09/04/2024
SHOW GURU FILMS & TINSEL TOMMY PRODUCTIONS Presents
Hindi Film "THE SOILED"
An ego clash erupts between two sweepers about who leads a more abhorable life? Humanity gets ashamed when these two sweepers fight to grab the pie of humiliation as if it were some bounty?
Directed By: Pawan Kumar
Produced By: Shiv Mishra & Neeta Srivastava
Story, Screenplay & Dialogue By: Pawan Kumar
Film Credits:-
Cast: Sunil Bhargav, Satish Trivedi, Priya Vishwanath, Suman Singh, Vansh mali
Director Of Photography: Ravi Rajput
Creative Director: Shiv Mishra https://www.instagram.com/shivmishra18/
Project Head: Sunil Bhargav
Supervising Producer: Pratik Bhattacharya
Editor: Vivek Jaiswal
DI Colorists - Ajay Sharma
Chief Associate Director: Naeem Khan
Background Score: Ali Mohammad
Music Composer: Pawan Kumar & Vineet Srivastava
Lyricist: Pawan Kumar
Singer: Vinod Dubey
Music Producer, Mix & Mastered By: Navdeep Dhatra
Music On: Show Guru Films
Post Production: Lotus Studio
We express our Heartfelt Gratitude To:-
Shri Ram Shankar Prashad & Smt. Sita Devi
Shri Dhirendra Kumar Jha & Shri Kunal Tiwari
Special Thanks:-
Priya Vishwanath
Suman Singh
Dhirendra Dharma
Priyanka Mali & Kishan Mali
Waseem Ahmed
Sagar Sahay
Jogesh Dogra
Manoj Patel
___________________________________
जेठ की उस चिलचिलाती दुपहरी में पलाश के फूल टहनियों से लटके आग के गुच्छे सा लग रहे थे। तेज से परिपूरित सूरज हर चीज़ पर सोने का वरक़ मढ़ रहा था। हर चीज़ पर रोशनी छिटक रही थी सिवाय गटर के पास उकड़ू होकर बैठे उन दो इंसानों पर। उनके काले,कांतिहीन बदन में तो रोशनी क्या, सूरज भी ग़ुरूब हो जाता। कीचड़ से लिथड़े वो आपस में बातें कर रहे थे… .
वे क्या बातें कर रहे होंगे??
क्या वे हमारी तरह बातें करते होंगे? क्या वे अपनी बातों में हमारी तरह “मैं ‘मैं’ हूँ “ का गर्विला और चालाक उद्बोधन करते होंगे।’ शब्दों के छदम अहाते में क्या वो हमारी तरह चालाकी से कहते होंगे,’मेरी कार तुम्हारी कार से ज़्यादा महँगी है?’ ‘मेरा घर तुम्हारे घर से ज़्यादा बड़ा है?’..... निश्चित तौर पर नहीं। उन्हें ईश्वर ने हमसा इतराने की कोई वजह नहीं दी है। पस्त और परास्त शारीरिक विन्यास वाले वे बेचारे तो पूतिकामुख कीड़े से हैं,अभिजातों की स्पृश्यता से डरे, स्वयं में दुबके। वे लोगों को तब याद आते हैं जब लोगों की विष्ठा लोगों के सुंदर सुरभित जीवन को कलुषित करने लगती है। ध्यातव्य है कि ‘लोग’ किसी की भी संज्ञा हो सकती है, उनकी नहीं। वे तो ‘लोग’ के अहाते से दूर दुरदुराए प्राणी हैं।
‘मैंने तुमसे ज़्यादा गू-मूत झेला है’,उनकी आपसी गर्वोक्ति में ज़्यादा से ज़्यादा यही होता होगा शायद। यदि ऐसा है तो शर्म की तासीर लिये कहाँ गड़े हम। हमने अपनी लज्जा की ओट तलाशी इस फ़िल्म ‘The soiled’ में जिसे हमने लगभग एक दिन में फ़िल्माया। चिकोटी काटता दिन था,हम मुट्ठी भर लोग थे,हमारी लगभग खाली जेबें थीं,अनियंत्रित भीड़ थी, पुलिस वालों के हाथों दंडित होने का ख़तरा था और एक छोटा सा कैमरा था। अगर कुछ बड़ा था तो वो थी चुनौतियाँ। हमने फिर भी फ़िल्म बनाई। तैयारी के नाम पर हम अपने एक जोड़ी किरदार सुनील और सतीश जी को भावों की सीढ़ियों के ज़रिये उसी मलकुंड में उतारते रहे जहाँ हमारी फ़िल्म का मलेच्छ रहता है। ‘मलेच्छ’, किसने दिया होगा उन्हें ये नाम जिसमें ‘मल’ भी है और इष का धातु रूप ‘इच्छ’ भी, अर्थात इच्छा भी। सवाल है किसकी इच्छा, हमारी या उनकी?? मल से लिथड़ने की एषणा भला कौन करता होगा ! कौन अपने हमज़ात की तारीफ़ में कहता होगा’ साला तू तो जब्बर है जब्बर, गू मूत में सुअर की तरह हेल जाता है। ‘
Comment Box में दिये लिंक को दबाकर हमारी फ़िल्म ‘THE SOILED’ देखिये और मन को मथिये और फिर ईमानदारी से बताइये कि कहीं मलेच्छों के अस्तित्व को मलिनप्रभ करते घटकों में गू का एक लेंदा आपका तो नहीं।
-Pawan Kumar
___________________________________
Enjoy & stay connected with us!
👉 Subscribe to Show Guru Films: https://youtube.com/...
👉 Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/showguru.of...
THE SOILED Full Movie 2024 | New Film 2024 | Sunil Bhargav & Satish Trivedi | Pawan Kumar | Shiv Mishra & Neeta Shrivastava SHOW GURU FILMS & TINSEL TOMMY P...