23/06/2026
सभी सरपंच साथियों एवं गांव, कस्बों और शहरों के सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई नया व्यक्ति या महिला किरायेदार अथवा रहने के लिए आती है, तो उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के कारण कई लोग बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक नए व्यक्ति का सत्यापन कराना आवश्यक है।
आज गांव भगवानपुर में भी एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर उसे सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना भेज दिया गया है।
सुरक्षित गांव, सुरक्षित समाज — पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।