Anupriya Patel अपना दल एस

Anupriya Patel अपना दल एस Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anupriya Patel अपना दल एस, Lucknow.

🚩 उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय नेता श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के आधिकारिक विचार एवं अपडेट्स | 🇮🇳 Team Anupriya Patel

👉 युवा आवाज | संगठन | संघर्ष
👉 हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़े

🔔 Follow करें – हर अपडेट सबसे पहले

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वडनगर, गुजरात की शर्मिष...
17/09/2026

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वडनगर, गुजरात की शर्मिष्ठा झील के नदी के तट से मा. गृहमंत्री श्री Amit Shah जी, श्री Bhupendra Patel जी, मा. मुख्यमंत्री-गुजरात, श्री एकनाथ संभाजी शिंदे जी, मा. उपमुख्यमंत्री-महाराष्ट्र तथा अन्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा' का शुभारंभ कर अत्यंत प्रसन्नता है l

'सेवा संकल्प अभियान' आदरणीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित है l उनका राजनीतिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण का एक अविरत महायज्ञ है l

माननीय प्रधानमंत्री जी ने अंत्योदय की भावना के साथ अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा में करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर विकसित भारत 2047 की सुदृढ़ नींव रखी है।

सभी देशवासियों विशेषकर युवाओं का आह्वान करती हूं कि 'सेवा ही संकल्प' की भावना के इस महाअभियान से जुड़कर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें l [Amit shah Narendra Modi Anupriya Patel Bjp Apna Dal s]

17/09/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर वडनगर की ऐतिहासिक शर्मिष्ठा झील पर आयोजित “वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा” के शुभारंभ कार्यक्रम में संबोधन
[Narendra Modi Amit shah Anupriya patel BJP Apna Dal s]

आज जनपद सोनभद्र में “जिला कार्यकर्ता समागम” में जोश से लबरेज़ कार्यकर्ताओं की ज़बरदस्त उपस्थिति ने संगठन की मज़बूती का प...
13/09/2026

आज जनपद सोनभद्र में “जिला कार्यकर्ता समागम” में जोश से लबरेज़ कार्यकर्ताओं की ज़बरदस्त उपस्थिति ने संगठन की मज़बूती का परिचय दिया ।सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार 🙏

निःसंदेह अनगिनत कार्यकर्ताओं की दिन दूनी रात चौगुनी मेहनत इस बढ़ते हुए कारवाँ की प्राणशक्ति है ।आज घर-घर दल का झंडा ही नहीं बल्कि दल का संघर्ष और विचार भी पहुँच रहा है ।

आज इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में दल का परचम लहराने का आह्वान किया । [Anupriya patel Apna Dal s Uttar Pradesh Sonbhadra]

07/09/2026
05/09/2026
03/09/2026

मीडिया से बातचीत

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी परिवार की बहनों ने परमात्म स्नेह और शुभकामनाओं के साथ मुझे राखी बाँधी।यह पवित...
28/08/2026

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी परिवार की बहनों ने परमात्म स्नेह और शुभकामनाओं के साथ मुझे राखी बाँधी।
यह पवित्र धागा केवल एक परंपरा का प्रतीक मात्र नहीं अपितु प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद का भावनात्मक बंधन है। सभी बहनों का हार्दिक आभार 🙏 ❤️
[Rakshabandhan Anupriya patel Brahmakumari pariwar Delhi Apna Dal S]

आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की|
27/08/2026

आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की|

आज किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) लखनऊ में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस-2026’ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्राल...
27/08/2026

आज किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) लखनऊ में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस-2026’ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत ‘My Bharat’ द्वारा आयोजित “खेलो इंडिया संवाद- खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम में प्रतिभाग|

मा॰ प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया नीति’ (2026-31) के तहत खेल बजट को ₹3,790 करोड़ से 8 गुना बढ़ाकर ₹29,054 करोड़ किया गया है l खेलो इंडिया के तहत समर्थित 27,000 एथलीटों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम 2026 में भारतीय युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतरीन प्रदर्शन कर इतिहास रचा है l

इस अवसर पर उपस्थित युवा शक्ति को बीते 12 वर्षों में देश के बदलते खेल परिवेश से अवगत कराते हुए उनसे सार्थक संवाद किया।उनके विचारों और भावनाओं से परिचित होते हुए उन्हें फिटनेस का मंत्र अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल
[Narendra modi Anupriya Patel Kgmu bjp apna dal s khelo india]

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anupriya Patel अपना दल एस posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Anupriya Patel अपना दल एस:

Shortcuts

Share