Rabbi Brother : Business Coach Jammu

Rabbi Brother : Business Coach Jammu health care,gorecy and others products comming soon 7051058372. / 9799788382

25/12/2021
Good morning
23/11/2021

Good morning

 #7051058382
03/10/2021

#7051058382

19/08/2021

09/07/2021
Change thing change lifeMay,18/05/2021At 01:01Am:अगर आपको अपनी लाइफ बदलनी है तो इसका आसान सा रास्ता है की पहले आपको खुद ...
15/06/2021

Change thing change life

May,18/05/2021At 01:01Am:

अगर आपको अपनी लाइफ बदलनी है तो इसका आसान सा रास्ता है की पहले आपको खुद को बदलना होगा | हम लोग करते क्या है.. हम हमेशा बाहरी चीजो को बदलने की सोचते है.. हम बहाने ढूंढते है..या दुसरो मे कमिया ढूंढ़ने में अपना सारा समय बर्बाद कर देते है | कभी-कभी बाहर से जो दिखता है वह असलियत में होता नहीं है इसलिए हमें बस खुद को सही करने में अपना कीमती समय बिताना चाहिए | अपने किसी काम में फ़ैल (fail) होने पर दुसरे व्यक्ति को दोष दे देते है | ऐसा करने पर हम खुद के पैर पर ही कुल्हाड़ी मारते है |

जब तक हम बाहरी चीजो को छोड़कर खुद को बदलने की नहीं सोचेंगे.. हमारी लाइफ कभी बदल नहीं सकती | और सबसे जरुरी बहरी बदलाव के साथ आंतरिक बदलाव भी करे | जीवन से संतुष्ट होने के लिए आपको बदलना होगा और खुद को बदलावों के अनुरूप बनाना होगा।

स्वयं को समय दे :-
आपको अपनी लाइफ में अगर खुश रहना है तो आपको किसी बाहरी चीज को बदलने की जरूरत नही है बल्कि खुद को बदलने की जरूरत है | खुद की सोच, नजरिये व एफर्ट (effort) को अगर बदल लिया जाए तो आपकी लाइफ पहले से कही ज्यादा आसान हो जाएगी और आप अपनी लाइफ में खुश रहने लगोगे | समय सबसे अमूल्य है उस अमूल्य चीज को खुद पर भी खर्च करे, ज्यादा नहीं पर थोड़ा समय खुद के लिए भी निकले |

सोच बदले :-
आपकी लाइफ अभी जिस भी कंडीशन पर है वह आपकी सोच के कारण ही है | यह आपकी सोच ही है जो किसी चीज को सही तो किसी चीज को गलत बताती है | सोच में अगर फर्क आ जाये तो काफी चीजे अपने आप बदली हुई नजर आयेंगी | आपके साथ दिनभर में कुछ भी होता है |हम जैसा सोचते है वैसा ही हम करते है, इसलिए खुद को बदलने के लिए पहले खुद की सोच को बदले जैसे ही आपकी सोच बदल जाएगी उसका सीधा आसार आपके काम पर पड़ेगा जो आपकी प्रकृति को निखाएगा |

नजरिया बदले :-
एक सकारात्मक नजरिया और दूसरा नकारात्मक नजरिया | इसलिए, आप हमेशा पॉजिटिव (positive) चीजो पर ही ध्यान रखे | हमेशा सकारात्मक चीजो पर ही फोकस (focus) रखे | हर चीज के नेगेटिव साइड (negative side) को भी देखो और पॉजिटिव साइड (positive side) को भी, पर हमेशा चुनो पॉजिटिव साइड को|अगर हम नाखुश हैं तो इस का सीधा सा अर्थ है कि हम कुछ गलत कर रहे हैं और हल ढूंढ़ने के बजाय चीजों को और उलझा रहे हैं |

छोटे परदे की अभिनेत्री राजश्री ठाकुर का मानना है कि अगर आप सही हैं तो मुश्किलों का हल खुद ही मिल जाता है | वे कहती हैं, ‘‘हर इंसान अपनी स्थिति के हिसाब से जीता है और किसी दूसरे के हिसाब से खुद को बदलना उस के लिए मुश्किल होता है इसलिए जब दूसरे उस से बदलने की अपेक्षा रखते हैं तो गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं और संबंध टूटने के कगार पर आ खड़े होते हैं |

खुद पर विश्वास करे :-
हमेशा खुश रहने का एक तरीका सबसे बढ़िया है की हमेशा खुद पर डिपेंडेंट (depent) रहे | कभी भी किसी और के भरोसे मत बैठे रहिये | अगर किसी और के भरोसे बैठोगे तो आपको दुःख ही मिलेगा | दूसरो पर डिपेंड रहने की अपनी आदत जल्दी से बदल दे | दूसरा आपके लिए अगर कुछ करता है तो उसका अहसान माने पर कभी भी किसी पर डिपेंड रहने की न सोचे | अगर हमें खुद पर ही विश्वास नहीं होगा तो दूसरे लोग कैसे हम पर विश्वास करेंगे, बहुत जरुरी है खुद पर विश्वास रखने का |

समस्या को समझे :-
चाहे आपके जीवन में कुछ भी चल रहा हो, संभवतः आप जानते हैं कि आपका जीवन क्यों अटका हुआ है। क्या यह- नौकरी है? आपके दोस्त? आपके रिश्ते? बुरी आदतें? आपका सामान्य दृष्टिकोण? ये पाँचों या फिर इनमें से कुछ? क्या आप इस बात को स्वीकार करने से डरते हैं कि "वास्तव" में समस्या क्या है? आपको किसी भी चीज को ठीक करने के पहले यह निर्धारित करना ही होगा कि ग़लती कहाँ पर है। शुक्र की बात ये है, कि आपके पास इन सभी बातों के उत्तर मौजूद हैं।

ज्यादातर हमारे जीवन का एक पहलू दूसरे पहलुओं को भी प्रभावित करता है। इससे डरें नहीं। अंत में, आप ही अपने जीवन को बनाते हैं। चाहे किसी एक चीज को ठीक करने की जरूरत हो या सभी को, यह सब कुछ किया जा सकता है। यह बस थोड़ा और अतिरिक्त काम होगा। आपको अपनी सोच और मानसिकता में कुछ आवश्यक बदलाव लाने होंगे, पर "यह सब कुछ किया जा सकता है।"

खुश रहे :-
वो चीजें जो आपको नाखुश बना रहीं हैं? उनमें से कुछ काल्पनिक हैं। सच है, आपकी नौकरी बहुत घटिया हो सकती है और आप उसे नकार नहीं सकते। आप एक लगभग समाप्त होने वाले रिश्ते में हो सकते हैं, आप बेरोजगार हो सकते हैं, आप किसी भयानक ड्रग की आदत से जूझ रहे हो सकते हैं, आप आत्महत्या करने की सोच में हो सकते हैं, या आप जीवन के ऐसे पड़ाव पर हो सकते हैं जहाँ जिंदगी रुक सी गई हो और आप किसी भी ओर ना बढ़ रहे हों।

पर "आप परिस्थिति को कैसे देखते हैं" चीजों को ऐसे पलट सकता है "जिससे वो बेहतर बनेंगी।" और ज्यादा आसान बनेंगी। जानने के लिए यह बहुत आसान है, बेशक; करने के लिए यह उतना भी आसान नहीं है। पर यह जानना कि यह जीवन की सच्चाई और तथ्य है, आधे युद्ध को जीत लेने की तरह है।

निष्कर्ष :-
हम सभी में दुनिया बदलने की ताकत है, पर इसकी शुरुआत खुद से ही होगी। कुछ और बदलने से पहले हमें खुद को बदलना होगा। हमें खुद को तैयार करना होगा, अपनी काबिलियत को अपनी ताकत बनाना होगा।

https://youtu.be/10Y62nwWhBc


9799788382/7051058382

अपनी राय पोस्ट करें

Rabbi brother

क्या आपमें आत्मविश्वास की कमी है। 5 ways to build self confidence.क्या आपमें आत्मविश्वास की कमी है। 5 ways to build self...
19/02/2021

क्या आपमें आत्मविश्वास की कमी है। 5 ways to build self confidence.
क्या आपमें आत्मविश्वास की कमी है। 5 ways to build self confidence.

Social media marketer Feb18, 2021

कम आत्मविश्वास एक बिना ब्रेक और लाइसेंस के गाड़ी चलाने जैसा है।

कोई भी व्यक्ति असीम आत्मविश्वास के साथ पैदा नहीं होता है। यदि किसी को अविश्वसनीय आत्मविश्वास है, क्योंकि उसने वर्षों से इस आत्मविश्वास को बनाने के लिए मेहनत की है। आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जिसे आप बनाना सीखते हैं क्योंकि व्यवसाय की चुनौतीपूर्ण दुनिया, में कम आत्मविश्वास होना एक आपके जीवन और व्यवसाय ,दोनों को ख़राब कर सकता है।
परंतु बहुत से लोगो को यह मालूम नही है,की आत्मविश्वास बी मासपेशियो की तरह ही काम करता है, यह आपके काम करने के तरिके के अनुसार से बढ़ता जाता है।



# निम्नलिखित कुछ ऐसे तरिके है,जिनसे आप आत्मविश्वासी होना सीख सकते है और एक विशाल उपलब्धि अपने जीवन में हाशिल कर सकते है।

#1 Stay among confident people : आत्मविश्वास से भरे लोगों के बीच रहें।



आत्मविश्वास विकसित करने का सर्वोत्तम तरीकों में से एक है, आत्मविश्वास से भरे लोगों के समूह के साथ समय बिताना। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास वह कौशल है जो आप वास्तव में अपनी लाइफ में चाहते हैं और बस उनकी कंपनी में रहकर उनसे बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक प्रयोगों में से कुछ ने यह प्रदर्शित किया है कि आत्मविश्वास से भरे समूह में रहना, आपको सचेत और जागरूकता के बिना, बी सोचने और आत्मविश्वास से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए, यदि आप आश्वस्त होना चाहते हैं, तो आत्मविश्वास से भरे लोगों के बीच घूमना शुरू करें। और उनको फॉलो करना शुरू कर दे।

#2 उस काम को करो जो आप को आगे बढ़ने से डराता या रोकता है।



“If you are insecure, guess what? The rest of the world is too. Do not overestimate the competition and underestimate yourself. You are better than you think.” - Rabbi brother

डर को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसका सामना किया जाए। कुछ ऐसा करने से जो आपको हर दिन डराता या रोकता है। और हर अनुभव से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा जिससे आपका डर धिरे धिरे कम होना सुरु हो जाएगा ,जो आपको आपकी मंजिल के और करीब ले जाएगा

#3 stay consistent in your efforts: लगातार प्रयास करते रहे जब तक आप अपने सपनो को पूरा नही करते।

success is not always about greatness. its about consistent hard work leads to success. greatness will come-Rabbi

अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक लगातार अपने काम पे कंसिस्टेंट बनाये रखना है।



#4 Face failures:



"सफल होने के लिए, आपकी सफलता की इच्छा आपकी विफलता के डर से अधिक होनी चाहिए "

जब आप गलतियाँ करते है,और गलतियों के माध्य्म से आप अधिक नही सीखते हैं,तब तक आप आत्मविश्वास हासिल नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि विफलताओं का एक तार आपको बेहतर परिणाम देने के लिए सही दिशा में रूबरू करता है। लेकिन यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो आपको असफलताओं के साथ लड़ना आना चाहिए। जब आप असफल होते हैं, तो आप इस बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करते हैं कि क्या काम करता है और क्या काम नहीं करता है। इससे आपको एक सही दिशा मिल जाती है,अपने लक्ष्य के और करीब पहुंचने में।



#5 Stop comparing yourself to others: अपनी तुलना दुसरो से करना बंद करे।

यदि आप अपने आत्मविश्वास का निर्माण करना चाहते है,तो दुसरो से खुद को compare करना बन्द करदे। जब हम किसी के बारे में सोचते है, शायद वो आपसे कुछ चीजों में आपसे बेहतर हो, तो हम इस बारे में अधिक सोचने लग जाते की ये इतनी जल्दी सफल कैसे हो गया, या फिर कोई हमसे बेहतर जीवन क्यू जी रहा है,या उसकी किस्मत बहुत अछि है। ये ऐसे विचार है जो हमारी मानसिक वृद्धि को रोकता है। और हमे आगे बढ़ने से रोकता है।
आशावादी व्यक्ति हर आपदा में एक अवसर देखता है,निराशावादी व्यक्ति हर अवसर में एक आपदा देखता है। इसलिए एक आशावादी व्यक्ति बने जो आपको हर आपदा में एक अवसर ढूढ़ने के लिए प्रेरित करे।

9799788382/7051058382

14/02/2021

तुम जैसे हो अगर लोग बिल्कुल वैसा ही बोलते हैं तो लगता है अभी तुम्हारे बड़े आदमी बनने में थोड़ा और समय है। 😝
जब लोग तुम्हारे बारे कुछ भी बोलने लगें जैसे तुम नहीं हो और जिस पर वे भी विश्वास नहीं करते हैं तो समझ लेना तुम बड़े आदमी बन रहे हो 🤒 क्योंकि अब लोग तुम्हारे बारे में बोलकर अपनी credibility बढ़ाने की नाकाम कोशिश करने लगे हैं। 🤩
“दुनिया के प्रति बेपरवाह हो जाओ लापरवाह नहीं” 9799788382/7051058382

12/02/2021

Rabbi brother 7051058382

Address

Narasannapeta
532421

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rabbi Brother : Business Coach Jammu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rabbi Brother : Business Coach Jammu:

Share