सूचना का अधिकार, बिहार समस्या और समाधान

  • Home
  • India
  • Madhubani
  • सूचना का अधिकार, बिहार समस्या और समाधान

सूचना का अधिकार, बिहार  समस्या और समाधान Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सूचना का अधिकार, बिहार समस्या और समाधान, Business service, Madhubani.

इस पेज पर सूचना का अधिकार से सम्बंधित जानकारी दी जायेगी। अगर आप एक सफल RTI कार्यकर्ता बनना चाहते हैं, अपने क्षेत्र के सरकारी विकास कार्यों और योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाना चाहते हैं, तो हमारे पेज से जुटें। आवश्यक सूचना:

कोरोना महामारी, लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए हमारे विशेषज्ञ टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि हमारे द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) संबंधित जो भी सेवाएं प्रत्यक्

ष (Physical) रूप से दी जा रही थी, अब वो सभी सेवाएं दिनांक- 12 अक्टूबर 2020 से ऑनलाइन (Online) भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
हम जो भी RTI संबंधी सेवाएं ऑफलाइन रूप में उपलब्ध करा रहे थे अब वह सारी सेवाएं ऑनलाइन के माध्यम से भी आम जनता के लिए उपलब्ध होंगी।

सूचना का अधिकार श्रृंखला-- 01(By Adv. Rakesh Ranjan Jha)सूचना का अधिकार का इस्तेमाल कैसे करें?एक RTI कार्यकर्ता कैसे बने...
05/10/2025

सूचना का अधिकार श्रृंखला-- 01

(By Adv. Rakesh Ranjan Jha)

सूचना का अधिकार का इस्तेमाल कैसे करें?

एक RTI कार्यकर्ता कैसे बनें?

अपने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टचार को कैसे दूर करें?

सरकारी पदाधिकारियों की कार्य के प्रति मनमानी और लापरवाही पर अंकुश कैसे लगाएं।

आपके आवेदन और शिकायत के आलोक में सरकारी पदाधिकारी के द्वारा क्या जांच और कार्रवाई किया गया, इसकी जानकारी सरकारी कार्यालय से कैसे प्राप्त करें?

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में कैसे जानें और कैसे निर्धारित समय में सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करें?

आप सूचना का अधिकार का इस्तेमाल कर इन सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

सूचना का अधिकार (RTI) इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक सादे कागज या निर्धारित फॉर्म जिसे प्रपत्र क कहा जाता है, उसपर हिंदी या अंग्रेजी में अपना आवेदन लिखना होगा जिसमें आपका नाम, पूरा पता, मोबाईल नम्बर और पिन कोड सहित तथा मांगी गई जानकारी का विवरण हो. इसके बाद इसे आवेदन शुल्क के साथ संबंधित सरकारी विभाग के 'लोक सूचना पदाधिकारी' (PIO) को निबंधित डाक से भेजें या ऑनलाइन पोर्टल www.rtionline.gov.in पर जमा करें.

आवेदन में मांगी गई जानकारी के बारे में स्पष्ट सवाल पूछें.

आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन कैसे तैयार करें?

आप एक सादे कागज पर हिंदी, अंग्रेजी या संबंधित राज्य की आधिकारिक भाषा में आवेदन लिख सकते हैं.

आवेदन में अपना पूरा नाम, पूरा पता, पिन कोड सहित और संपर्क विवरण (ईमेल और मोबाईल नंबर) दें।

आपको जिस विभाग से जानकारी चाहिए, उस विभाग के 'लोक सूचना पदाधिकारी' (PIO) के पदनाम पर आवेदन लिखें, न कि किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर आवेदन करें।

मांगी गई जानकारी/सूचना के लिए बिल्कुल स्पष्ट और यदि आवश्यक हो तो, बिंदुवार सूचना की मांग, ताकि कोई भ्रम न हो.

एक आवेदन में एक ही विषय से सम्बंधित सूचना की मांग करें।

आपको सूचना मांगने का कारण बताने की आवश्यकता नहीं है।

शुल्क का भुगतान कैसे करें?

आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क (जैसे ₹10) का भुगतान करें, जो लोक प्राधिकार के लेखा अधिकारी को देय होता है. आप डिमांड ड्राफ्ट, बैंकर्स चेक या भारतीय पोस्टल ऑर्डर का उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान समय में सबसे आसान भारतीय पोस्टल आर्डर से भुगतान करना होता है, जो सामान्यतः सभी जिलों के प्रधान डाकघरों (GPO) समेत कई डाकघरों में आसानी से मिल जाता है।

आवेदन कैसे जमा करें?

ऑनलाइन: आप rtionline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऑफ़लाइन: आप आवेदन को निबंधित डाक से भेज सकते हैं या संबंधित विभाग में सीधे जमा कर सकते हैं और पावती प्राप्त कर सकते हैं। परंतु कई कार्यालय हाथों-हाथ RTI आवेदन लेने में आनाकानी करते हैं, इसलिये निबंधित डाक से आवेदन भेजना ही आसान रहता है।

कुछ महत्वपूर्ण बातें
आरटीआई आवेदन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को उजागर करना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाना है.


आप सरकारी विभागों से तथ्यों पर आधारित जानकारी मांग सकते हैं, उनके विचारों या राय नहीं.

आवेदन, पोस्टल आर्डर और डाक पावती की एक प्रति अपने रिकॉर्ड के लिए जरूर रखें.

अगर आप डाक से भेज रहे हैं, तो निबंधित डाक का उपयोग करें, ताकि आपको प्राप्ति की पावती मिल सके।

धन्यवाद,
🌹🌺🌹

Coming soon.....1 किसी सरकारी कार्यालय में RTI के तहत आवेदन कैसे करें?2 RTI कार्यकर्त्ता कैसे बने?
28/08/2024

Coming soon.....

1 किसी सरकारी कार्यालय में RTI के तहत आवेदन कैसे करें?

2 RTI कार्यकर्त्ता कैसे बने?

08/05/2022

मन्नी कुमार (डिजिटल बिहार न्यूज डेस्क।) मधुबनी। राज्य सूचना आयोग पटना द्वारा जिले के अपर समाहर्ता अवधेश राम पर 25000 क...

Address

Madhubani
847211

Opening Hours

Monday 3pm - 7pm
Tuesday 3pm - 7pm
Wednesday 3pm - 7pm
Thursday 3pm - 7pm
Friday 3pm - 7pm
Saturday 3pm - 8pm
Sunday 9am - 1pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सूचना का अधिकार, बिहार समस्या और समाधान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to सूचना का अधिकार, बिहार समस्या और समाधान:

Share