UMESH RAJ

UMESH RAJ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from UMESH RAJ, Professional Service, DELHI, New Delhi.

20/11/2015
पुरुषों को विभिन्न रंगों से स्त्रियों की तस्वीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफ़ेद कागज पर रोजाना तीन महि...
18/01/2015

पुरुषों को विभिन्न रंगों से स्त्रियों की तस्वीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफ़ेद कागज पर रोजाना तीन महिने तक एक एक बनानी चाहिये।
1. हल्दी के प्रयोग से उपाय
विवाह योग लोगों को शीघ्र विवाह के लिये प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए. भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है.

2. पीला वस्त्र धारण करना
ऎसे व्यक्ति को सदैव शरीर पर कोई भी एक पीला वस्त्र धारण करके रखना चाहिए.

3. वृ्द्धो का सम्मान करना
उपाय करने वाले व्यक्ति को कभी भी अपने से बडों व वृ्द्धों का अपमान नहीं करना चाहिए.

4. गाय को रोटी देना
जिन व्यक्तियों को शीघ्र विवाह की कामना हों उन्हें गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे पर थोडी हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए. तथा इसके साथ ही थोडा सा गुड व चने की पीली दाल का भोग गाय को लगाना शुभ होता है.

5. शीघ्र विवाह प्रयोग
इसके अलावा शीघ्र विवाह के लिये एक प्रयोग भी किया जा सकता है. यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को किया जाता है. इस प्रयोग में गुरुवार की शाम को पांच प्रकार की मिठाई, हरी ईलायची का जोडा तथा शुद्ध घी के दीपक के साथ जल अर्पित करना चाहिये. यह प्रयोग लगातार तीन गुरुवार को करना चाहिए.

6. केले के वृ्क्ष की पूजा
गुरुवार को केले के वृ्क्ष के सामने गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने के साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए. अथा जल भी अर्पित करना चाहिए.

7. सूखे नारियल से उपाय
एक अन्य उपाय के रुप में सोमवार की रात्रि के 12 बजे के बाद कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता, इस उपाय के लिये जल भी ग्रहण नहीं किया जाता. इस उपाय को करने के लिये अगले दिन मंगलवार को प्रात: सूर्योदय काल में एक सूखा नारियल लें, सूखे नारियल में चाकू की सहायता से एक इंच लम्बा छेद किया जाता है. अब इस छेद में 300 ग्राम बूरा (चीनी पाऊडर) तथा 11 रुपये का पंचमेवा मिलाकर नारियल को भर दिया जाता है.

यह कार्य करने के बाद इस नारियल को पीपल के पेड के नीचे गड्डा करके दबा देना. इसके बाद गड्डे को मिट्टी से भर देना है. तथा कोई पत्थर भी उसके ऊपर रख देना चाहिए.

यह क्रिया लगातार 7 मंगलवार करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है. यह ध्यान रखना है कि सोमवार की रात 12 बजे के बाद कुछ भी ग्रहण नहीं करना है.

8-ग्रह की वस्तुओं से स्नान करना उपायों के अन्तर्गत आता है. शुक्र का स्नान उपाय करते समय जल में बडी इलायची डालकर उबाल कर इस जल को स्नान के पानी में मिलाया जाता है (boil big cardamom in a water and mix in the bathing water). इसके बाद इस पानी से स्नान किया जाता है. स्नान करने से वस्तु का प्रभाव व्यक्ति पर प्रत्यक्ष रुप से पडता है. तथा शुक्र के दोषों का निवारण होता है.
9. छुआरे सिरहाने रख कर सोना
यह उपाय उन व्यक्तियों को करना चाहिए. जिन व्यक्तियों की विवाह की आयु हो चुकी है. परन्तु विवाह संपन्न होने में बाधा आ रही है. इस उपाय को करने के लिये शुक्रवार की रात्रि में आठ छुआरे जल में उबाल कर जल के साथ ही अपने सोने वाले स्थान पर सिरहाने रख कर सोयें तथा शनिवार को प्रात: स्नान करने के बाद किसी भी बहते जल में इन्हें प्रवाहित कर दें.

लड़की के पिता जब जब लड़के वाले के यहाँ विवाह प्रस्ताव लेकर जाए तो लड़की अपनी चोटी खुली रखे और जब तक पिता लौटकर घर न आ जाए तब तक चोटी नहीं बाँधनी चाहिए

कन्या जब किसी कन्या के विवाह में जाये और यदि वहन पर कन्या को मेहँदी लग रहे हो तो अविवाहित कन्या कुछ मेहँदी उस कन्या के हाथ से लगवा ले तो विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है|

कन्या के विवाह की चर्चा करने उसके घर के लोग जब भी किसी के यहाँ जायें तो कन्या खुले बालों से,लाल वस्त्र धारण कर हँसते हुए उन्हें कोई मिष्ठान खिला कर विदा करे|विवाह की चर्चा सफल होगी|

विवाह योग्य लडके और लडकियां प्रत्येक गुरूवार को स्नान के जल में एक चुटकी पिसी हल्दी डालकर स्नान करें। गुरूवार के दिन आटे के दो पेडों पर थोडी-सी हल्दी लगाकर, थोडी गुड और चने की दाल गाय को खिलाएं। इससे विवाह का योग शीघ्र बनता है।

लड़की गुरुवार को अपने तकिए के नीचे हल्दी की गांठ पीले वस्त्र में लपेट कर रखे।

पुरुषों को विभिन्न रंगों से स्त्रियों की तस्वीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफ़ेद कागज पर रोजाना तीन महिने तक एक एक बनानी चाहिये।

लड़के के विवाह में विलंब हो रहा हो तो मिट्टी के कुल्हड़ में मशरूम ऊपर तक भर कर ढक्कन लगा कर किसी भी धार्मिक स्थान, मंदिर या मस्जिद में दान कर आएं। लड़का शुक्ल पक्ष के प्रथम

शुक्रवार को सूर्यास्त से पूर्व विवाह शीघ्र होने की ईश्वर से प्रार्थना कर भोजन रसोईघर में बैठकर करे, रिश्ते आने लगेंगे।

विवाह में विलंब हो रहा हो तो चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रातः गंगा जल व कच्चे दूध से पवित्र करके धूप दीप दिखाकर मंदिर में शिवलिंग या शिव-पार्वती के चरणों से छुआकर निष्ठापूर्वक प्रार्थना कर, गले में धारण कर लें। पहनने के पश्चात गरीबों को कुछ अवश्य खिलाएं
शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को सात केले, सात गौ ग्राम गुड़ और एक नारियल लेकर किसी नदी या सरोवर पर जाएं। अब कन्या को वस्त्र सहित नदी के जल में स्नान कराकर उसके ऊपर से जटा वाला नारियल ऊसारकर नदी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद थोड़ा गुड़ व एक केला चंद्रदेव के नाम पर व इतनी ही सामग्री सूर्यदेव के नाम पर नदी के किनारे रखकर उन्हें प्रणाम कर लें। थोड़े से गुड़ को प्रसाद के रूप में कन्या स्वयं खाएं और शेष सामग्री को गाय को खिला दें। इस टोटके से कन्या का विवाह शीघ्र ही हो जाएगा।
कुम्हार अपने चाक को जिस डंडे से घुमाता है, उसे किसी तरह किसी को बिना बताए प्राप्त कर लें। इसके बाद घर के किसी कोने को रंग-रोगन कर साफ कर लें। इस स्थान पर उस डंडे को लंहगा-चुनरी व सुहाग का अन्य सामग्री से सजाकर दुल्हन का स्वरूप देकर एक कोने में खड़ करके गुड़ और चावलों से इसकी पूजा करें।इस टोटके से लड़के का विवाह शीघ्र ही हो जाता है। यदि चालीस दिनों में इच्छा पूरी न हो तो फिर यही प्रक्रिया दोहराएं(डंडा प्राप्त करने से लेकर पूजा तक)। यह प्रक्रिया सात बार कर सकते हैं

CCTV कैमरे में कैद हई यह मर्मस्पर्शी घटना रागीगुड्डा मंदिर बैंगलोर में दो नेत्रहीन लोगों को नल खोलने में परेशानी हुई तो ...
24/08/2014

CCTV कैमरे में कैद हई यह मर्मस्पर्शी घटना रागीगुड्डा मंदिर बैंगलोर में दो नेत्रहीन लोगों को नल खोलने में परेशानी हुई तो इस मादा बन्दर नें नल खोलकर उनको पानी पीनें में मदद की और उनके पानी पीनें के बाद नल बंद भी किया

Happy Krishna Janmastmee
17/08/2014

Happy Krishna Janmastmee

भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक त्योहार हर साल श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा 10 अ...
09/08/2014

भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक त्योहार हर साल श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा 10 अगस्त यानी रविवार के दिन है। इसलिए राखी का त्योहार इसी दिन मनाया जाएगा, लेकिन बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने का सही समय याद रखना चाहिए ताकि शुभ समय में अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर उन्हें लंबी आयु का आशीर्वाद दे सकें।

रक्षाबंधन अक्सर भद्रा रहित समय में मनाया जाना चाहिए, भद्रा काल में राखी का त्योहार मनाना शुभ फलदायी नहीं होता है। भद्रा के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, रक्षाबंधन और होलिका दहन करना निषेध माना गया है।

शुभ समय : 10 अगस्त को सुबह से लेकर 1.38 मिनट तक भद्रा काल है। इसके बाद राखी त्योहार मनाना शुभ फलदायी होगा। रविवार का दिन होने के कारण 4.30 से 6 बजे तक राहु काल रहेगा। इसलिए इस समय के बाद भी राखी का त्योहार मनाने से बचना अच्छा होगा। शाम 6.30 से 7.30 तक शुभ और 7.30 से रात 9 बजे तक अमृत का चौघडिया रहेगा। चर के चौघडिया में भी रात 9 से 10.30 बजे तक रक्षासूत्र बांधा जा सकेगा

04/08/2014
Dainik Rashifal Mesh - 03 August 2014परिवार और मित्र: आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर ...
02/08/2014

Dainik Rashifal Mesh - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्‍य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। रिश्‍ते और प्‍यार: पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्‍ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। स्‍वास्‍थ्‍य: आज सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है। "सावधानी हटी, दुर्घटना घटी" इस बात को ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। करियर और शिक्षा: आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: भाग्‍य आपके साथ है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। शुभ रंग: आज आपकी कई परेशानियों को सफेद रंग दूर कर सकता है। इस रंग के वस्त्रों को धारण करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। चमकीले और गहरे रंगों से बचें। शुभ अंक: आज अंक 3 आपके लिए शुभ है

Dainik Rashifal Vrishabha - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रिश्‍ते और प्‍यार: आज किस्मत आपके साथ है। परिजनों, दोस्तों और साथी के साथ समय बिता सकते हैं। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। स्‍वास्‍थ्‍य: आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें । करियर और शिक्षा: किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: शेयर खरीदने और बेचने के लिहाज से अच्‍छा समय है। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन दिन खत्म होते-होते सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग: नीला रंग आज आपके लिए लकी साबित होगा। यह रंग आपकी किस्मत बदल सकता है। लाल रंग से बचें, यह रुकावटें पैदा कर सकता है। शुभ अंक: आज अंक 1 आपके लिए शुभ है

Dainik Rashifal Mithun - 03 August 2014

परिवार और मित्र: किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। रिश्‍ते और प्‍यार: आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्‍छी न लग रही हो तो उसे प्‍यार से समझाएं। स्‍वास्‍थ्‍य: कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। करियर और शिक्षा: पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। किसी भी बड़ी डील को उपयुक्‍त समय के लिए टाला जा सकता है। शुभ रंग: आज बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है। यह रंग आज आपको सफलता दिलाएगा। सफेद रंग से बचें। शुभ अंक: आपका शुभ अंक 8 है

Dainik Rashifal Kark - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज परिजनों का सहयोग मिलेगा और घर में शांति का माहौल रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। रिश्‍ते और प्‍यार: आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य: आज गैस और बदहजमी जैसी उदर संबंधी समस्याएं हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: आपको शेयर बाजार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है लेकिन प्रॉपर्टी से आपको फायदा हो सकता है। व्‍यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। शुभ रंग: आज गुलाबी रंग आपके व्यक्तित्व और किस्मत में निखार लाएगा। शुभ अंक: आज अंक 7 आपको सफलता दिलाएगा। किसी भी परेशानी से ना घबराएं, मुस्कुराहट को चेहरे का आभूषण बनाए रखें

Dainik Rashifal Singh - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। रिश्‍ते और प्‍यार: अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। स्‍वास्‍थ्‍य: आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। सिरदर्द और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। भोजन पर विशेष ध्यान दें। करियर और शिक्षा: आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: यह समय शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। आज कोई फैसला हड़बड़ाहट में न लें। शुभ रंग: आज आसमानी रंग के वस्‍त्र पहनने से आपको विशेष लाभ मिलेगा। नारंगी रंग का असर इसके उल्‍टा होगा। शुभ अंक: आज आपका लकी नंबर है 8। आज अंक 8 आपके बिगड़े काम बना देगा

Dainik Rashifal Kanya - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। रिश्‍ते और प्‍यार: प्यार के लिए समय बेहतरीन है। अगर किसी से प्‍यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्‍दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बीमार लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा होगा और मन खुश रहेगा। सभी परहेज जरूरी हैं। करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। एकाग्रता बनाने में समस्या आ सकती है। कार्यस्थल पर बॉस से अनबन हो सकती है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: शेयर मार्केट में निवेश के लिए बेहतरीन समय है लेकिन निवेश से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। शुभ रंग: आज अगर सफलता चाहते हैं तो पीले रंग के वस्त्र धारण करें, लाभ होने की संभावना है। शुभ अंक: आपका शुभ अंक 5 है

Dainik Rashifal Tula - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। रिश्‍ते और प्‍यार: आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य: आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। करियर और शिक्षा: आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। शुभ रंग: हरा रंग आज आपके लिए शुभ साबित होगा। सफेद और लाल रंग पहनने से दिनभर गुस्‍सा आता रहेगा, इसलिए इनसे बचें। शुभ अंक: आज अंक 6 आपके लिए शुभ रहेगा। सकारात्‍मक बने रहें और तनाव से बचें

Dainik Rashifal Vrishchik - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें। रिश्‍ते और प्‍यार: प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य: स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। करियर और शिक्षा: आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। शुभ रंग: आज लाल रंग के कपड़े पहनना आपके लिए लाभदायक है। नीले रंग के कपड़े न पहनें तो बेहतर होगा। शुभ अंक: आज अंक 9 आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है

Dainik Rashifal Dhanu - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। रिश्‍ते और प्‍यार: आज प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों और बंधुजनों के साथ भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है। स्‍वास्‍थ्‍य: आज का दिन अच्‍छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। करियर और शिक्षा: आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। स्‍टॉक में कुछ भी फेरबदल न करना बेहतर साबित होगा। शुभ रंग: आज आपके लिए शुभ रंग है, काला। यह रंग आपको दुश्मनों की बुरी नजर से बचाएगा। शुभ अंक: आज अंक 4 आपके लिए शुभ है। आज करियर से जुड़े फैसले लेने में किसी बुजुर्ग की राय आपके बहुत काम आ सकती है

Dainik Rashifal Makar - 03 August 2014

परिवार और मित्र: परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है। रिश्‍ते और प्‍यार: हर रिश्ता मजबूत बनने के लिए कुछ समय मांगता है। आज आपको इस बात को समझना होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य: आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। करियर और शिक्षा: परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। समय आपके साथ है। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। शुभ रंग: आज लाल रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। शुभ अंक: आपके लिए 4 अंक शुभ है

Dainik Rashifal Kumbh - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। रिश्‍ते और प्‍यार: आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। उन्‍हें वक्त देने का अर्थ रिश्‍तों को मजबूत करना होगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्‍तों में तनाव पैदा हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य: आज अपने परिवार के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्‍य की तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसे में खर्च बढ़ेगा, पर सकारात्‍मक रहें, परेशानी जल्‍दी दूर हो जाएगी। करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्‍मीद है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: शेयर बाजार से आपको मुनाफा हो सकता है। कारोबार में भी इज़ाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। शुभ रंग: नारंगी रंग आज आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। काले और नीले रंग के वस्त्रों आदि का प्रयोग करने से बचें। शुभ अंक: अंक 2 आज आपके लिए शुभ साबित होगा

Dainik Rashifal Meen - 03 August 2014

परिवार और मित्र: आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। रिश्‍ते और प्‍यार: अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। स्‍वास्‍थ्‍य: तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। करियर और शिक्षा: दिन सामान्य है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी: शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। अगर कहीं पैसा लगा रहे हैं तो सोच-समझ कर ही लगाएं। शुभ रंग: पीला रंग आपके लिए खास है, सभी कार्य सिद्ध होंगे। हरे रंग के कपड़े न पहनें, परेशानी हो सकती है। शुभ अंक: आज अंक 1 आपके लिए शुभ साबित होगा। परिश्रम करते रहें और फिजूलखर्ची से बचें

Address

DELHI
New Delhi
110001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UMESH RAJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share