12/10/2021
*** क्या बीजेपी को वोट देना हमारी मजबूरी है? ***
बिल्कल नहीं कोई मजबूरी नहीं,
पर अब ये वास्तविकता बन चुकी है और हमें बीजेपी को ही वोट देना पड़ेगा। कारण नीचे दिए गए हैं।
अगर बिना डरे देश में रहना है, तो बीजेपी में ही वो नीयत और ताकत है जो देश के दोनों दुश्मनों, मेरा मतलब अंदर के और बाहर के, से डटकर मुकाबला करने की हिम्मत रखती है, क्योंकि बीजेपी ही एकमात्र देशभक्त पार्टी है जिसके लिए देश के लोग और देश सर्वोपरि हैं, बाकी पार्टियां देश को बदनाम करने में ही लगी हुई हैं।
आज मोदी जी के व्यक्तित्व और कूटनीति के कारण किसी भी बाहरी मुल्क में इतना साहस नहीं की भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके ।
मोदीजी के अपनी नीतियों से सेना का मनोबल इतना ऊंचा कर दिया है, जिसका एक उदाहरण हमने और सारे विश्व ने चीन को बिना शर्त के पीछे हटते देखा जो कि बिना युद्ध लड़े हम सबकी एक मनोवैज्ञानिक जीत है।
पिछले सात सालों में कोई भी बड़ी आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई और जो थोड़ी हुई, उसका जवाब भी विश्व ने देखा कि कैसा दिया गया था। हमारे एक फाइटर पायलट की वापसी के लिए जिस शक्स ने देश की कई मिसाइलों का मुंह पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया था और अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया था कि संभल जाओ और अभिनंदन को छोड़ दो इसी वक्त, नहीं तो दुनिया के नक्शे से मिटा दिए जाओगे । यही नहीं जिस विश्वास, गौरव और शेर की चाल चलते हुए अभिनंदन ने देश की सीमा में प्रवेश किया था, वो भी सारा विश्व देख रहा था। वो भी भारत की पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक जीत थी जो संसार ने देखी।
संसार की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश का कोविड़ मैनेजमेंट, दुनिया देखकर आज भी दाद दे ही रही है।
आज तालिबान से जब पूरा संसार घबराया हुआ है, अमेरिका भाग गया अफगानिस्तान छोड़कर, सारे मुस्लिम देश परेशान हैं, पर देखिए, सोचिए और महसूस कीजिए कि हम भारत में कितने सुरक्षित हैं। वो ही तालिबानी लड़ाके जिनसे सारी दुनिया घबराई हुई है, डोभाल के एक इशारे पर 150 भारतीयों को सकुशल प्लेन में खुद बिठा कर आए। मजाक है ???
अब बताइए अगर कोई और विकल्प है तो आगे बढिये और किसी दूसरी पार्टी को वोट दीजिए।