissful Life in Lucknow! Discover the Best-Selling Mala Beads that Bring Calm and Serenity to Your Daily Routine.

      आचार्य शिवम शास्त्री Vageesh Astro Point 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️  *दिनांक - 01  जनवरी 2025*🌤️ *...
01/01/2025

आचार्य शिवम शास्त्री Vageesh Astro Point
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक - 01 जनवरी 2025*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2081*
🌤️ *शक संवत -1946*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास - पौष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - द्वितीया 02 जनवरी रात्रि 02:24 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 11:46 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग - व्याघात शाम 05:07 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:42 से दोपहर 02:04 तक*
🌤️ *सूर्योदय 07:17*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:07*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *राशि विशेष* 🌷
👉🏻 *मेष और वृश्चिक राशि जिनकी है, उनके जीवन में अगर विघ्न, कष्ट और समस्याये आती है | तो उनको चाहिए मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है | मंगल गायत्री का जप किया करें |*
🌷 *मंगल गायत्री मंत्र ॐ अंगारकाय विद्महे | शक्तिहस्ताय धीमहि | तन्नो भौम प्रचोदयात |.... ॐ मंगलाय नम: ||*
➡ *ये मंगल गायत्री बोले और हर मंगलवार को मसूर की दाल के दाने थोड़े पक्षियों को डाल दे | और जब स्नान करें तो लाल चंदन का पाउडर मिल जाये तो एक चुटकी पाउडर बाल्टी में डाल दिया थोडा हिलाकर उससे स्नान कर दे | बहुत फायदा होगा |*
👉🏻 *वृषभ और तुला राशि जिनकी है वो शुक्रवार को खीर बना लें | उसमे दूध न दिखे चावल पक जाये (दूध और चावल ) शुक्रवार के दिन वो थोड़ी ठंडी करके गौ माता ( देशी गाय ) को खिलाये | पक्षियों कों थोड़े शुक्रवार को चावल के दाने डाल दे | और थोडा इलायची पाउडर, थोडासा केसर पानी में डाल दिया स्नान कर लिया बहुत लाभ होगा |*
👉🏻 *मिथुन और कन्या राशि उसके स्वामी बुध हैं | कन्या राशि के स्वामी राहू भी माने गये हैं | इस राशिवालों को चाहिए की बुधवार को हरे मूंग थोडे से पक्षियों को डाल दे नहीं तो गाय को दे सकते है | और ॐ गं गणपतये नमः जप करें, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें, गुरुमंत्र का जप जादा करें |*
👉🏻 *कर्क राशि जिनकी है उसके स्वामी चंद्रदेव माने गये है | कर्क राशिवालों को चाहिए की यथाशक्ति थोड़े चावल पक्षियों को डाले और सोमवार को शिवलिंग पर दूध, जल चढ़ाकर मंत्र बोले –*
🌷 *ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् ।*
➡ *ये भी याद न रहे तो – ॐ हरि ॐ ॐ करते हुए दूध , जल चढ़ा दिया | चंद्रमा को अर्घ्य दे दिया शुक्ल पक्ष में , दूज से पूनम तक अगर न कर पायें तो हर पूनम को दें चद्रंमा को अर्घ्य और मन में बोले की भगवान ने गीता में अपने कहाँ है – नक्षत्र का अधिपति मैं ही हूँ मेरा अर्घ्य स्वीकार करों और मेरे जीवन में दुःख, दरिद्रता दूर करों, तो बहुत फायदा होगा |*
*👉सिंह राशि जिनकी है इसके स्वामी सूर्य हैं | नित्य सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए | अगर सिंह राशिवालों को अगर तकलीफ आती है तो गेहूँ के दाने थोड़े रोज नहीं तो हर रविवार को पक्षियों को डालने चाहिए | और गेहूँ के आटे की रोटी और गुड़ गाय को खिला दे, गाय न मिले तो किसी गरीब को दे दे और गुरुमंत्र का जप खूब करें | रविवार को विशेष ऐसे लोग जिनकी सिंह राशि है जप जादा करें |*
👉🏻 *धनु और मीन जिनकी राशि है | इसके स्वामी भगवान ब्रहस्पतिजी है | लेकिन मीन के स्वामी केतु भी बताये जाते है | तो धनु और मीन राशिवालों को चाहिए की गुरु के प्रति भक्ति खूब बढ़ाये क्योंकि इसके स्वमी ब्रहस्पतिजी है | धनु और मीन राशि जिनकी है वो रोज थोड़ी देर गुरुदेव की तस्वीर सामने रखकर मंत्र बोले – ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
➡ *गुरुवार को आम के पेड़ को चावल, जल, चने के दाने मिलाकर चढ़ा सकते है और बैठकर थोड़ी देर गुरुमंत्र का जप कर लें | धनु और मीन राशिवाले गुरु उपासना करनी ही चाहिए और मीन राशि वालों को गणपति का जप – ॐ गं गणपतये नमः करना चाहिए | आप जब सत्संग में बैठते है गुरुदेव के तो पूरा ध्यान गुरुदेव के वचनों में होता है वो आदमी गणपतिजी की उपासना कर रहा है | उसकी हर क्षण गणेश पूजा हो रही है | क्योंकि गणेश विवेक की देवता है भगवान गणेश |*
👉🏻 *मकर और कुंभ राशि जिनकी है | इसके स्वामी शनिदेवता है | तो इन राशिवालों को चाहिए की हनुमान चालीसा का पाठ पूरी ना पढ़ सके तो –*
➡ *मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये ||*
💥 *पूरा याद न रहा तो - श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये | श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये |*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुभवों से लाभ लेकर आएगा। आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Ta**us Daily Horoscope)
आज आपको बेवजह के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार में भी खुशियां आएगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से आपको तरक्की मिलेगी, जिसे देखकर परिवार में खुशी आएंगी। आज किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। कोई नया काम आप सोच समझकर करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको सोच समझ कर सभी कामों को पूरा करना होगा। अपने अंदर ऊर्जा विराजमान रहेगी। व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई योजना मे आप सोच समझ कर कदम बढ़ाएं ,नहीं तो इससे आपको समस्या आएगी। विद्यार्थियों को नए साल में लापरवाही करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपने भाई की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें कोई गिले शिकवे न रखें, जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने भाई से यदि किसी काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।-

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका मनोबल भी मजबूत रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य व साहस से काम लेने के लिए रहेगा। परिवार मे किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे। आपके कुछ कामों में विघ्न पैदा हो सकती हैं। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखनी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपने अपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह मशवरा करने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको बुद्धि का प्रयोग करना होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामों में कोई नुकसान हो सकता है। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्या आ सकती है, जिसे आपको उनके सीनियर की मदद से बातचीत करके दूर करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दबाव अधिक रहेगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन रहेगी, इसलिए आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में यदि आपने ढील दे रखी थी, तो उसमे फैसला आने में देरी हो सकती है। आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं।

05/07/2024

Address

माँ वागीश ज्योतिष केंद्र मीरा विहार कॉलोनी पंचम खेड़ा एस. जी. पी. जी. आई , लखनऊ
Lucknow
226014

Telephone

+918808383940

Website

https://astrovageesh.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vageesh Astro Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vageesh Astro Point:

Share