12/12/2017
शरीर की मांस-पेशियों की मजबूती के लिए जितना जरूरी व्यायाम है, उतनी ही जरूरी शरीर की मालिश भी है। मालिश करने से न केवल मांसपेशियों में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ उनकी आयु भी बढ़ती है।
रात को सोते समय मालिश करने से गहरी और अच्छी नींद आती है।चेहरे की मालिश करने से चेहरे पर आई झुर्रियां मिट जाती है।भौंहों को माथे तक ऊपर की तरफ खींचते हुए मालिश करने से त्वचा में कसाव आता है। साथ ही साथ चेहरे पर रक्त का प्रवाह बढ़ता है।चेहरे की मालिश करने के दौरान मुंह को बार-बार खोले और बंद करें ताकि जबड़े की भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाये।जितना संभव हो सके उतना हाँथ की अंगुलियों को फैलाएं फिर मुट्ठी बांधे ऐसा जल्दी-जल्दी करें(खोलें और बंद करे)। ऐसा करने से हाँथ की अंगुलियां सुन्दर एवं मजबूत बनती है।बुढ़ापे में घुटनों के दर्द से बचना है तो इनका अभी से ध्यान रखना शुरू कर दे। घुटनों की मालिश से शरीर में लचक बरकरार रहती है। घुटनों की मालिश करते समय अंगूठों का ज़्यादा इस्तेमाल करे और मालिश गोलाई में करें। ऐसा करने से थकान भी मिटेगी।पैरों की मालिश करते समय इन्हे जोर-जोर से थपथपाएं जिससे पैरों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है और साथ ही साथ थकान भी दूर हो जाती है।अगर व्यस्त दिनचर्या की वजह से आप पूरे शरीर की मालिश नहीं कर पा रहे है तो कम से कम पैर के तलवों, कान और सिर की मालिश अवश्य ही करें।