27/05/2022
युवा व्यापारियों ने बाजारों की समस्याओं पर मंथन किया
लखनऊ युवा व्यापार मंडल ने व्यापारियों के संग बैठक की
लखनऊ बृहस्पतिवार शाम 5 बजे लाटूश रोड स्थित लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय पर लखनऊ युवा व्यापार मंडल की बैठक मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रमुख बाजारों की समस्याओं के निदान पर मंथन किया गया।
लखनऊ महानगर के प्रमुख बाजारों से युवा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें व्यापार को सरलीकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की गयी जिसमें जीएसटी विभाग, श्रम विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग से संबंधित अनेक समस्याओं पर मंथन किया गया।
वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता, अनुराग साहू ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य सभी बाजारों से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हुई समस्याओं के निदान के लिए बैठक आहूत की गई है जिसको लेकर जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल इन समस्याओं का निस्तारण के लिए मिलेगा।
अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अब तक की सबसे बड़ी युवा व्यापारी बैठक के लिए सभी व्यापारियों को बधाई दी लखनऊ युवा व्यापार मंडल के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा ।
लखनऊ व्यापार मंडल महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि लखनऊ युवा व्यापार मंडल को और मजबूत करने का काम करे युवा शक्ति अपने व्यापार के साथ बाजारों को संगठित कर उन समस्याओं का निस्तारण करें
महामंत्री अभिषेक खरे ने बैठक में आए सभी पदाधिकारियों स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महामंत्री प्रियंक गुप्ता ने विभिन्न बाजारों के व्यापारी प्रतिनिधियो को युवा मंडल मे जोड़ते हुये संगठन को विस्तार दिया!
आलोक अग्रवाल, मनोज सिंह पुजारी, राम प्रकाश गुप्ता, , सोनू जयसवाल ,अभिषेक अग्रवाल, विपिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, विवेक महेश्वरी,रवीश गुप्ता, अनुज गुप्ता, रोहित अग्रवाल, मनीष शर्मा, मनप्रीत सिंह, सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी व्यापारी उपस्थित रहे