All Press and Writer's Association

All Press and Writer's Association LOOKING FORWARD TO THE PROGRESS OF WRITER;S AND MEDIA WORKERS FROM THE BOTTOM OF EFFORT AGAINST SOCI

08/11/2025
*लॉकडाउन में मकान की स्लेप डलवाते समय मकदूर की मौत।।*प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साहपुर भम्ब्रोली थाना काकोरी जिला ल...
01/05/2020

*लॉकडाउन में मकान की स्लेप डलवाते समय मकदूर की मौत।।*
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साहपुर भम्ब्रोली थाना काकोरी जिला लखनऊ में स्नेही मौर्या के मकान में आज स्लेप पड़नी थी जिसमे सभी लेबर मिस्त्री अपने काम मे लगे थे,तभी सुनील चौरसिया नामक मजदूर किसी कार्य बस ऊपर जहां स्लेप पड़नी थी गया । वहीं छत के ऊपर से 11000बोल्ट के बिजली के तार से टकराकर कर बुरी तरह झुलस गया आनन फानन में मजदूर को अस्पताल लेजाने की कोशिश की गई जब तक उसकी मौत होचुकी थी ।
इस घटना के बाद से मकान मालिक स्नेही मौर्या मौके से फरार होगया।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने मनाई पहली वर्षगाँठसाल भर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खुले एक करोड़ खाते, उत्तर प्रद...
02/09/2019

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने मनाई पहली वर्षगाँठ

साल भर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खुले एक करोड़ खाते, उत्तर प्रदेश में 15 लाख से अधिक खाते

अब डाकघर से निकालें किसी भी बैंक का पैसा और जानें बैलेंस, बस आधार और मोबाइल होना जरुरी -डाक निदेशक केके यादव

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 02 सितम्बर ,2019 : गौरतलब है कि, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन गत वर्ष 1 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एवं जीपीओ में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया था। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य सम्पूर्ण भारत विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सभी वर्ग एवं आय के लोगों को मूलभूत बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। "आपका बैंक आपके द्वार" के तहत कार्य करते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने एक साल में भारत में एक करोड़ से अधिक खाते खोल कर जनमानस में अपनी सुदृढ़ उपस्थिति दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश में 15 लाख से अधिक खाते खुले हैं। उक्त उद्गार लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की प्रथम वर्षगाँठ पर लखनऊ जीपीओ में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर केक-कटिंग, पौधरोपण और कस्टमर्स के लिए क़्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपनी वर्षगाँठ के अवसर पर सेवाओं का विस्तार करते हुए आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) सेवा का भी शुभारम्भ किया है। इसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी बैंक के आधार-लिंक्ड खाते से धनराशि डाकघर से निकाल सकता है और बैलेंस इंक्वायरी की जानकारी ले सकता है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने इलाके के डाकिये के माध्यम से भी किसी बैंक से पैसे निकाल सकते हैं, बशर्ते खाता आधार से लिंक होना चाहिए। इसमें एक दिन में अधिकतम दस हजार रूपये निकाले जा सकते हैं। इस सुविधा के आने से घर-घर तक डाक पहुँचाने वाला डाकिया अब चलता फिरता एटीएम भी हो गया है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सर्किल हेड अविनाश सिन्हा ने बताया कि, बैंक अपनी वर्षगाँठ के अवसर पर 02 से 08 सितम्बर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा, जिनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य शिविर, स्कूली छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, फोटो प्रतियोगिता इत्यादि शामिल हैं।

चीफ पोस्टमास्टर आरएन यादव ने बताया कि इसी क्रम में लखनऊ जीपीओ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग के विभिन्न माध्यम एवं सुविधाओं जैसे डिजिटल पेमेंट, कैशलेस लेनदेन, बिल पेमेंट आदि की भी जानकारी रुचिपूर्ण तरीके से प्रदान की गयी।

इस अवसर पर लखनऊ ब्रांच की सीनियर मैनेजर स्मृति श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर राम बिलास, विनय श्रीवास्तव, हिमांशु शुक्ल, नेहा मिश्रा, सोनल गुप्ता, सत्यपाल सिंह, रतिका, स्नेहा गुप्ता, ज्योति सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारीगण और ग्राहक मौजूद रहे।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज” का उत्सव-लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 01 सितम्बर ,2019 : भारतीय संस्कृति के प्रतीक ...
01/09/2019

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज” का उत्सव-

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 01 सितम्बर ,2019 : भारतीय संस्कृति के प्रतीक उत्सवों तथा महापर्वों की स्वर्णिम श्रंखला के प्रतीक “हरियाली तीज “ के उत्सव का भव्य आयोजन आज दिन रविवार को उत्तर रेलवे ,अधिकारी क्लब में किया गया I “यो वूमनिया “ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय सिनेमा जगत में महिला कलाकारों की सहभागिता एवं योगदान को याद किया गया जिन्होंने अपनी अविस्मरणीय सतरंगी अदाकारी से सिने जगत को एक इन्द्रधनुषी आयाम दिया I कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ एवं इसके उपरांत उक्त थीम पर आधारित विभिन्न गीतों एवं नृत्यों से सुसज्जित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अत्यंत सजीवता एवं आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया I
इस अवसर पर उत्तर रेलवे, महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी ने अवगत कराया कि उक्त संगठन रेल के साथ समाज के कल्याणार्थ ,हितार्थ सतत प्रयत्नशील रहते हुए एवं अपने पुनीत कार्यकलापों द्वारा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के उद्देश्य का पूर्णतया अनुसरण करता है I
आज के इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक, मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे एवं अध्यक्षा पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, श्रीमती नम्रता कुमार, अध्यक्षा आर०डी०एस०ओं० महिला कल्याण संगठन,श्रीमती अनू सिंह, अध्यक्षा IRITEM महिला कल्याण संगठन के साथ उपाध्यक्षा उत्तर रेलवे, महिला कल्याण संगठन श्रीमती सबीहा अहमद,, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋषिका सिंह सहित संगठन की समस्त सदस्याऐं उपस्थित रही | कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ऋषिका सिंह द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया |

उत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन व्यवस्था (HIMS) का शुभारम्भ लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 31 अगस्त,2019 : उत्त...
31/08/2019

उत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन व्यवस्था (HIMS) का शुभारम्भ

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 31 अगस्त,2019 : उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडलीय चिकित्सालय में मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे ,लखनऊ संजय त्रिपाठी एवं अध्यक्षा ,उत्तर रेलवे ,महिला कल्याण संगठन ,श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी द्वारा स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन व्यवस्था (HIMS phase-I)के अंतर्गत UMID के तहत ऑनलाइन बाह्य रोगी उपचार पंजीकरण करने को नवीन प्रक्रिया का शुभारम्भ किया गया स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन (HIM) स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल के लिए लागू सूचना प्रबंधन है। यह गुणवत्ता रोगी देखभाल प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण डिजिटल और पारंपरिक चिकित्सा जानकारी प्राप्त करने, विश्लेषण और डेटा सुरक्षित करने की प्रक्रिया है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने अवगत कराया कि प्रशासन अपने कर्मियों के अनुकूल स्वास्थ एवं रोगग्रस्त कर्मियों हेतु अत्याधुनिक तथा त्वरित चिकित्सकीय सुविधाओ उपलब्ध करने हेतु हर यथा संभव प्रयास करने के लिए संकल्पित हैं ताकि पूर्ण पारदर्शिता के साथ रोगग्रस्त कर्मियों को त्वरित उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें I इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा ) काज़ी मेराज अहमद , अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन )डॉ वीणा कुमारी वर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती विश्वमोहिनी सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे I

लखनऊ मंडल में बिना टिकट रेल यात्रियों के विरुद् सुल्तानपुर स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान  लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 26 अगस्त...
26/08/2019

लखनऊ मंडल में बिना टिकट रेल यात्रियों के विरुद् सुल्तानपुर स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 26 अगस्त,2019 : लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार मंडल स्तर पर सघन टिकट चेकिंग अभियान के तहत आज दिन सोमवार को जगतोष शुक्ला,वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे के नेतृत्व में बिना टिकट,अनियमित टिकट यात्रियों के विरुद्ध सुल्तानपुर स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया I विभिन्न रेलगाड़ियों की जाँच की गयी जिसमे 12238 बेगमपुरा एक्स. ,12370 हरिद्वार .हावड़ा जं.सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22356 चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र , 13049 अमृतसर एक्स, 18205 दुर्ग गोरखपुर एक्स., 12237 बेगमपुरा एक्स., 13050 अमृतसर एक्स ,14611 गोरखपुर-अमृतसर एक्स.,13413 फ़रक्का एक्स समेत सहित 10 गाडियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान 307 बिना टिकट,अनियमित टिकट यात्रियों को यात्रा करते पाया गया , जिनसे रु० 1,50,575 रु० का जुर्माना वसूला गया I इस टिकट चेकिंग अभियान में साहायक वाणिज्य प्रबंधक एस.एस. यादव, 16 टिकट चेकिंग कर्मचारी एवं जी० आर० पी० के 08 कर्मचारी उपस्थित रहे I

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तारलखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 26 अगस्त,2019 : ठाकुरगंज पुलिस ने सॉफ्...
26/08/2019

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 26 अगस्त,2019 : ठाकुरगंज पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
ठाकुरगंज पुलिस के कथना नुसार कई सीसीटीवि फुटेज खंघालने तथा मृतक के मोबाईल नम्बरों की छानबीन करने पर पता चला की मृतक शरद निगम का प्रेम सम्बन्ध यहियागंज निवासी एक लड़की से चलरहा था, उसी लड़की का सम्बन्ध उसके अन्य पडोसी सुरेंद्र जैसवाल से भी था, जब की सुरेंद्र नहीं चाहता था की उस लड़की का मृतक के साथ किसी भी प्रकार का मेलजोल हो। इस द्वेष की भावना से सुरेंद्र जैसवाल ने अपने मित्र सूरज चौहान के साथ मिल कर मृतक शरद निगम को उसके घर से 200 मीटर की दुरी पर गोली मारकर हत्या करदी।
मोबाईल डिटेल और सीसीटीवि फुटेज के आधार पर छानबीन करते हुवे पुलिस दल ने इन्हे धर दबोचा। पकडे गए अभियुक्तों में सुरेंद्र जैसवाल उर्फ साई भईया पुत्र किशोरी लाल निवासी 521/55 टेढ़ी बाजार रकाबगंज चौक, सूरज कुमार चौहान पुत्र पवन कुमार चौहान बड़गांव गोंडा जिन के पास से हत्या में इस्तमाल 315 बोर का एक तमांचा एक खोखा कारतूस एक पैसन प्रो मोटर सायकिल नंबर UP32KT5723 बरामद हुईँ।

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 25 अगस्त,2019 : गोमतीनगर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार क...
25/08/2019

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 25 अगस्त,2019 : गोमतीनगर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्राप्त जानकारीके अनुसार आज दिन रविवार को शहीद पथ सर्विस लेन नियर संगम पार्क से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, जिनमे सतीश गौतम पुत्र राजाराम गौतम,हिमांशु यादव पुत्र लल्लू यादव ये दोनों अभियुक्त बड़ा भरवारा विभूति खण्ड गोमती नगर के है तथा ईश्वर पुत्र सुरेश निवासी भैसौरा चिनहट से है। पकडे गये अभयुक्तों के पास से एक स्कूटी जिसका नंबर RJ14TS6475 है तथा एक CD डीलक्स जिसका नंबर UP32DS7377 बरामद हुवा।

बाराबंकी स्टेशन पर बिना टिकट तथा अनियमित रेल यात्रियों के विरुद्ध टिकट चेकिंग अभियान   लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 24 अगस्त,...
24/08/2019

बाराबंकी स्टेशन पर बिना टिकट तथा अनियमित रेल यात्रियों के विरुद्ध टिकट चेकिंग अभियान

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 24 अगस्त,2019 : लखनऊ मंडल के मंडल स्तर पर सघन टिकट चेकिंग अभियान के तहत आज दिन शनिवार को जगतोष शुक्ला ,वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे के नेतृत्व में बिना टिकट,अनियमित टिकट यात्रियों के विरुद्ध बाराबंकी स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान देर सायं तक चलाया गया I इस अभियान के तहत विभिन्न रेलगाड़ियों की जाँच की गयी | जिसमे गाडी संख्या 12556(गोरखधामएक्सप्रेस), 15909 (अवध-आसामएक्सप्रेस), 13020(बाघ एक्सप्रेस), 13010 (दून एक्सप्रेस ), 13484(फरक्का एक्सप्रेस),11123(ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस),13151(सियालदाह एक्सप्रेस),12591(राप्ती-सागर एक्सप्रेस), सहित अनेक अन्य गाडियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा यात्रियों को शपथ दिलायी की वे रेल यात्रा के दौरान अपने आस–पास के वातावरण को स्वच्छ रखेगे अपितु यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को भी इसके प्रति प्रेरित करेगें | इस चेकिंग के दौरान 578बिना टिकट,अनियमित टिकट यात्रियों को यात्रा करते पाया गया जिनसे २,80,760 रु0 जुर्माना वसूला गया I टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वणिज्य प्रबंधक एस.एस. यादव ,03 मुख्य टिकट निरीक्षक भुवन सिंह एवं एच एस मीना व लुक़मान सहित16 टिकट चेकिंग कर्मचारी एवं जी० आर० पी० के कर्मचारी उपस्थित रहे I

तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 24 अगस्त,2019 : राजधानी पुलिस ने एहशान गाजी गैंग के तीन शातिर अपराधियो...
24/08/2019

तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 24 अगस्त,2019 : राजधानी पुलिस ने एहशान गाजी गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा । प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनगंज पुलिस द्वारा एहशान गाजी गैंग के तीन शातिर अपराधी एहशान गाजी उर्फ जीशान पुत्र गफूर निवासी 538A/50 त्रिवेणी नगर अलीगंज, अरबाज उर्फ मुस्सू पुत्र मो0 अब्बास निवासी 53612/645 न्यू मदेगंज खदरा, अलोक मिश्र पुत्र राजेश चंद्र मिश्र निवासी 448/63 नगरीय ठाकुर गंज जोकि 2010 से लगातार लूट, मारपिट,हत्या के प्रयाश जैसे कई संगीन मुकदमों में विभिन्न थानों में वांक्षित थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक 32 बोर रिवाल्वर एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस के साथ,एक सफेद रंग की स्कार्पियो,एक अवैध 315 बोर तमंचा एक जिन्दा कारतूस के साथ,740 ग्राम स्मैक तथा दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुवा ।

Address

Chitwapur Road
Lucknow
226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All Press and Writer's Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to All Press and Writer's Association:

Share