EWL pariwar

EWL pariwar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from EWL pariwar, Business service, Nagpur.

02/04/2023
05/03/2018

एक दिन थॉमस एल्वा एडिसन जो कि प्रायमरी स्कूल का विद्यार्थी था, अपने घर आया और एक कागज अपनी माताजी को दिया और बताया, " मेरे शिक्षक ने इसे दिया है और कहा है कि इसे अपनी माताजी को ही देना.!"

उस कागज को देखकर माँ की आँखों में आँसू आ गये और वो जोर-जोर से पड़ीं।

जब एडीसन ने पूछा कि, "इसमें क्या लिखा है..?"

तो सुबकते हुए आँसू पोंछ कर बोलीं, "इसमें लिखा है...आपका बच्चा जीनियस है हमारा स्कूल छोटे स्तर का है और शिक्षक बहुत प्रशिक्षित नहीं है, इसे आप स्वयं शिक्षा दें ।"

कई वर्षों के बाद उसकी माँ का स्वर्गवास हो गया।

थॉमस एल्वा एडिसन जग प्रसिद्ध वैज्ञानिक बन गये। उसने कई महान अविष्कार किये।

एक दिन वह अपने पारिवारिक वस्तुओं को देख रहे थे। आलमारी के एक कोने में उसने कागज का एक टुकड़ा पाया। उत्सुकतावश उसे खोलकर देखा और पढ़ने लगा।

वो वही काग़ज़ था। उस काग़ज़ में लिखा था, "आपका बच्चा बौद्धिक तौर पर कमजोर है और उसे अब और इस स्कूल में नहीं आना है। "

एडिसन आवाक रह गये और घण्टों रोते रहे।

फिर अपनी डायरी में लिखा -

एक महान माँ ने बौद्धिक तौर पर कमजोर बच्चे को सदी का महान वैज्ञानिक बना दिया !

🌿 *HAPPY  BIRTHDATE TO SAFE SHOP* 🌿*14 DECEMBER*2000 To 2017Dear business  partners ...Here is an excellent information ...
14/12/2017

🌿 *HAPPY BIRTHDATE TO SAFE SHOP* 🌿

*14 DECEMBER*
2000 To 2017
Dear business partners ...

Here is an excellent information for all of us..

Today is the birth date
Of our Great company .....
Completed 17 YEAR successfully ...

Being associated to this great organization ..I proudly congratulate to our directors and all upline for making *SAFE SHOP* the biggest n brightest name in INDIA..

💐💐
THANKS FOR PROVIDING US A competitive platform to achieve our Dreams n making business for Generations..💐💐

26/11/2017

Forwarding as received

एक फकीर एक गांव में आया। गांव के लोग उसके बड़े विरोध में थे। उन्होंने क्रोध में आकर उसको जूतों की माला पहना दी। वह फकीर खूब खिलखिला कर हंसने लगा।

उसने जूते बड़े गौर से देखे। संभाल कर माला रख ली। छाती से लगा ली। गांव के लोगों ने कहा : तुम कर क्या रहे हो, ये जूते हैं! फकीर ने कहा : जूते मेरे फट भी गए थे। और प्रार्थना लगता है, सुन ली। कल ही रात मैंने परमात्मा से कहा था कि जूते दिलवाओ। मगर यह नहीं सोचा था कि इतने दिलवा देगा। मैं तो दो की आशा रखता था। वह भी कभी-कभार सुनता है मेरी प्रार्थना। पक्का भी नहीं था कि सुनेगा, मगर सुबह ही इतने जूते! हे मालिक! तेरी बड़ी कृपा है!

रही आप लोगों की बात। तो यह जानकर मैं खुश हूं कि जो आपके पास था, आप लाए तो! कुछ गांव तो ऐसे हैं कि लोग कुछ भी नहीं लाते--जूते तक नहीं लाते। उनके पास, ऐसा लगता है, कुछ भी नहीं है। फिर जो जिसके पास है . . .। मालियों के गांव में जाता हूं तो फूल लाते हैं। लगता है यह बस्ती चमारों की होगी। जाहिर है जूतों की माला से कि बस्ती चमारों की होगी। चमार भाई! तुम्हारी बड़ी कृपा ! जो जिसके पास है वही देगा न! चमार भाई! तुम्हारी बड़ी कृपा!

जहर कोई लौटाता है, लौटाने दो। जहर लौटाते-लौटाते कभी तो संभलेगा, कभी तो खयाल आएगा। गालियां देते-देते, कभी तो होश आएगा। कभी तो क्षणभर को रुकेगा।

और फिर एक बात और खयाल रखना : जो लोग गालियां देते हैं और जहर फेंकते हैं, इतना तो पक्का है कि मुझसे उनका संबंध हो गया। मेरे संबंध में सोचते हैं, विचार करते हैं। नाता तो जुड़ ही गया। दुश्मनी भी एक नाता है। जैसे दोस्ती एक नाता है। दोस्त की भी याद आती है, दुश्मन की भी याद आती है।

अगर उन्होंने मुझे अपना दुश्मन भी समझ लिया है तो अपने व्‍यक्‍ति में मेरे लिए थोड़ी जगह तो दे ही दी। वहीं से काम शुरू होगा। उतनी जगह भी काफी है। ज़रा-सा पैर रखने को जगह भर मिल जाए, फिर धीरे-धीरे अंगूठा हाथ में आ गया, तो पहुंचा भी हाथ में आ ही जाएगा।

और जो घृणा से भरे हैं, वे कभी भी प्रेम से भर जाएंगे। क्योंकि घृणा और प्रेम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

असल में वे नाराज ही इसलिए हैं कि उन्हें भय पैदा हो गया है कि अगर वे नाराज न होंगे तो मुझसे राजी हो जाने का डर है। इसलिए मैं फिर दोहरा दूं: तुम नाराज ही तब होते हो किसी से जब तुम्हें राजी होने का डर पैदा हो जाता है। तुम अपने भय में नाराज हो जाते हो। तुम अपनी सुरक्षा करने लगते हो।
ज्‍योत से ज्‍योत जले....

मजदूर के जूतेएक बार एक शिक्षक संपन्न परिवार से सम्बन्ध रखने वाले एक युवा शिष्य के साथ कहीं टहलने निकले . उन्होंने देखा क...
01/06/2017

मजदूर के जूते

एक बार एक शिक्षक संपन्न परिवार से सम्बन्ध रखने वाले एक युवा शिष्य के साथ कहीं टहलने निकले . उन्होंने देखा की रास्ते में पुराने हो चुके एक जोड़ी जूते उतरे पड़े हैं , जो संभवतः पास के खेत में काम कर रहे गरीब मजदूर के थे जो अब अपना काम ख़त्म कर घर वापस जाने की तयारी कर रहा था .

शिष्य को मजाक सूझा उसने शिक्षक से कहा , “ गुरु जी क्यों न हम ये जूते कहीं छिपा कर झाड़ियों के पीछे छिप जाएं ; जब वो मजदूर इन्हें यहाँ नहीं पाकर घबराएगा तो बड़ा मजा आएगा !!”

शिक्षक गंभीरता से बोले , “ किसी गरीब के साथ इस तरह का भद्दा मजाक करना ठीक नहीं है . क्यों ना हम इन जूतों में कुछ सिक्के डाल दें और छिप कर देखें की इसका मजदूर पर क्या प्रभाव पड़ता है !!”

शिष्य ने ऐसा ही किया और दोनों पास की झाड़ियों में छुप गए .

मजदूर जल्द ही अपना काम ख़त्म कर जूतों की जगह पर आ गया . उसने जैसे ही एक पैर जूते में डाले उसे किसी कठोर चीज का आभास हुआ , उसने जल्दी से जूते हाथ में लिए और देखा की अन्दर कुछ सिक्के पड़े थे , उसे बड़ा आश्चर्य हुआ और वो सिक्के हाथ में लेकर बड़े गौर से उन्हें पलट -पलट कर देखने लगा . फिर उसने इधर -उधर देखने लगा , दूर -दूर तक कोई नज़र नहीं आया तो उसने सिक्के अपनी जेब में डाल लिए . अब उसने दूसरा जूता उठाया , उसमे भी सिक्के पड़े थे …मजदूर भावविभोर हो गया , उसकी आँखों में आंसू आ गए , उसने हाथ जोड़ ऊपर देखते हुए कहा – “हे भगवान् , समय पर प्राप्त इस सहायता के लिए उस अनजान सहायक का लाख -लाख धन्यवाद , उसकी सहायता और दयालुता के कारण आज मेरी बीमार पत्नी को दावा और भूखें बच्चों को रोटी मिल सकेगी .”

मजदूर की बातें सुन शिष्य की आँखें भर आयीं . शिक्षक ने शिष्य से कहा – “ क्या तुम्हारी मजाक वाली बात की अपेक्षा जूते में सिक्का डालने से तुम्हे कम ख़ुशी मिली ?”

शिष्य बोला , “ आपने आज मुझे जो पाठ पढाया है , उसे मैं जीवन भर नहीं भूलूंगा . आज मैं उन शब्दों का मतलब समझ गया हूँ जिन्हें मैं पहले कभी नहीं समझ पाया था कि लेने की अपेक्षा देना कहीं अधिक आनंददायी है . देने का आनंद असीम है . देना देवत्त है .”

सफलता का रहस्यएक बार एक नौजवान लड़के ने सुकरात से पूछा कि सफलता का रहस्य क्या है?सुकरात ने उस लड़के से कहा कि तुम कल मुझ...
28/05/2017

सफलता का रहस्य

एक बार एक नौजवान लड़के ने सुकरात से पूछा कि सफलता का रहस्य क्या है?

सुकरात ने उस लड़के से कहा कि तुम कल मुझे नदी के किनारे मिलो.वो मिले. फिर सुकरात ने नौजवान से उनके साथ नदी की तरफ बढ़ने को कहा.और जब आगे बढ़ते-बढ़ते पानी गले तक पहुँच गया, तभी अचानक सुकरात ने उस लड़के का सर पकड़ के पानी में डुबो दिया. लड़का बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा , लेकिन सुकरात ताकतवर थे और उसे तब तक डुबोये रखे जब तक की वो नीला नहीं पड़ने लगा. फिर सुकरात ने उसका सर पानी से बाहर निकाल दिया और बाहर निकलते ही जो चीज उस लड़के ने सबसे पहले की वो थी हाँफते-हाँफते तेजी से सांस लेना.

सुकरात ने पूछा ,” जब तुम वहाँ थे तो तुम सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”

लड़के ने उत्तर दिया,”सांस लेना”

सुकरात ने कहा,” यही सफलता का रहस्य है. जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह से चाहोगे जितना की तुम सांस लेना चाहते थे तो वो तुम्हे मिल जाएगी” इसके आलावा और कोई रहस्य नहीं है.

आप हाथी नहीं इंसान हैं !एक आदमी कहीं से गुजर रहा था, तभी उसने सड़क के किनारे बंधे हाथियों को देखा, और अचानक रुक गया. उसन...
26/05/2017

आप हाथी नहीं इंसान हैं !

एक आदमी कहीं से गुजर रहा था, तभी उसने सड़क के किनारे बंधे हाथियों को देखा, और अचानक रुक गया. उसने देखा कि हाथियों के अगले पैर में एक रस्सी बंधी हुई है, उसे इस बात का बड़ा अचरज हुआ की हाथी जैसे विशालकाय जीव लोहे की जंजीरों की जगह बस एक छोटी सी रस्सी से बंधे हुए हैं!!! ये स्पष्ठ था कि हाथी जब चाहते तब अपने बंधन तोड़ कर कहीं भी जा सकते थे, पर किसी वजह से वो ऐसा नहीं कर रहे थे.

उसने पास खड़े महावत से पूछा कि भला ये हाथी किस प्रकार इतनी शांति से खड़े हैं और भागने का प्रयास नही कर रहे हैं ?

तब महावत ने कहा, ” इन हाथियों को छोटे पर से ही इन रस्सियों से बाँधा जाता है, उस समय इनके पास इतनी शक्ति नहीं होती की इस बंधन को तोड़ सकें. बार-बार प्रयास करने पर भी रस्सी ना तोड़ पाने के कारण उन्हें धीरे-धीरे यकीन होता जाता है कि वो इन रस्सियों को नहीं तोड़ सकते,और बड़े होने पर भी उनका ये यकीन बना रहता है, इसलिए वो कभी इसे तोड़ने का प्रयास ही नहीं करते.”

आदमी आश्चर्य में पड़ गया कि ये ताकतवर जानवर सिर्फ इसलिए अपना बंधन नहीं तोड़ सकते क्योंकि वो इस बात में यकीन करते हैं!!

इन हाथियों की तरह ही हममें से कितने लोग सिर्फ पहले मिली असफलता के कारण ये मान बैठते हैं कि अब हमसे ये काम हो ही नहीं सकता और अपनी ही बनायीं हुई मानसिक जंजीरों में जकड़े-जकड़े पूरा जीवन गुजार देते हैं.

याद रखिये असफलता जीवन का एक हिस्सा है ,और निरंतर प्रयास करने से ही सफलता मिलती है. यदि आप भी ऐसे किसी बंधन में बंधें हैं जो आपको अपने सपने सच करने से रोक रहा है तो उसे तोड़ डालिए….. आप हाथी नहीं इंसान हैं.

तितली का संघर्ष एक बार एक आदमी को अपने garden में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा. अब हर र...
25/05/2017

तितली का संघर्ष

एक बार एक आदमी को अपने garden में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा. अब हर रोज़ वो आदमी उसे देखने लगा , और एक दिन उसने notice किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है. उस दिन वो वहीँ बैठ गया और घंटो उसे देखता रहा. उसने देखा की तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है , पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी , और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो.

इसलिए उस आदमी ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा. उसने एक कैंची उठायी और कोकून की opening को इतना बड़ा कर दिया की वो तितली आसानी से बाहर निकल सके. और यही हुआ, तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई, पर उसका शरीर सूजा हुआ था,और पंख सूखे हुए थे.

वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक़्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की ज़िन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी.

वो आदमी अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया की दरअसल कोकून से निकलने की प्रक्रिया को प्रकृति ने इतना कठिन इसलिए बनाया है ताकि ऐसा करने से तितली के शरीर में मौजूद तरल उसके पंखों में पहुच सके और वो छेद से बाहर निकलते ही उड़ सके.

वास्तव में कभी-कभी हमारे जीवन में संघर्ष ही वो चीज होती जिसकी हमें सचमुच आवश्यकता होती है. यदि हम बिना किसी struggle के सब कुछ पाने लगे तो हम भी एक अपंग के सामान हो जायेंगे. बिना परिश्रम और संघर्ष के हम कभी उतने मजबूत नहीं बन सकते जितना हमारी क्षमता है. इसलिए जीवन में आने वाले कठिन पलों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिये वो आपको कुछ ऐसा सीखा जायंगे जो आपकी ज़िन्दगी की उड़ान को possible बना पायेंगे.

किसान की घड़ीएक बार एक किसान की घड़ी कहीं खो गयी. वैसे तो घडी कीमती नहीं थी पर किसान उससे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था ...
23/05/2017

किसान की घड़ी

एक बार एक किसान की घड़ी कहीं खो गयी. वैसे तो घडी कीमती नहीं थी पर किसान उससे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था और किसी भी तरह उसे वापस पाना चाहता था.

उसने खुद भी घडी खोजने का बहुत प्रयास किया, कभी कमरे में खोजता तो कभी बाड़े तो कभी अनाज के ढेर में ….पर तामाम कोशिशों के बाद भी घड़ी नहीं मिली. उसने निश्चय किया की वो इस काम में बच्चों की मदद लेगा और उसने आवाज लगाई , ” सुनो बच्चों , तुममे से जो कोई भी मेरी खोई घडी खोज देगा उसे मैं १०० रुपये इनाम में दूंगा.”

फिर क्या था , सभी बच्चे जोर-शोर दे इस काम में लगा गए…वे हर जगह की ख़ाक छानने लगे , ऊपर-नीचे , बाहर, आँगन में ..हर जगह…पर घंटो बीत जाने पर भी घडी नहीं मिली.

अब लगभग सभी बच्चे हार मान चुके थे और किसान को भी यही लगा की घड़ी नहीं मिलेगी, तभी एक लड़का उसके पास आया और बोला , ” काका मुझे एक मौका और दीजिये, पर इस बार मैं ये काम अकेले ही करना चाहूँगा.”

किसान का क्या जा रहा था, उसे तो घडी चाहिए थी, उसने तुरंत हाँ कर दी.

लड़का एक-एक कर के घर के कमरों में जाने लगा…और जब वह किसान के शयन कक्ष से निकला तो घड़ी उसके हाथ में थी.

किसान घड़ी देख प्रसन्न हो गया और अचरज से पूछा ,” बेटा, कहाँ थी ये घड़ी , और जहाँ हम सभी असफल हो गए तुमने इसे कैसे ढूंढ निकाला ?”

लड़का बोला,” काका मैंने कुछ नहीं किया बस मैं कमरे में गया और चुप-चाप बैठ गया, और घड़ी की आवाज़ पर ध्यान केन्द्रित करने लगा , कमरे में शांति होने के कारण मुझे घड़ी की टिक-टिक सुनाई दे गयी , जिससे मैंने उसकी दिशा का अंदाजा लगा लिया और आलमारी के पीछे गिरी ये घड़ी खोज निकाली.”
Friends, जिस तरह कमरे की शांति घड़ी ढूढने में मददगार साबित हुई उसी प्रकार मन की शांति हमें life की ज़रूरी चीजें समझने में मददगार होती है . हर दिन हमें अपने लिए थोडा वक़्त निकालना चाहिए , जसमे हम बिलकुल अकेले हों , जिसमे हम शांति से बैठ कर खुद से बात कर सकें और अपने भीतर की आवाज़ को सुन सकें , तभी हम life को और अच्छे ढंग से जी पायेंगे .

किसान और चट्टानएक किसान था. वह एक बड़े से खेत में खेती किया करता था. उस खेत के बीचो-बीच पत्थर का एक हिस्सा ज़मीन से ऊपर ...
16/05/2017

किसान और चट्टान

एक किसान था. वह एक बड़े से खेत में खेती किया करता था. उस खेत के बीचो-बीच पत्थर का एक हिस्सा ज़मीन से ऊपर निकला हुआ था जिससे ठोकर खाकर वह कई बार गिर चुका था और ना जाने कितनी ही बार उससे टकराकर खेती के औजार भी टूट चुके थे.

रोजाना की तरह आज भी वह सुबह-सुबह खेती करने पहुंचा पर जो सालों से होता आ रहा था एक वही हुआ , एक बार फिर किसान का हल पत्थर से टकराकर टूट गया.

किसान बिल्कुल क्रोधित हो उठा , और उसने मन ही मन सोचा की आज जो भी हो जाए वह इस चट्टान को ज़मीन से निकाल कर इस खेत के बाहर फ़ेंक देगा.

वह तुरंत भागा और गाँव से ४-५ लोगों को बुला लाया और सभी को लेकर वह उस पत्त्थर के पास पहुंचा .
” मित्रों “, किसान बोला , ” ये देखो ज़मीन से निकले चट्टान के इस हिस्से ने मेरा बहुत नुक्सान किया है, और आज हम सभी को मिलकर इसे जड़ से निकालना है और खेत के बाहर फ़ेंक देना है.”

और ऐसा कहते ही वह फावड़े से पत्थर के किनार वार करने लगा, पर ये क्या ! अभी उसने एक-दो बार ही मारा था की पूरा-का पूरा पत्थर ज़मीन से बाहर निकल आया. साथ खड़े लोग भी अचरज में पड़ गए और उन्ही में से एक ने हँसते हुए पूछा ,” क्यों भाई , तुम तो कहते थे कि तुम्हारे खेत के बीच में एक बड़ी सी चट्टान दबी हुई है , पर ये तो एक मामूली सा पत्थर निकला ??”

किसान भी आश्चर्य में पड़ गया सालों से जिसे वह एक भारी-भरकम चट्टान समझ रहा था दरअसल वह बस एक छोटा सा पत्थर था !! उसे पछतावा हुआ कि काश उसने पहले ही इसे निकालने का प्रयास किया होता तो ना उसे इतना नुक्सान उठाना पड़ता और ना ही दोस्तों के सामने उसका मज़ाक बनता .

Friends, इस किसान की तरह ही हम भी कई बार ज़िन्दगी में आने वाली छोटी-छोटी बाधाओं को बहुत बड़ा समझ लेते हैं और उनसे निपटने की बजाये तकलीफ उठाते रहते हैं. ज़रुरत इस बात की है कि हम बिना समय गंवाएं उन मुसीबतों से लडें , और जब हम ऐसा करेंगे तो कुछ ही समय में चट्टान सी दिखने वाली समस्या एक छोटे से पत्थर के समान दिखने लगेगी जिसे हम आसानी से ठोकर मार कर आगे बढ़ सकते हैं.

परमात्मा और किसानएक बार एक  किसान परमात्मा से बड़ा नाराज हो गया ! कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए, कभी धूप बहुत तेज हो...
16/05/2017

परमात्मा और किसान

एक बार एक किसान परमात्मा से बड़ा नाराज हो गया ! कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए, कभी धूप बहुत तेज हो जाए तो कभी ओले पड़ जाये! हर बार कुछ ना कुछ कारण से उसकी फसल थोड़ी ख़राब हो जाये! एक दिन बड़ा तंग आ कर उसने परमात्मा से कहा ,देखिये प्रभु,आप परमात्मा हैं , लेकिन लगता है आपको खेती बाड़ी की ज्यादा जानकारी नहीं है ,एक प्रार्थना है कि एक साल मुझे मौका दीजिये , जैसा मै चाहू वैसा मौसम हो,फिर आप देखना मै कैसे अन्न के भण्डार भर दूंगा! परमात्मा मुस्कुराये और कहा ठीक है, जैसा तुम कहोगे वैसा ही मौसम दूंगा, मै दखल नहीं करूँगा!

किसान ने गेहूं की फ़सल बोई ,जब धूप चाही ,तब धूप मिली, जब पानी तब पानी ! तेज धूप, ओले,बाढ़ ,आंधी तो उसने आने ही नहीं दी, समय के साथ फसल बढ़ी और किसान की ख़ुशी भी,क्योंकि ऐसी फसल तो आज तक नहीं हुई थी ! किसान ने मन ही मन सोचा अब पता चलेगा परमात्मा को, की फ़सल कैसे करते हैं ,बेकार ही इतने बरस हम किसानो को परेशान करते रहे.

फ़सल काटने का समय भी आया ,किसान बड़े गर्व से फ़सल काटने गया, लेकिन जैसे ही फसल काटने लगा ,एकदम से छाती पर हाथ रख कर बैठ गया! गेहूं की एक भी बाली के अन्दर गेहूं नहीं था ,सारी बालियाँ अन्दर से खाली थी, बड़ा दुखी होकर उसने परमात्मा से कहा ,प्रभु ये क्या हुआ ?

तब परमात्मा बोले,” ये तो होना ही था ,तुमने पौधों को संघर्ष का ज़रा सा भी मौका नहीं दिया . ना तेज धूप में उनको तपने दिया , ना आंधी ओलों से जूझने दिया ,उनको किसी प्रकार की चुनौती का अहसास जरा भी नहीं होने दिया , इसीलिए सब पौधे खोखले रह गए, जब आंधी आती है, तेज बारिश होती है ओले गिरते हैं तब पोधा अपने बल से ही खड़ा रहता है, वो अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करता है और इस संघर्ष से जो बल पैदा होता है वोही उसे शक्ति देता है ,उर्जा देता है, उसकी जीवटता को उभारता है.सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपने , हथौड़ी से पिटने,गलने जैसी चुनोतियो से गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम आभा उभरती है,उसे अनमोल बनाती है !”

उसी तरह जिंदगी में भी अगर संघर्ष ना हो ,चुनौती ना हो तो आदमी खोखला ही रह जाता है, उसके अन्दर कोई गुण नहीं आ पाता ! ये चुनोतियाँ ही हैं जो आदमी रूपी तलवार को धार देती हैं ,उसे सशक्त और प्रखर बनाती हैं, अगर प्रतिभाशाली बनना है तो चुनोतियाँ तो स्वीकार करनी ही पड़ेंगी, अन्यथा हम खोखले ही रह जायेंगे. अगर जिंदगी में प्रखर बनना है,प्रतिभाशाली बनना है ,तो संघर्ष और चुनोतियो का सामना तो करना ही पड़ेगा !

एक बार की बात है किसीशहर में एक लड़कारहता था जो बहुत गरीब था।मेंहनत मजदूरी करकेबड़ी मुश्किल से 2 वक्त काखाना जुटा पाता ।...
15/05/2017

एक बार की बात है किसी
शहर में एक लड़का
रहता था जो बहुत गरीब था।
मेंहनत मजदूरी करके
बड़ी मुश्किल से 2 वक्त का
खाना जुटा पाता ।
एक दिन वह किसी बड़ी
कंपनी में चपरासी के
लिए इंटरव्यू देने गया ।
बॉस ने उसे देखकर उसे काम दिलाने का भरोसा
जताया ।
जब बॉस ने पूछा -“तुम्हारी email id
क्या है”?
लड़के ने मासूमियत से कहा कि उसके पास email
id
नहीं है ।
ये सुनकर बॉस ने उसे बड़ी घृणा दृष्टि
से देखा और
कहा कि ....
आज दुनिया इतनी आगे निकल
गयी है , और एक तुम
हो कि email id तक नहीं है , मैं
तुम्हें नौकरी पर
नहीं रख सकता ।
ये सुनकर लड़के के आत्मसम्मान को बहुत ठेस
पहुंची ,
उसकी जेब में उस समय 50 रुपये थे

उसने उन 50 रुपयों से 1 किलो सेब
खरीद कर वह
अपने घर चलता बना।
वह घर घर जाकर उन सेबों को बेचने लगा और
ऐसा
करके उसने 80 रुपये जमा कर लिए ।
अब तो लड़का रोज सेब खरीदता और
घर घर जाकर
बेचता ।
सालों तक यही सिलसिला चलता रहा
लड़के की कठिन मेहनत रंग
लायी और एक दिन उसने
खुद की कंपनी
खोली जहाँ से विदेशों में सेब
सप्लाई किये जाते थे ।
उसके बाद लड़के ने पीछे मुड़कर
नहीं देखा और जल्दी
ही बहुत बड़े पैमाने पर अपना बिज़नेस
फैला दिया
और एक सड़क छाप लड़का बन गया अरबपति ।
एक दिन कुछ मीडिया वाले लड़के का
इंटरव्यू लेने
आये और अचानक किसी ने पूछ लिया

“सर आपकी email id क्या है”??
लड़के ने कहा-“नहीं
है “,
ये सुनकर सारे लोग चौंकने लगे कि एक अरब पति
आदमी के पास एक “email id” तक
नहीं है ।
लड़के ने हंसकर जवाब दिया -“मेरे पास email id
नहीं है इसीलिए मैं
अरबपति हूँ ,
अगर email id होती तो मैं आज
एक चपरासी
होता”।
मित्रों ,इसीलिए कहा जाता है कि हर
इंसान के
अंदर कुछ ना कुछ खूबी जरूर
होती है,
भीड़ के पीछे भागना बंद
करो और अपने टेलेंट और
स्किल को पहचानो ।
दूसरों से अपनी तुलना मत करो कि
उसके पास वो
है मेरे पास नहीं है ,
जो कुछ तुम्हारे पास है उसे लेकर आगे बढ़ो फिर
दुनियां की कोई ताकत तुम्हें सफल होने
से नहीं
रोक सकती।

Address

Nagpur

Telephone

8956761620

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EWL pariwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share