22/05/2022
*विशेष अपील* (मकराना जिला अभियान)
*अपने अपने ज्ञापन के साथ मकराना SDM आफीस चलो*
विश्व विख्यात मकराना को नये जिले का जिला मुख्यालय बनाने के अभियान के तहत मकराना विधानसभा क्षेत्र के सभी समाजसेवी संगठनो, समाजो, व्यापारिक, राजनैतिक, धार्मिक संगठनो सभी वर्तमान व पुर्व विधायक, प्रधान, उपप्रधान, चैयरमैन, वाईसचैयरमैन, सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, पार्षद, सदस्यो, संस्थानो आदि सहीत *सभी से निवेदन* है कि आप अपनी लैटरपैड पर मकराना को नया जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम एक सामान्य सा ज्ञापन तैयार करे तथा *सोमवार 23 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के दौरान कभी भी मकराना SDM आफीस पंहुचकर मकराना SDM महोदय को अपना अपना ज्ञापन सौंपे* तथा sdm आफीस के प्रतिनिधि से ज्ञापन की *रिसिव्ड* ले लेवे तथा बाद में उसकी *एक फोटो कोपी* sdm कार्यालय मे उपस्थित मकराना विकास समिति के प्रतिनिधि ( 8769444455 , 9214904012 ) को दे देवे ताकि प्रदेश जिला निर्माण कमेटी को प्रस्तुत होने वाली ऐतिहासिक बुकलेट में यथासंभव आपका योगदान शामिल हो सके ।
सभी से निवेदन है कि कल 23 मई पहले चरण के तहत ज्ञापन देने का अन्तिम अवसर है, अत आज ही उचित पुर्व तैयारी कर लेंवे।
अत मकराना को जिला व जिला मुख्यालय बनाने का अपने हिसाब से एक समान्य ज्ञापन तैयार करके सोमवार को ज्ञापन जरूर जरूर दे । सभी का उचित योगदान रहा तो कल सोमवार को विभिन्न संगठनो व जन प्रतिनिधियो का मकराना उपखण्ड कार्यालय पर इस मुहिम के लिए *महा संगम* होना संभव है । अगर हम ठान ले तो सबकुछ संभव है।
*जन्म भूमि कर्म भूमि मकराना नया जिला बने हमारा*
निवेदक
सर्व संगठन मकराना