25/03/2025
दिनांक 23 मार्च 2025 को गांव कंडईवाला में शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में दूसरा कबड्डी टूर्नामेंट 2025 कंडईवाला आयोजक कमेटी द्वारा आयोजित किया गया , जिसमें हमारे *मुख्य अतिथि श्री बंटी चंदेल जी सुपुत्र श्री शहीद जंगवीर सिंह चंदेल , श्री राकेश कुमार गर्ग जी , श्री जोगिंदर कुमार जी, पंकज गुर्जर जी USA वाले उपस्थित हुए , इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, कुल 16 टीम थी जिसमें से टीम सबिलपुर विजय रही और टीम सेनधार उपविजेता रही |
अंत में वितरण समारोह हुआ जिसमें हमारे स्थानीय निवासी - प्रताप ठाकुर , बलदेव सिंह,रणजीत सिंह ,संदीप ठाकुर,नवीन ठाकुर
एवम समस्त आयोजक समिति कंडईवाला द्वारा किया गया ,
निष्कर्ष:
यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे उनमें टीम वर्क, अनुशासन , खेल भावना ओर नशे से दूर रहने जैसी विशेषताएँ भी विकसित हुईं। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ टूर्नामेंट में भाग लिया, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।