17/02/2019
01-04-2017 से Income Tax Act 1961 की ये धाराये प्रत्येक व्यक्ति पर लागू है।
Section 269ST:-
1. एक person से एक दिन में 2 लाख या अधिक से ज्यादा कैश में नही लेंगे 【वैसे भी देने वाला एक दिन में एक बिल के बदले में ₹10000 से ज्यादा कैश में नही दे सकता वरना उसको पेनल्टी है - Section 40A(3)】
उदाहरण:-
a) Customer A को एक बिल दिया ₹250000 का ओर पूरी amount कैश में ली, Penalty ₹250000 लगेगी।
b) Customer B को 2 बिल दिए, एक 50000 ओर दूसरा 150000, कुल राशि प्राप्त की 200000, पेनल्टी ₹200000
c) Customer C को 2 बिल दिए, एक 190000 ओर दूसरा 5000, कुल राशि प्राप्त की 195000, कोई उलंघन नही, कोई पेनल्टी नही।
d) Customer D को 3 बिल दिए, एक 100000, दूसरा 25000 ओर तीसरा 85000 का, कुल राशि प्राप्त की 210000, पेनल्टी ₹210000
e) माना आपने एक कार ₹400000 में बेची,
१) कैश लिया ₹400000, पेनल्टी ₹400000
२) कैश लिया ₹200000, चेक या NEFT ₹200000 पेनल्टी ₹200000.
३) कैश लिया ₹100000, चेक या NEFT ₹300000 पेनल्टी नही लगेगी।
2. कोई एक transaction /entry (बिल) की पेमेंट कुल ₹2 लाख या अधिक से ज्यादा कैश में नही ले सकता, कभी भी। अलग अलग dates/months/years में भी नही।
उधाहरण:-
Cutomer-A, Bill date 1-4-17 ₹400000
१) 05-4-17 चेक लिया ₹100000
10-4-17 RTGS लिया ₹150000
15-4-17 कैश लिया ₹50000
20-4-17 कैश लिया ₹50000
25-4-17 कैश लिया ₹50000
कुल कैश = ₹150000, no penalty
२) 05-4-17 चेक लिया ₹100000
15-4-17 कैश लिया ₹100000
20-4-17 कैश लिया ₹100000
25-4-17 कैश लिया ₹100000
कुल कैश = ₹300000, penalty ₹3 लाख
३) 05-4-17 चेक लिया ₹150000
10-4-17 RTGS लिया ₹150000
15-4-17 कैश लिया ₹70000
20-4-17 कैश लिया ₹30000
कुल कैश = ₹100000, no penalty
४) 05-4-17 चेक लिया ₹200000
15-4-17 कैश लिया ₹75000
20-4-17 कैश लिया ₹75000
25-4-17 कैश लिया ₹50000
कुल कैश = ₹200000, penalty ₹2 लाख
3. किसी एक Event (घटना) या occasion (पर्व, समारोह) से संबंधित सभी transactions के लिए ₹2 लाख या अधिक किसी एक person से कैश नही ले सकता।
उदाहरण:-
एक व्यक्ति ने अपनी शादी पर ₹500000 कैश प्राप्त किया:-
Situation-1
श्रीमान A से लिया - ₹190000
श्रीमान B से लिया - ₹150000
श्रीमान C से लिया - ₹160000
कोई पेनल्टी नही लगेगी
Situation-2
श्रीमान A से लिया - ₹200000
श्रीमान B से लिया - ₹125000
श्रीमान C से लिया - ₹175000
₹200000 पेनल्टी लगेगी
Situation-3
श्रीमान A से लिया - ₹250000
श्रीमान B से लिया - ₹50000
श्रीमान C से लिया - ₹200000
₹450000 पेनल्टी लगेगी
Section 271DA:-
धारा 269ST का उलंघन करने पर जितनी Amount प्राप्त की उतनी ही पेनल्टी लगेगी।