07/10/2017
सफलता के लिए Smart Work जरुरी है या Hard Work?
By Amul Sharma
Short Hindi Story On Smart Work & Hard Work
कार्तिक और पवन बहुत जल्दी दौड़ते हुए एक साथ पंद्रह मंजिल की एक बिल्डिंग में घुसे और पंद्रहवीं मंजिल पर जाने के लिए रास्ता खोजने लगे।
(दरअसल यह एक बहुत बड़ी company की बिल्डिंग थी जहाँ इन दोनों को interview के लिए बुलाया गया था। interview का time निकला जा रहा था और सही समय पर उन दोनों को पंद्रहवीं मंजिल पर बने company के office में पहुंचना था।)
smart work vs hard work in hindi
Hard Work Vs Smart Work
दोनों ऊपर जाने का रास्ता खोज रहे थे तभी कार्तिक को ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां दिख गयीं। वह तुरंत सीढ़ियों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ चला लेकिन पवन ने ऐसा नहीं किया।
अब उसने तुरंत वहां के एक व्यक्ति से लिफ्ट के बारे में पूछा। उस व्यक्ति ने पवन को इशारा करते हुए लिफ्ट के बारे में जानकारी दी। पवन तुरंत लिफ्ट की ओर बढ़ा।
कुछ ही समय में वह Lift के सहारे पंद्रहवीं मंजिल पर पहुंच गया। वह तुरंत ऑफिस में गया जहाँ interview होना था। interview लेने वाले officers ने उसे एक chair पर बैठने को कहा। उसका इंटरव्यू start हो चुका था।
दस मिनट बाद सीढ़ियों के सहारे चढ़कर कार्तिक भी ऑफिस पहुंच गया और ऑफिस के बाहर interview के लिए इन्तजार करने लगा। कुछ समय बाद पवन इंटरव्यू देकर बाहर आया। अब कार्तिक को अंदर बुलाया गया। उसका भी इंटरव्यू हुआ और वह भी कुछ समय बाद ऑफिस के बाहर आ गया।
दोनों का interview बहुत अच्छा हुआ था। इस बात से दोनों बहुत खुश थे। लेकिन दोनों में से कंपनी को जॉब के लिए केवल एक को ही चुनना था। दोनों को 5 मिनट इन्तजार करने को कहा गया ताकि कंपनी के officers आपस में बात कर सकें कि दोनों में से किसको select करना है।
कुछ ही समय में रिजल्ट बाहर आ गया। कंपनी ने पवन को जॉब के लिए चुन लिया।
कार्तिक न चुने जाने के कारण बहुत परेशान हो गया। उसने खुद के न चुने जाने का कारण वहां के officers से जानना चाहा। वहां के officers ने कार्तिक के प्रश्न का उत्तर एक paper पर लिखकर ऑफिस के बाहर भेजा। इस paper में लिखा था–
“हमें अपनी company के लिए ऐसे Hard worker की जरुरत नहीं है जो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों जैसे रास्ते को चुनें बल्कि हमें ऐसे Smart worker की जरुरत है जो लिफ्ट का सही प्रयोग करके अपनी मंजिल तक कम मेहनत करने के बाद भी सही समय पर पहुंच सके।