Shri Lakshmi Beauty Parlour

Shri Lakshmi Beauty Parlour Facial
Wax. Hair spa
Underarms
Eyebrow
For head
Hair colour
For more information call us at.8560094893

29/06/2017

Ek spoon besan
Ek spoon red. masoor daal powder
Ek spoon chawal ka aata
Half spoon coffee pwdr.
Half lemon juice.

Sab mila k paste bnaye.
Face pr lga k 15min ya semi dry hone tk lga k rakhe.

Circular rub krte huye pack utare.
Apne face ki shining dekhe.
Weekly 2 time kijiye.
FOR FAIR SKIN

Ingredients ;

Guava leaves
Mulatani mitti

Amrud k pattho ka juid banayi ye ..isme mulatani mitti add karke ...thik paste banakr skin oar apply kijiye 2 0 mint k baad wash kijiye ..aisa rozana karkene se skin fair hogaaa

29/06/2017

अंगूर की मदद से हटाए अपने चेहरे के अनचाहे तिल

कभी कभी हमारी बॉडी में काले या भूरे रंग के तिल हो जाते है.अगर हमारे चेहरे पर एक या दो तिल हो तो उसे ब्यूटी स्पॉट माना जाता है पर अगर यही तिल जरूरत से ज्यादा हो जाये तो ये हमारे चेहरे की सारी सुंदरता को ख़राब कर देते है.आज हम आपको अपने चेहरे के इन अनचाहे तिलो से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे है.
1-अपने शरीर से अनचाहे तिलो को हटाने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग कर सकती है.इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी सी रुई में सिरके को लगाकर अपने तिल पर लगाकर एक पतले कपडे से बांध ले.इसे तब तक न खोले जब तक आपका तिल खुद गिर न जाए या गायब न हो जाए.
2-तिल को हटाने के लिए लहसुन भी एक कारगर उपाय होता है.इसे इस्तेमाल करने के लिए लहसुन को काट कर तिल पर रखकर ऊपर से पट्टी बांधकर रात भर के लिए छोड़ दे.अगर आप कुछ दिनों तक लगातार इस उपाय को करेगी तो आपके तिल साफ हो जाते हैं.
3-थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमे थोड़ा कॉस्टर आयल मिलाकर रात में सोने से पहले तिल पर लगा ले. सुबह धो लें. रोजाना ऐसा करने से तिल साफ हो जाएंगे.
4-अंगूर के रस से भी तिलो से छुटकारा पाया जा सकता है.इसके लिए अंगूर का रस निकालकर दिन में कई बार अपने तिलो पर लगाती रहे.इस रस को तिल पर लगाने से 1 महीने के अंदर आपके तिल saf ho jayege.
ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है पपीता

ड्राई स्किन को बहुत साड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ता है.ड्राई स्किन का कारन तेज गर्म हवाएं, सूरज की तेज किरणें कठोर साबुन का इस्तेमाल हो सकता है.गर्मी में मौसम में ड्राई स्किन की समस्या ज़्यादा हो जाती है.ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की क्रीम लोशन का इस्तेमाल करते है, पर इनमे केमिकल्स की ज़्यादा मात्रा होने के कारन स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है.पर कुछ घरेलु तरीको को अपना कर ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए पपीते को पीसकर पेस्ट बना ले.अब इस पेस्ट में थोड़ा सा दूध शहद मिलकर अपने चेहरे गर्दन पर लगाए. 10-15 मिनट लगा रहने के बाद धो लें.
अपनी स्किन से रूखपन को दूर करने के लिए स्किन को नरम कोमल बनाने के लिए ये मास्क बहुत फायदेमंद होता है.इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करे.

गर्मियों के मौसम में इस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन से लाइन्स चेहरे पर मौजूद काले धब्बे को दूर किया जा सकता है .
स्किन के लिए वरदान है एलोवेरा जेल

एलोवेरा एक औषधीय पौधा होता है जो हमारी सेहत सुंदरता दोनों को ही लम्बे समय तक बरक़रार रखता है.गर्मी के मौसम में हमारी स्किन को कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता है.इस समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जैल का इस्तेमाल किया जा सकता है. एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन्स मिनरल्स मौजूद होते है जो स्किन को निखारने में मदद करते है.
आइये जानते है क्या है एलोवेरा के ब्यूटी फायदे-
1-कई लड़किया अपनी स्किन को निखारने के लिए मार्किट में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं पर मार्किट से मिलने वाले स्क्रब में कैमिकल्स की काफी मात्रा मौजूद होती है.जो स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है.इसलिए अपनी स्किन को एलोवेरा के इस्तेमाल से नेचुरल तरीके से स्क्रब करे.इसे इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जैल में थोड़ी सी चीनी नींबू का रस मिलाकर अच्छे मिला ले.अब इसे स्क्रब की तरह अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें. यह डेड स्किन को निकाल कर त्वचा को निखारने का काम करता है.
2-आप चाहे तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी कर सकती है.इसे इस्तेमाल करने के लिए रुई में थोड़ा सा एलोवेरा जैल लगा लें उससे रात को सोने से पहले चेहरे का मेकअप साफ करें.

– MASK FOR PIGMENTATION ..

Remove pigmentation in a week

Ingredients

* Tomato Juice 1 tspn
* lemon juice 1 tspn
* Besan 1 tbspn
* 1/4 tspn Yeast ( aade chamach se b kam )

In sabko pani se ache se mix karle thik paste bane baad face aur effected area pe apply kijiye 20 k baad gun guna pani ( Luck warm water ) se wash kijiye..

Weekly twice karna hy ...
Yeast kounse b shop se supermarket me asani se mil jaayegaa...

28/06/2017
28/06/2017
28/06/2017

PLSS SUBSCRIBE ME I AM NEW ON YOUTUBE I WANT YOUR SUPPORT I WILL UPLOAD 1 VIDEO PLSS

28/06/2017
29/04/2017

अक्सर मुंहासों के कारण चेहरे पर दाग बन जाते हैं | सामान्यतया हम इन्हें नाखून आदि से दबाकर या नोचकर और भी गहरा बना लेते हैं | अगर मुंहासे हो तो उन्हें किसी भी न छेड़ें | चाहें तो किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर कील, मुंहासों सहित निकलवाएं | फिर निम्न लेपों का प्रयोग करें-
जैतून के तेल का मास्क
जैतून के तेल मुहासों के लिए काफी फायदेमंद होता है | इसके लिए आधा चम्मच जैतून के तेल में चौथाई चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट बाद धो लेने से लाभ होगा |
पुदीना मास्क
एक चम्मच पुदीने के रस में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं | इसे कुछ घंटे लगाकर रखें | चाहे तो रात में लगाकर सो भी सकती हैं | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें |
बादाम मास्क
चार भीगे हुए बादाम दो चम्मच दूध के साथ पीस लें | एक चम्मच संतरे का रस व विटामिन ए का कैप्सूल इसमें मिलाकर चेहरे पर लगाएं | धब्बों पर कुछ ज्यादा लगाएं | बीस मिनट बाद चेहरा धो लें |
कच्चे पपीते का मास्क
कच्चे पपीते के छोटे से टुकड़े को पीस कर उसका रस निकालें | उसे चेहरे व धब्बों पर अच्छी तरह लगाकर सूखने दें | पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लें |
त्वचा की एक सामान्य समस्या है मुंहासे और इनसे छुटकारा पाने के लिए आप निम्न उपाय भी कर सकती हैं –
1. पहले मुंहासे दूर करने के लिए मुंहासों पर कैंफर लोशन का प्रयोग करें | किसी मेडिकेटेड साबुन व गर्म पानी से चेहरा साफ करें |
2. अगर चेहरे पर अधिक मुंहासे हों तो किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर उन्हें जड़ सहित निकलवाएं |
3. पुदीने के पत्तों को पीसकर रस निकालें | उसमें आधा चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं | बीस मिनट बाद चेहरा धो लें |
4. चंदन पेस्ट में, खीरे का गाढ़ा रस मिलाकर लगाएं |
5. नीम की पत्तियों को पीसकर लगाएं | बीस मिनट बाद चेहरा धो लें |
6. एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नीम रस व दो चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं | चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर बीस मिनट बाद धो लें |
7. हल्के स्टार्च पेस्ट को रात भर चेहरे पर लगाकर सोने से भी काफी फायदा होता है |
8. मुंहासे ख़त्म हो जाने पर फिर न होने के लिए रोजाना पुदीने के रस में रुई भिगोकर चेहरे पर मलें | कुछ देर बाद धो लें |
9. दूसरों का तौलिया या अन्य वस्तुएं जैसे- साबुन, क्रीम आदि इस्तेमाल न करें | बाहर से आने पर क्लींजर्स की सहायता से धूल, गंदगी साफ कर लें | हमेशा त्वचा को साफ रखें |
10. साधारण व शुष्क त्वचा को दिन में दो बार व तैलीय त्वचा को दिन में तीन-चार बार हल्के गर्म पानी से धोएं |
11. खाने के पदार्थ अधिक तैलीय न हों | अधिक सलाद खाएं व पानी कम से कम आठ गिलास प्रतिदिन पीएं | इस तरह जरा सी देखभाल आपकी खूबसूरती को बरकरार रख सकती है |
स्टीम फेशियल मुहासों के लिए बेस्ट हैं Amazing Steam Facial For Pimples And Oily Skin
भाप द्वारा रोमछिद्रों को खोलकर उनकी गहरी सफाई की जा सकती है | इससे त्वचा पर उपस्थित चिकनाई, धूलकणों आदि को साफ किया जा सकता है | स्टीम फेशियल द्वारा चेहरे पर नई जान और नई चमक आ जाती है | स्टीम फेशियल की घरेलू विधि निम्न है-
बेसिन में गर्म पानी लेकर उसमें गुलाब की पंखुडियां डाल दें | कुछ मिनट उन्हें भीगने दें | अब अपने चेहरे को तौलिये से ढक लें, ताकि भाप चारों ओर बिखर न सके | भाप के करीब ले जाकर चेहरे को सेकें | ध्यान रहे उतने करीब ही ले जाएं, जिससे आपको तकलीफ न हो | भाप में श्वास लें | चेहरे पर भाप को अच्छी तरह आने दें | अच्छी भाप लेने के बाद टिश्यू पेपर से चेहरा पोंछ लें | अगर चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं तो दबाकर उन्हें निकालें या ब्लैक हेड रिमूवर से उन्हें निकालकर रुई से साफ कर लें | गर्म पानी से चेहरा धोकर, बर्फ के पानी से चेहरा धोएं | अब चेहरे पर किसी अच्छे फेस मास्क को लगाकर सूखने दें | बाद में ठंडे पानी से धो लें | इस तरह हफ्ते या पन्द्रह दिनों में एक बार चेहरे को भाप देते रहेंगे, तो चेहरे की खूबसूरती बनी रहेगी |
फेस मास्क लगाने के लिए कुछ आवश्यक सावधानियां
1. अगर आप पहली बार मास्क का प्रयोग अपनी त्वचा पर करने जा रही हैं तो पहले अपनी त्वचा के प्रकार के मास्क का चुनाव कर लें |
2. मास्क का प्रयोग साफ त्वचा पर ही करें |
3. जब त्वचा गर्म हो, तभी मास्क लगाएं | इसके लिए क्रीम फेशियल या स्टीम फेशियल के दौरान मास्क का प्रयोग करें |
4. आंखों के चारों ओर व होठों के भाग को छोड़कर, बाकी जगह पर लगाएं |
5. शुष्क त्वचा, नाजुक त्वचा, मिश्रित प्रकार की त्वचा पर मास्क केवल दस मिनट तक लगाएं | तत्पश्चात पानी से धो लें |
6. तैलीय त्वचा पर मास्क को पंद्रह मिनट तक रहने दें | उसके पश्चात धो लें |
7. मौसम के हिसाब से मास्क का प्रयोग करें |
8. मास्क उतारने के बाद तुरंत बाहर या धूप में न जाएं | इससे त्वचा पर सीधा असर पड़ता है | कुछ देर त्वचा को आराम दें, ताकि जितने प्रोटीन्स हमने त्वचा को दिए हैं, उनका पोषण सही तरीके से हो सके |

Address

Near Ramawat Std Goshi Nada New Colony
Nagaur
341001

Telephone

8560094893

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Lakshmi Beauty Parlour posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share