Kalsarp Nashik Trimbakeshwar

Kalsarp Nashik Trimbakeshwar We provides services of all Hindu religious Puja's, Vidhi's, Kaal Sarp Dosh Nivaran Pooja, Kalsarp d

01/11/2020
05/02/2017
26/01/2017

Duties and responsibilities of a king as per Chanakya niti. It still hold good.

24/01/2017

24/01/2017का राशिफल और पंचांग---

तिथि-------द्वादशी26:22 तक
पक्ष---------------कृष्ण
नक्षत्र------ज्येष्ठा16:32
योग---------घ्रुव15:31
करण-------कौलव13:25
करण-------तैतुल26:22
वार------------मंगलवार
माह---------------माघ
चन्द्र राशि-- वृश्चिक16:32
चन्द्र राशि----- धनु16:32
सूर्य राशि-----------मकर
रितु-------------शिशिर
आयन----------उत्तरायण
संवत्सर------------दुर्मुख
संवत्सर (उत्तर)-----सौम्य
विक्रम संवत---------2073
विक्रम संवत (कर्तक)-----2073
शाका संवत---------1938
सूर्योदय---------07:10
सूर्यास्त---------17:52
दिन काल--------10:42
रात्री काल--------13:17
चंद्रास्त---------14:55
चंद्रोदय---------28:43
सूर्य नक्षत्र----------श्रवण
चन्द्र नक्षत्र---------ज्येष्ठा
नक्षत्र पाया----------ताम्र

💐💐💐Astro Simran Varshney💐💐💐
www.astrosaar.com
www.astrosimran.com

*शुभ/अशुभमुहूर्त*----

राहू काल 15:12 - 16:32अशुभ
यम घंटा 09:51 - 11:11अशुभ
गुली काल 12:31 - 13:52
अभिजित 12:10 -12:53शुभ
दूर मुहूर्त 09:19 - 10:02अशुभ
दूर मुहूर्त 23:12 - 23:54अशुभ
गंड मूल -- अधरात्रि अशुभ

💮चोघडिया, दिन
रोग 07:10 - 08:31अशुभ
उद्वेग 08:31 - 09:51अशुभ
चाल 09:51 - 11:11शुभ
लाभ 11:11 - 12:31शुभ
अमृत 12:31 - 13:52शुभ
काल 13:52 - 15:12अशुभ
शुभ 15:12 - 16:32शुभ
रोग 16:32 - 17:52अशुभ

🚩चोघडिया, रात
काल 17:52 - 19:32अशुभ
लाभ 19:32 - 21:12शुभ
उद्वेग 21:12 - 22:52अशुभ
शुभ 22:52 - 24:31*शुभ
अमृत 24:31* - 26:11*शुभ
चाल 26:11* - 27:51*शुभ
रोग 27:51* - 29:30*अशुभ
काल 29:30* - 31:10*अशुभ
*💮दिशा शूल ज्ञान-----------उत्तर*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा गुड़ खाके यात्रा कर सकते है l
💐💐💐Astro Simran Varshney💐💐💐
www.astrosaar.com
www.astrosimran.com

*🐑मेष-अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।*

*🐂वृष-आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें- आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।*

*💑मिथुन-आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।*
💐💐💐Astro Simran Varshney💐💐💐
www.astrosaar.com
www.astrosimran.com
*🦀कर्क-दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे।*

*🐅सिंह-लगातार काम में आपकी दख़लअंदाज़ी आपके भाई की खीज का कारण बन सकती है। अगर आपसे कोई ख़ुद न पूछे, तब तक अपनी सलाह न दें। यहाँ तक की आपकी राय भी किसी को अखर सकती है। इसलिए ख़ुद पर नियंत्रण रखें, शांत रहें और सबके साथ ईमानदारी का बर्ताव करें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।*
💐💐💐Astro Simran Varshney💐💐💐
www.astrosaar.com
www.astrosimran.com
*👩कन्या-अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।*

*⚖तुला-मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।*

*🦂वृश्चिक-सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी-कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।*
💐💐💐Astro Simran Varshney💐💐💐
www.astrosaar.com
www.astrosimran.com
*🐲धनु-आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।*

*🐊मकर-मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।*
💐💐💐Astro Simran Varshney💐💐💐
www.astrosaar.com
www.astrosimran.com
*🌊कुम्भ-दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। करिअर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।*

*🐋मीन-सेहत से जुड़ी दिक़्क़त नज़दीक है- इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।*
*🎂जन्मदिन🎂*
*जिनका आज जन्मदिन है या शादी की सालगिरह है, उन को हार्दिक शुभकामनाएं।आज वो हनुमान मन्दिर में माथा टेक कर गरीब बच्चों में कुछ भी मीठा

23/01/2017
23/01/2017

प्रेत श्राप योग:
प्रेत श्राप तब बनता है जब जन्म-पत्रिका के किसी भी भाव में शनि-राहू या शनि-केतू की युति हो तो प्रेत श्राप कानिर्माण करती है | शनि-राहू या शनि-केतू की युति उस भाव के फल को पूरी तरह बिगाड़ देती है तथा लाख यत्न करने पर भी उस भाव का उत्तम फल प्राप्त
नहीं होता है हर बार आशा तथा हर बार
धोखा की आँख मिचौली जीवन भर
चलती रहती है | वह चाहे धन का भाव
हो, सन्तान सुख, जीवन साथी या कोई अन्य
भाव | भाग्य हर कदम पर रोड़े लेकर खड़ा सा दिखता है जिसको पार करना बार-बार की हार के बाद जातक के लिए अत्यन्त
कठिन होता है शनि + राहू = प्रेत श्राप योग
यानि ऐसी घटना जिसे अचनचेत घटना कहा जाता है अचानक कुछ ऐसा हो जाना जिसके बारे में दूर दूर तक अंदेशा भी न हो और भारी नुक्सान हो जाये | इस योग के कारण एक के बाद एक मुसीबत
बडती जाती है यदि शनि या राहू में से
किसी भी ग्रह की दशा चल रही हो या आयुकाल चल रहा हो यानी 7
से 12 या 36 से लेकर 47 वर्ष तक का समय
हो तो मुसीबतों का दौर थमता नही है कई
बार ऐसा भी होता है किसी शुभ
या योगकारी ग्रह की दशा काल हो और
शनि + राहू रूपी प्रेत श्राप योग
की दृष्टि का दुष्प्रभाव उस ग्रह पर हो जाये तो उस शुभ ग्रह के समय में भी मुसीबतें
पड़ती हैं जिस पर अधिकतर ज्योतिष गण ध्यान नही देते परन्तु पूर्व जन्म के दोषों में इसे शनि ग्रह से निर्मित पितृ दोष कहा जाता है इस दोष का निवारण भी घर में सन्तान के जन्म लेते
ही ब्राह्मण की सहायता से
करवा लेना चाहिए अन्यथा मकान सम्बन्धी परेशानियाँ शुरू हो जाती है प्रापर्टी बिकनी शुरू हो जाती है कारखाने बंद हो जाते हैं | पिता पर कर्जा चड़ना शुरू हो जाता है
नौकरी पेशा हो कारोबारी संतान के प्रेत श्राप
योग के कारण बाप का काम बंद होने के कगार पर पहुंच जाता है ऐसे योग वाले के घर में निशानी होती है
की जगह जगह दरारें पड़ना सफाई के बावजूद
भी गंदी बदबू आते रहना घर में से
जहरीले जीव जन्तु निलकना बिच्छू - सांप
आदि इस लिए ये प्रेत श्राप योग
भारी मुसीबतें ले कर आता है और इस योग
के दशम भाव पर प्रभाव के कारण ही चलते हुए कामबंद हो जाते हैं सप्तम भाव पर प्रभाव के कारण ही शादिया टूट जाती है अष्टम भाव पर
इसका प्रभाव हो तो जातक पर जादू – टोना जैसा अजीब सा प्रभाव रहता है और दर्द नाक मौत होती है नवम भाव में हो तो भाग्य
हीनता ही रहती है एकादश भाव में हो तो मुसीबतों से लड़ता लड़ता इंसान हार
कर बैठ जाता है मेहनत के बाद भी फल
नही पाता आदि कुंडली के
सभी भावों में इसका बुरा प्रभाव रहता है मित्रों ज्योतिष कोई जादू की छड़ी नहीं है
ज्योतिष एक विज्ञानं है ज्योतिष में जो ग्रह आपको नुकसान करते है उनके प्रभाव को कम कर दिया जाता है और जो ग्रह शुभ फल
देता है, उनके प्रभाव को बढ़ा दिया जाता है ! हमारे ज्योतिष शास्त्र मे शनि को आठवे दशवे और बारवे भाव का पक्का कारक
माना है जबकि राहु एक छाया ग्रह है एक मान्यता के अनुसार राहु और केतु का फल देखने के लिए पहले शनि को देखा जाता है
क्योंकि यदि शनि शुभ फल दे रहे हो तो राहु और केतु अशुभ फल नहीं दे सकते और यह भी माना जाता है कि शनि का शुभ फल देखने के लिए चंद्रमा को देखा जाता है मेरे इस कथन से मेरे बहूत से जोतिषाचार्य मित्र सहमत नही होंगे परंतु ये सत्य है और हमारे कहने
का भाव यह है कि प्रत्येक ग्रह एक दुसरे पर निर्भर है परंतु इन सभी ग्रहों में शनि का विशेष स्थान है कूछ जोतिषाचार्य शनि से मकान और वाहन का सुख भी देखते है साथ ही इसे कर्म
स्थान का कारक भी माना जाता है यह चाचा और ताऊ का भी कारक है राहु को आकस्मिक लाभ का कारक माना गया है राहु से कबाड़ का और बिजली द्वारा किये जाने वाले काम को देखा जाता है राहु का सम्बन्ध ससुराल से
होता है यदि शनि और राहु एक
साथ एक ही भाव में आ जाये तो व्यक्ति को प्रेत
बाधा आदि टोने टोटके बहुत जल्दी असर करते है क्योंकि कूछ शनि को प्रेत भी मानते है और राहु छाया है इसे प्रेत छाया योग भी कहा जाता है पर सामान्य
व्यक्ति इसे पितृदोष कहता है यदि राहु
की बात की जाये तो राहु जब
भी मुशकिल में होता है तो शनि के पास भागता है राहु सांप को माना गया है और शनि पाताल मतलब धरती के नीचे सांप धरती के नीचे
ही अधीक निवास करता है इसका एक
उदहारण यह भी है कि यदि किसी चोर
या मुजरिम राजनेता रुपी राहु पर मंगल रुपी पुलीस या सूर्य रुपी सरकार का पंजा पड़ता है तो वे अपने वकील रुपी शनि के पास भागते है सीधी बात है राहु सदैव शनि पर निर्भर करता है पर जब शनि के साथ बैठ जाता है तो शनि के फल का नाश कर देता है शनि उस व्यक्ति को कभी बुरा फल नहीं देते जो मजदूरों और फोर्थ क्लास लोगो का सम्मान करता है क्योंकि मजदूर शनि के कारक है जो छोटे दर्जे के लोगो का सम्मान नहीं करता उसे शनि सदैव बुरा फल ही देते है आप अपनी कुंडली ध्यान से देखे अगर आपकी कुंडली में भी राहु और शनि एक साथ बैठे है तो आप अपनी कुंडली ज़रूर दिखाये।

Maha Abhishek Puja
23/01/2017

Maha Abhishek Puja

Address

Nashik
422012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalsarp Nashik Trimbakeshwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kalsarp Nashik Trimbakeshwar:

Share