01/11/2021
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 01 नवंबर 2021*
आज पुरानी जेल रोड ,आनंदनगर, आलमबाग स्थित जेल मुख्यालय परिसर में कारागार विभाग की सेवा करते हुए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बहादुर शहीद जेल अधिकारियों/ कर्मचारियों की #शहीद_स्मृति_पट्टिका पर श्री आनंद कुमार, डीजी जेल द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए विभाग को समर्पित किया गया . इसके पश्चात डीजी जेल द्वारा कारागार विभाग की पुनर्वास एवं कल्याण समितियों के माध्यम से जेलों की फैक्ट्रियों में उत्पादित *बन्दी निर्मित लोकोपयोगी सामग्रियों के प्रदर्शन एवं बिक्री केंद्र* का भी शुभारंभ किया गया .
कारागार मुख्यालय भवन प्रांगण में प्रवेश द्वार पर लगभग 15 फ़ीट ऊंची काले ग्रेनाइट पत्थर की
*शहीद स्मृति पट्टिका* स्थापित की गई है जिसके शीर्ष पर पीतल से निर्मित अशोक की लॉट है और पार्श्व में जिला जेल लखनऊ के शहीद जेल अधीक्षक स्व आर के तिवारी सहित 17 शहीदों के नाम अंकित हैं। *बन्दी निर्मित लोकोपयोगी सामग्रियों के प्रदर्शन एवं बिक्री केंद्र* का भी शुभारंभ हुआ इस केंद्र में विभिन्न जेलों में बन्दियों द्वारा उत्पादित घरेलू उपयोग की वस्तुएं आम जन के दर्शनार्थ एवम बिक्री हेतु उपलब्ध है . यहाँ केंद्रीय कारागार वाराणसी प्रयागराज आगरा बरेली जिला जेल उन्नाव मॉडल जेल लखनऊ जिला जेल मथुरा जिला जेल गाजियाबाद आदि जिलों में उत्पादित वस्तुएं हैं। जिनमें मशरूम सब्जी मसाला, मशरूम अचार, मशरूम से निर्मित नमकीन, चना जोर गरम, लेडीस पर्स, पैंट शर्ट ,रेडीमेड कुर्ता, पायजामा ,रजाई ,तकिए के कवर, चौधरी तुलसी ग्रीन टी, तुलसी लेमन टी ,तुलसी जिंजर टी,
मिट्टी की मूर्तियां , मिट्टी के सादे और डेकोरेटेड दिए, विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां, लकड़ी के विभिन्न प्रकार के फर्नीचर, रॉकिंग चेयर, काउच, मंदिर, लैपटॉप टेबल, बुक्शेल्फ, हवन कुंड ,शिवलिंग,विभिन्न प्रकार के वुडेन किचनवेयर और बन्द, ब्रेड, रस्क, बिस्कुट,आदि बेकरी प्रोडक्ट, दीपावली पर पूजन हेतु बन्दियों द्वारा उत्पादित गणेश लक्ष्मी की मूर्ति ,दीये मोमबत्तियां और बेकरी प्रोडक्ट खरीदे उपलब्ध हैं. कारागार के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी इस केंद्र से ज़रूरी वस्तुएं खरीदीं।