Namdev Business Promote Service

Namdev Business Promote Service Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Namdev Business Promote Service, Business service, Jhantla, Neemuch.

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज Fb.com/namdevbusinesspromoteservice को लाईक  और इस ग्रुप मेंhttps://m...
04/09/2021

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक और इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल हो सकते है।

व्यापार व्यवसाय उद्योग की किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हमे इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

के इनबॉक्स मे अपनी समस्या लिख सकते है।

जय नामदेव जी की मित्रो॥आप सभी समाज बन्धुओं को यह जानकर हर्ष होगा कि हमने समाज के बिजनेसमैन,व्यवसायी,व्यापारी,उद्योगपतियो...
28/07/2021

जय नामदेव जी की मित्रो॥

आप सभी समाज बन्धुओं को यह जानकर हर्ष होगा कि हमने समाज के बिजनेसमैन,
व्यवसायी,
व्यापारी,उद्योगपतियों
के लिये व्यापार से संबंधित जानकारी का पेज व ग्रुप बनाया है।

आशा करते हे कि आप सभी इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक करेंगे व इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल होंगे।

धन्यवाद

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक और इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल हो सकते है।

व्यापार व्यवसाय उद्योग की किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हमे इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

के इनबॉक्स मे अपनी समस्या लिख सकते है।

आज बुधवार को करें ये काम, मिलेगा धन-दौलत, बिजनेस में तरक्कीआज के दिन के लिए हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय बताने जा रहे है...
21/07/2021

आज बुधवार को करें ये काम, मिलेगा धन-दौलत, बिजनेस में तरक्की

आज के दिन के लिए हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से आपको लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं बुधवार के उपायों के बारे में।

आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य को सफल बनाने के लिए सबसे पहले श्री गणेश जी की ही पूजा होती है। आज आप कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो गणपति की आराधना के साथ उसे करें। सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन के लिए हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी, बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं बुधवार के उपायों के बारे में।

1. आज का दिन गणेश जी का है। ऐसे में सबसे आसान उपाय है कि गणेश जी की पूजा दूर्वा से करें। फिर उनको मोदक का भोग लगाएं। मोदक और दूर्वा दोनों ही गणेश जी को बहुत प्रिय है। पूजा में ये दो वस्तुएं ग्रहण करने से वे बेहद प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के कार्य सफल होते हैं। धन-दौलत में वृद्धि होती है और बिजनेस भी बढ़ता है।

2. आज बुधवार के दिन पूजा के समय आपको गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। इसके प्रभाव से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्योें में सफलता मिलती है।

3. बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करना उत्तम होता है। इस दिन सवा पाव मूंग को पानी में डालकर उबाल लें। फिर उसमें घी और चीनी मिला दें। इसके बाद उसे किसी गाय को खिला दें। ऐसी मान्यता है कि यह करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है। यदि किसी प्रकार का कोई कर्ज लिया है, तो भी उससे मुक्ति मिलती है।

4. बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में जाकर पूजा करें और गणपति को गुड़ तथा गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष कृपा होती है।

5. बुधवार के लिए हरा रंग लाभदायक माना जाता है। इस दिन कोशिश करें कि इस रंग के वस्त्र धारण करें या फिर इस रंग का कोई रुमाल अपनी जेब में रखें। इस दिन घर से निकलते समय सौंफ खाकर बाहर जाएं, ऐसा करने से कार्य सफल होता है।

साभार - दैनिक जागरण

____________________________________________

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक और इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल हो सकते है।

व्यापार व्यवसाय उद्योग की किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हमे इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

के इनबॉक्स मे अपनी समस्या लिख सकते है।

बुधवार को ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, बिजनेस में होगा लाभअगर अत्यधिक कर्ज के चलते आप परेशान हैं या लगातार बिजनेस में घा...
02/06/2021

बुधवार को ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, बिजनेस में होगा लाभ

अगर अत्यधिक कर्ज के चलते आप परेशान हैं या लगातार बिजनेस में घाटा हो रहा है या फिर परिवार में नकारात्मकता के कारण कलह की स्थिति रहती है तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा जरूर करें.

ज्योतिष के अनुसार बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है. बुध को चातुर्य, तर्कशक्ति और वाकपटुता का कारक ग्रह माना जाता है. साथ ही गणेश जी को ग्रंथो में बुद्धि और शुभता का देव कहा गया है. प्रत्येक शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का पूजन अनिवार्य होता है. धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी की पूजा के बाद करे गए किसी भी कार्य में विघ्न-बाधा नहीं आती है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है. हिंदू धर्म में पूजा, नियम, जप, तप और उपवास का बहुत महत्व माना जाता है. यदि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश की पूजा आराधना की जाए तो जीवन की परेशानियों और विघ्न-बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है.
अगर अत्यधिक कर्ज के चलते आप परेशान हैं या लगातार बिजनेस में घाटा हो रहा है या फिर परिवार में नकारात्मकता के कारण कलह की स्थिति रहती है तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा जरूर करें. वहीं अगर आप त्वचा संबंधी रोगों से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए बुधवार का व्रत जरूर करना चाहिए. बुधवार के दिन यदि विधि-विधान से श्रद्धा पूर्वक भगवान गणेश के लिए व्रत किया जाए तो इससे बुध ग्रह तो अनुकूल होता ही है साथ ही गणपति बप्पा की कृपा से जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं. परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और शुभता का वास होता है. आइए जानते हैं बुधवार को कैसे करें भगवान गणेश की पूजा.

किसी भी माह में शुक्ल पक्ष के बुधवार से भगवान गणेश के लिए व्रत आरंभ कर सकते हैं लेकिन इस व्रत के अधिक शुभफल के लिए जिस दिन विशाखा नक्षत्र हो उस दिन से व्रत आरंभ करना चाहिए. कम से कम 7 बुधवार के व्रत का संकल्प जरूर लें. इससे अधिक आप 21 बुधवार के व्रत पूर्ण करने के बाद उद्यापन कर सकते हैं.

पूजा-विधि
-जिस बुधवार को व्रत आरंभ करना है उस दिन सुबह सूर्योदय के समय उठकर स्नानादि करके जितने व्रत करने हैं उनका संकल्प लें.
-घर के मंदिर में गणओअति यंत्र की स्थापना करें और भगवान गणेश का ध्यान करें.
-रोली, अक्षत, दीपक, धूप, दूर्वा आदि से गणेश जी का पूजा करें.
-इसके बाद व्रत की कथा पढ़ें और गणेश जी को लड्डू या फिर हलवे का भोग लगाएं.
-पूजा करके आरती करें और अपनी गलतियों की क्षमा प्रार्थना करें.
-भगवान गणेश से कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें और दिनभर फलाहार व्रत रखें.
-बुधवार के व्रत में आप नमक का सेवन न करें.
-शाम को पूजन करें और सर्वप्रथम प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलें.
-इस दिन असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति को क्षमतानुसार हरी मूंग की दाल और हरे रंग के वस्त्र दान करें.

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


साभार - News 18 hindi

सफल उद्यमी बनने के लिए मेहनत व स्किल की जरूरत, कारोबार में काम आएंगे ये टिप्सकिसी भी व्यावहारिक बिजनेस आइडिया को एक सफलत...
28/02/2021

सफल उद्यमी बनने के लिए मेहनत व स्किल की जरूरत, कारोबार में काम आएंगे ये टिप्स

किसी भी व्यावहारिक बिजनेस आइडिया को एक सफलतापूर्वक बिजनेस ऑपरेशन में ढालने के लिए बहुत मेहनत और स्किल की जरूरत पड़ती है। इस काम में मात्र कुछ ही उद्यमी सफल हो पाते है। ऐसा अनुमान है कि 90 फीसदी स्टार्टअप अपनी स्थापना के पांच साल के अंदर ही धराशायी हो जाते है। नवोन्मेष की कमी, अपर्याप्त आर्थिक मैनेंजमेंट, खराब मार्केटिंग स्ट्रैटेजी और अत्यधिक विस्तार की योजना, कुछ ऐसे फैक्टर हैं जिससे स्टार्टअप बिजनेस बर्बाद हो जाता है।

बड़ा बिजनेस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर विवेद बिंद्रा बताते हैं कि किसी भी बिजनेस को शुरू करने और फिर इसे चलाने के लिए मल्टिपल स्किल की जरूरत पड़ती है। बिजनेस के इस फेज की देखरेख करने वाले उद्यमियों को मल्टिपल स्किल को सीखना चाहिए और तकनीक के साथ-साथ विशेष कार्यों को अपने दम पर करने में सक्षम होना चाहिए। भले ही आप आउटसोर्सिंग कर रहे हो या टास्क को सौंप रहे हैं, आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बिजनेस को सही रास्ते पर चलाने के लिए हर ऑपरेशन को जाने। स्पष्ट रूप से एक स्टार्टअप को कठिन स्टार्टअप की दुनिया में उतारने से पहले एक उद्यमी को अपना होमवर्क करना चाहिए।

कई जरूरी बिजनेस स्किल को आमतौर पर काम करते हुए सीखा जा सकता है। उद्यमियों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे कई बिजनेस स्किल को सीखने के लिए खुद को तैयार रखें। ट्रेनिंग या इंटर्नशिप करके, विभिन्न बिजनेस के लिए काम करके और कई शॉर्ट टर्म डिजिटल बिजनेस लर्निंग प्रोग्राम्स को सीखने से व्यक्तियों को अपने बिजनेस को चलायमान रखने के लिए जरूरी स्किल प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

नए जमाने की मार्केटिंग स्किल:-
बिक्री को बढ़ाने के लिए प्रभावी मार्केटिंग स्किल सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। मार्केटिंग आज एक बहुआयामी प्रैक्टिस हो गई है जिसमें न केवल पारंपरिक आउटरीच एक्टिविटी शामिल हैं, बल्कि डिजिटल और सोशल मीडिया आउटरीच भी बड़े स्तर पर शामिल है। इसलिए उद्यमियों को बिजनेस शुरू करने से पहले सलाह दी जाती है कि वे मार्केटिंग के बेसिक पहलुओं को समझें। इसमें वे ऑनलाइन लर्निंग से एक कदम आगे रह सकते है। कई तरह के ऑनलाइन बिजनेस स्किल वाले कोर्स करने से उद्यमियों को ट्रेडिशनल मार्केटिंग और डिजटल मार्केटिंग जिसमे कंटेंट मार्केटिंग, एसईओ फेसबुक, और इंस्टाग्राम शामिल होता है, उसे सीखने की जरूरत होती है। इन प्लेटफॉर्म का समझदारी से इस्तेमाल करने से आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंसल्टिंग सेलिंग:-
बिक्री स्ट्रेटजी को समझना एक एंट्रेप्रेन्योर के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस स्किल है। अगर आप एक उद्यमी हैं, तो आपको एक बुद्धिमान विक्रेता बनने की भी जरूरत है। हालांकि अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में आपकी बिक्री स्ट्रेटजी को समय के साथ बनाए रखने की आवश्यकता होती है। प्रोडक्ट-बेस्ड बिक्री के बजाय कंसल्टिंग सेलिंग वह दृष्टिकोण है जो नए-पुराने बिजनेस के बीच ज्यादा अंतर लाता है। हालांकि हर विक्रेता अपना उत्पाद बेचता है, लेकिन आपको पूरी बिक्री प्रक्रिया को खरीदार के लिए प्रॉब्लम सोल्विंग (समस्या-समाधान) प्रक्रिया की तरह बनाना सीखना होगा और यह कंसल्टिंग सेलिंग के लिए बहुत जरूरी चीज होती है।

जब आप कंसल्टिंग सेलिंग का दृष्टिकोण अपनाते है तब आप एक सेल्सपर्सन की तरह काम नही करते है बल्कि आप खरीददार के लिए एक कंसल्टेंट के रूप में काम करते है। इस प्रोसेस में सबसे पहले ग्राहकों से एप्रोच करने से पहले रिसर्च और उनकी जरुरत की जानकारी इकठ्ठा करना और फिर जानकारी के आधार पर उन्हें समाधान प्राप्त करना होता है न कि उन्हें मात्र एक प्रोडक्ट प्रदान करना। कंसल्टिंग सेलिंग को सीखने के लिए आपको सेल्सपर्सन से अलग बनना होगा और अपनी सेल्स प्रोसेस को ज्यादा निरंतर और कस्टमर फ्रेंडली बनाना होगा।

डाटा एनालिटिक्स:-
डाटा एनालिटिक्स या कई डाटा की बिजनेस समझ बनाने की कला एक व्यापक रूप से उभरती हुई स्किल है। उद्यमियों को इस स्किल को सीखने की जरुरत है। ऑनलाइन उत्पन्न होने वाले डेटा का एक बड़ा भाग जानकारी का खजाना होता है। इस जानकारी का इस्तेमाल बिजनेस को टार्गेट बिक्री रणनीतियों को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। डिजिटल बिक्री प्रमुख रूप से बढ़ रही है इसलिए डाटा एनालिटिकल स्किल्स को जानने से उद्यमियों डाटा से चलने वाले निर्णय लेने में मदद मिलती है जिसके परिणामस्वरूप प्रोडक्ट में सुधार होता है और व्यापार रणनीति बेहतर होती है। यह उन छोटे बिजेनस के लिए एक बड़ा प्रतिस्पर्धी लाभ देता है जो मार्केट में अपने बिजनेस को फिर से शुरू करना चाहते है। इसलिए अगर आप बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो डाटा को समझना आपके एजेंडे में होना आवश्यक है।

फाइनेंशल मैनेजमेंट:-
फाइनेंशल मैनेजमेंट केवल बहुत ज्यादा खर्च से बचने के लिए ही जरूरी नही होता है। किसी भी बिजनेस की ट्रेजेक्टरी को बढ़ाने के लिए कई फाइनेंशल फैसले बहुत बड़ी भूमिका निभाते है। समझदारी से लोन लेना, आरओआई एसेसमेंट के खिलाफ सही निवेश करना, बिजनेस के विभिन्न कोर के लिए खर्च करने हेतु सही निर्णय को लेना और बिजनेस को चलाने के लिए आने वाले खर्च को कम से कम रखना, अपने लाभ में निश्चित राशि का निवेश करना फाइनेंशल मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण पहलू होता है। इससे न केवल बिजनेस मजबूत होता है बल्कि लोन को चुकता करने में मदद मिलती है। आमतौर पर उद्यमी बिजनेस को बढ़ाते समय गलत कैलकुलेशन कर लेते है और जिससे उनके रिसोर्सेज में कमी आ जाती है।

एक कैलिब्रेटेड और सतर्क वित्तीय (फाइनेंशल) रणनीति विशेष रूप से होने से शुरूआती कारोबार के फेज में बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसके अलावा यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति को कभी भी अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक पैसों का मिश्रण नहीं करना चाहिए। इसलिए प्रभावी फाय्नैन्शियल मैनेजमेंट की मूल बातें सीखना उद्यमी के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह स्किल डिजिटल बिजनेस स्किलिंग कोर्स के माध्यम से सीखी जा सकती है।

ब्रांड मैनेजमेंट:-
एक बार जब स्टार्टअप बाजार में एक मुकाम हासिल कर लेता है, तो ब्रांड पहचान स्थापित करना आपकी ओवरआल मार्केटिंग स्ट्रेटजी का एक महत्वपूर्ण तत्व बन जाता है। प्रभावी ब्रांड मैनेजमेंट रणनीति आपके आर्गेनाइजेशन की एक निश्चित छवि (इमेज) बनाने में मदद करती है, उपभोक्ताओं को आपके ब्रांड को सिद्धांतों और मूल्यों के एक समूह के साथ जोड़ने और ज्यादा से ज्यादा ब्रांड जागरूकता को बढ़ाने में सक्षम बनाती है। यह न केवल आपके प्रोडक्ट और सर्विस की कीमत को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि ग्राहकों का एक लॉयल सेट बनाने में भी मदद करता है।

मार्केट रिसर्च
किसी भी मार्केट की प्रभावी रिसर्च करने की स्किल को हासिल करना बहुत जरूरी होती है। अक्सर इस स्किल को उतनी महत्ता नहीं दी जाती है। हालांकि मार्केट की स्थिति और कमियों का अध्ययन करने और गैप की पहचान करने के लिए पूरी तरह से मार्केट रिसर्च करना बिजनेस की सफलता में एक महत्वपूर्ण तत्व होता है। प्रभावी मार्केट रिसर्च होने से आपको बिजनेस के लिए आपको सही जानकारी और ज्ञान प्रदान करके तैयार करता है कि आपके प्रतिस्पर्धी कहाँ खड़े हैं, आप मार्केट रिसर्क करके इसका पता लगा सकते है और आपका टारगेट कस्टमर कौन है और आपका बिजनेस किस लेवल पर है। यह सब जानकारी मात्र मार्केट रिसर्च से ही पा सकते है। मार्केट रिसर्च न केवल एक बिजनेस शुरू करने से पहले जरूरी होता है, बल्कि यह बिजनेस चलाने का एक बहुत जरूरी हिस्सा होता है। प्रभावी मार्केट रिसर्च समय की बदलती जरूरतों के लिए खुद को अनुकूल बनाने के लिए बिजनेस को सक्षम करने के लिए बहुत जरूरी प्रक्रिया होती है।

साभार - अमर उजाला

एलन मस्क: कहानी दुनिया का सबसे अमीर शख़्स बनने की स्पेस-एक्स के संस्थापक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर ...
09/01/2021

एलन मस्क: कहानी दुनिया का सबसे अमीर शख़्स बनने की

स्पेस-एक्स के संस्थापक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं. उनकी कुल संपत्ति 185 बिलियन डॉलर (1 खरब 85 अरब डॉलर) को पार कर गई है.

बीते गुरुवार को मस्क की कंपनी ने शेयर की क़ीमतों में बड़ा उछाल देखा, जिसके बाद कुल संपत्ति के मामले में वे पहले पायदान पर पहुँच गये.

ये जगह मस्क ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म 'अमेज़न' के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस को पीछे छोड़कर हासिल की है. जेफ़ बेज़ोस साल 2017 से इस स्थान पर थे.

मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने इस साल अपनी मार्केट वैल्यू में काफ़ी वृद्धि की है. बुधवार को यह पहली बार 700 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई जो कार कंपनी टोयोटा, फ़ॉक्सवैगन, ह्युंदै, जीएम और फ़ोर्ड की कुल मार्केट वैल्यू से भी अधिक है.

अमेरिका के कई आर्थिक विश्लेषकों ने लिखा है कि 'अमेरिका में सत्ता बदलने के बाद, एलन मस्क की कंपनी का भविष्य और भी सुनहरा हो सकता है।

साभार - बीबीसी हिंदी

जय नामदेव जी की।व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज Fb.com/namdevbusinesspromoteservice को लाईक  और इस ग्...
17/12/2020

जय नामदेव जी की।

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक और इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल हो सकते है।

व्यापार व्यवसाय उद्योग की किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हमे इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

के इनबॉक्स मे अपनी समस्या लिख सकते है।

बेरोजगारी के दौर में राहत पहुंचाने वाली खबर, इस बिजनेस में है अपार संभावनाएंदेश में फूड बिजनेस आबादी के हिसाब से कम हैं।...
02/12/2020

बेरोजगारी के दौर में राहत पहुंचाने वाली खबर, इस बिजनेस में है अपार संभावनाएं

देश में फूड बिजनेस आबादी के हिसाब से कम हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अनुसार देश में 65 लाख फूड बिजनेस होने चाहिए, लेकिन अब सिर्फ 41 लाख ही हैं। इस प्रकार 24 लाख और फूड बिजनेस शुरू किए जाने की संभावना है। बेरोजगारी के इस दौर में यह खबर राहत पहुंचाने वाली है।

एफएसएसएआई ने हाल में अपने आंतरिक अध्ययन में पाया कि देश में 40 परिवारों या 200 लोगों पर कम से एक एफ फूड बिजनेस होना चाहिए। फूड बिजनेस में खोमचे से लेकर सुपर स्टोर तक शामिल हैं। लेकिन मौजूदा समय में देश में 250-300 लोगों पर एक फूड बिजनेस है। यह जरूरत से कम है। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि कई राज्यों में फूड बिजनेस उनकी आबादी के हिसाब से ज्यादा हैं। ये वे राज्य हैं, जहां पर्यटन ज्यादा है। लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जहां आबादी के हिसाब से फूड बिजनेस कम हैं।

लाइसेंस जारी करने का सुझाव:-
एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण सिंघल ने कहा कि जिन राज्यों में फूड बिजनेस कम हैं, उन राज्यों को कहा गया है कि वे फूड बिजनेस के और लाइसेंस जारी करें। उन्होंने कहा कि दो सौ लोगों पर एक फूड बिजनेस के हिसाब से अबी 69 फीसदी ही लक्ष्य अभी प्राप्त हो पाया है। सौ फीसदी के लिए कम से कम 24 लाख और फूड बिजनेस स्थापित करने होंगे।

उत्तर प्रदेश में 54 फीसदी फूड बिजनेस:-
एफएसएसएआई के अनुसार उत्तर प्रदेश में आबादी के हिसाब से महज 54 फीसदी ही फूड बिजनेस हैं। यहां 46 फीसदी फूड बिजनेस और स्थापित करने की संभावना है। अभी वहां 5.41 लाख फूड बिजनेस स्थापित हैं।

बिहार में सबसे कम:-
बिहार में सबसे कम 10 फीसदी यानी 53 हजार फूड बिजनेस हैं। जबकि वहां 5.20 लाख तक फूड बिजनेस होने चाहिए। इसी प्रकार उत्तराखंड में भी अपेक्षाकृत कम 86 फीसदी फूड बिजनेस हैं। झारखंड में 22, हरियाणा में 41, पंजाब में 49 तथा नगालैंड में महज 3 फीसदी फूड बिजनेस हैं।

यह राज्य फूड बिजनेस में आगे:-
कुछ राज्यों में फूड बिजनेस काफी ज्यादा हैं। जैसे महाराष्ट्र में 152 फीसदी, दिल्ली में 104 फीसदी, हिप्र में 224 तथा गोआ में 325 फीसदी हैं। इन राज्यों में पर्यटन ज्यादा होने से यहां फूड बिजनेस ज्यादा है।

साभार - लाइव हिन्दुस्तान
____________________________________________

Hello Dear Businessman Friends !!!

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक और इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल हो सकते है।

व्यापार व्यवसाय उद्योग की किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हमे इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

के इनबॉक्स मे अपनी समस्या लिख सकते है।

चाणक्य नीति में बताए इन 5 लोगों को कभी न कहें अपने बिजनेस से जुड़ी बातें, हो सकता है नुकसानआचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपन...
08/10/2020

चाणक्य नीति में बताए इन 5 लोगों को कभी न कहें अपने बिजनेस से जुड़ी बातें, हो सकता है नुकसान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने व्यवसाय से जुड़ी बातों को सबसे नहीं कहना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यापार में धोखा खाना पड़ सकता है। साथ ही इससे भारी नुकसान भी हो सकता है।

Chanakya Niti About Business:-
चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य के जीवन के विषय में बताए गए मूल्यों और आदर्शों के बारे में है। इसमें जीवन से जुड़े सभी मुद्दों के बारे में लिखा हुआ है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक के बारे में बताया है। इसी बीच में व्यवसाय से जुड़े पहलू भी बताए गए हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने व्यवसाय से जुड़ी बातों को सबसे नहीं कहना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यापार में धोखा खाना पड़ सकता है। साथ ही इससे भारी नुकसान भी हो सकता है। इसलिए कभी भूल कर भी 5 लोगों को अपने बिजनेस से जुड़ी बातें नहीं बतानी चाहिए।

लालची स्त्री ,:–
आपकी जानकारी में जो भी स्त्री आपको लालची लगती हो उससे कभी अपने बिजनेस से जुड़ी कोई बात नहीं करनी चाहिए। कहते हैं कि स्त्रियों को अपनी बातें दूसरों को बताने का शौक होता है और लालची स्त्री को दूसरे की संपत्ति अपने नाम करने का शौक होता है। भूलकर भी कभी लालची स्त्री को अपने बिजनेस से जुड़ी कोई बात न बताएं।

प्रतियोगिता में साथ खड़ा व्यक्ति:–
जो बिजनेस आप कर रहे हैं जो कोई व्यक्ति वही बिजनेस कर रहा हो उससे कभी अपने व्यवसाय से जुड़ी कोई बात नहीं करनी चाहिए। व्यक्ति भविष्य में आप के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे लोगों से केवल नाम के लिए यह रिश्ते बनाना अच्छा होता है। यह भविष्य में सांप की तरह ढसने वाले साबित होते हैं।

घर या ऑफिस में निचली पोस्ट पर काम करने वाले:– घर या ऑफिस में जो लोग छोटी पोस्ट पर काम कर रहे होते हैं उनको कभी अपने व्यवसाय से जुड़े कोई भी बात नहीं बतानी चाहिए। कोशिश करें कि गलती से भी उनके कान में आपके व्यवसाय से जुड़ी एक भी बात न जाए। क्योंकि यह लोग बाहर जाकर किसी और को आपकी बिजनेस ट्रिक्स बता सकते हैं।

भोला दोस्त:–
आचार्य कहते हैं कि आपका जो दोस्त सभा से बहुत भोला हो उसे कभी अपने व्यवसाय से जुड़ी कोई भी बात नहीं बतानी चाहिए। क्योंकि भोले व्यक्ति को कोई भी व्यक्ति चालाकी से पागल बना सकता है और उससे आपके व्यवसाय से जुड़े सारे भेद ले सकता है। इसलिए भोले दोस्तों को कभी अपने व्यापार के बारे में न बताएं।

ईर्ष्या करने वाले लोग:–
जिन लोगों को ईर्ष्या करने की आदत होती है वह अपनी ईर्ष्या की अग्नि से सामने वाले की कामयाबी को खत्म कर देते हैं। इसलिए भूलकर भी ईर्ष्या करने वाले लोगों को अपने व्यवसाय से जुड़े राज न बताएं। साथ ही अपने व्यापार में तरक्की के बारे में भी ऐसे लोगों से चर्चा नहीं करनी चाहिए।

साभार - जनसत्ता ऑनलाईन
____________________________________________

Hello Dear Businessman Friends !!!

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक और इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल हो सकते है।

व्यापार व्यवसाय उद्योग की किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हमे इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

के इनबॉक्स मे अपनी समस्या लिख सकते है।

Plz share !!!Hello Dear Businessman Friends !!!व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज Fb.com/namdevbusinessp...
29/07/2020

Plz share !!!

Hello Dear Businessman Friends !!!

व्यापार,उद्योग से संबंधित जानकारी के लिए हमारे पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

को लाईक और इस ग्रुप में

https://m.facebook.com/groups/203820076815978?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C4337402240

शामिल हो सकते है।

व्यापार व्यवसाय उद्योग की किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हमे इस पेज

Fb.com/namdevbusinesspromoteservice

के इनबॉक्स मे अपनी समस्या लिख सकते है।

Address

Jhantla
Neemuch

Telephone

9589484490

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namdev Business Promote Service posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share