29/04/2022
कालीघाट शक्तिपीठ मन्दिर, बांग्ला
यह मंदिर काली भक्तो के लिए सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर में देवी काली के प्रचण्ड
रूप की प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा में देवी काली भगवान शिव की छाती पर पैर रखी
हुई हैं। उनके गले में नरमुंडो की माला है, हाथ में कुल्हाड़ी और कुछ नरमुंड हैं, कमर में भी कुछ नरमुंड बंधे हुए हैं। उनकी जिह्वा (जीभ) निकली हुई है और जीभ में से कुछ रक्त की
बूंदे भी टपक रही हैं। प्रतिमा में जिह्वा स्वर्ण से बनी है।
कुछ अनुश्रुतियों के अनुसार देवी
किसी बात पर क्रोधित हो गयी थीं। उसके बाद उन्होंने नरसंघार करना शुरू कर दिया।