03/10/2022
30-32 की उम्र में टीम में सेलक्शन, और शुरुआत में ही वर्ल्ड का टॉप T20 बल्लेबाज बन जाना ! ये अपने आप में अद्भुत है ! आगामी वर्ल्ड कप में मैं सूर्या को भारतीय टीम का हुकुम का इक्का मानता हूँ ।
जो जादुई लचक औऱ कला सूर्या के पास है वो वर्तमान में दुनिया के किसी और बल्लेबाज के पास नहीं है ।
भारत में आमतौर पर एक अच्छा खिलाड़ी औसतन 15 या 20 साल देश के लिए खेल जाता है। नाराज़गी ये है कि ये बेहतरीन बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट को 7-8 साल से ज़्यादा नहीं दे पाएगा । जहाँ मुरली विजय, 3D प्लेयर जैसे खिलाड़ी अनेक अवसर पा गए । वहाँ सूर्या जगह बनाते-बनाते 32 साल के हो गए ।
इसे प्रतिभाओं के चयन में पॉलिटिक्स कहें या प्रतिभाओं का दुर्भाग्य ??
बहरहाल जितने वक़्त तक ये खिलाड़ी लय में है उसे सेलिब्रेट कीजिये । इस सूर्य में वाक़ई बहुत आग है ।
शुभकामनाएं सूर्य कुमार यादव 👏👏