Hind Assets Group

Hind Assets Group Globalization

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की जांबाज महिला पर्वतारोही टीम ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया ह...
22/05/2026

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की जांबाज महिला पर्वतारोही टीम ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

बीएसएफ के हीरक जयंती वर्ष में एवरेस्ट की सर्वोच्च चोटी से गूंजा “वंदे मातरम्” नारी शक्ति, अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी प्रतीक बन गया है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों के साहस, समर्पण और आत्मविश्वास का स्वर्णिम उदाहरण है। टीम की सभी पर्वतारोही बहनों को इस गौरवपूर्ण सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

जय हिन्द! 🇮🇳

सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन के बढ़ते चलन को रोकने के लिए पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाया है. अ...
22/05/2026

सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन के बढ़ते चलन को रोकने के लिए पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाया है. अब सोशल मीडिया पर असली हथियार तो दूर, एयरगन या टॉय गन (खिलौने वाली बंदूक) के साथ भी फोटो या रिल्स पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए. उन्होंने कहा कि खिलौने वाले हथियारों के प्रदर्शन से भी आम जनता में भय और अराजकता का माहौल बनता है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

एसपी ने जिले में आपसी रंजिश के कारण निर्दोष नाबालिग बच्चों और बुजुर्गों को झूठे मुकदमों में फंसाने की बढ़ती शिकायतों पर भी कड़ा संज्ञान लिया है. उन्होंने सभी एसडीपीओ, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से पहले आरोपितों की उम्र का सही सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. यदि जांच में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे केस सुपरविजन के दौरान विशेष रूप से यह देखें कि किसी निर्दोष व्यक्ति का नाम मुकदमे में शामिल न हो. समाज में शांति कायम रखने और पुलि@सिंग को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

खरखौदा कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की हत्या​मुख्य घटना:हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को खरखौदा कोर्ट के ब...
16/05/2026

खरखौदा कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की हत्या
​मुख्य घटना:
हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को खरखौदा कोर्ट के बाहर बदमाशों ने एक फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
​मुख्य बिंदु और विवरण (Detailed Points):
​मृतक की पहचान: मृतक की पहचान नीरज उर्फ कातिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झज्जर के दूबलधन गांव का रहने वाला था और फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-37C में रह रहा था।
​कोर्ट आने की वजह: नीरज की पत्नी नीतू ने उस पर 2019 में घरेलू हिंसा, दहेज और मारपीट का केस दर्ज कराया था। वह शनिवार को इसी केस की पेशी के लिए खरखौदा कोर्ट आया था।
​हमले का तरीका: नीरज जैसे ही कोर्ट से निकलकर SDM ऑफिस के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे 3-4 हमलावरों ने अपनी ब्रेजा गाड़ी से नीरज की गाड़ी को टक्कर मारकर रोका। इसके बाद उन्होंने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
​आपराधिक बैकग्राउंड: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नीरज एक जाना-माना हिस्ट्रीशीटर था। उस पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 25 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

डॉ. मरियम अफीफा अंसारी भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन बनीं देश का नाम रोशन किया।न्यूरोसर्जन बनना कभी आसान नहीं ह...
06/05/2026

डॉ. मरियम अफीफा अंसारी भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन बनीं देश का नाम रोशन किया।

न्यूरोसर्जन बनना कभी आसान नहीं होता इसमें वर्षों की कठिन शिक्षा, प्रशिक्षण के दौरान कई रातों की नींद हराम करनी पड़ती है।

और कुछ सबसे जटिल चिकित्सा मामलों को संभालने की जिम्मेदारी शामिल होती है।

डॉ. मरियम की सफलता की कहानी उस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के उनके दृढ़ संकल्प और सहनशीलता को दर्शाती है।

जहां प्रतिस्पर्धा और अपेक्षाएं दोनों ही बेहद उच्च स्तर की हैं उन्होंने न केवल एक चुनौतीपूर्ण पेशे में महारत हासिल की है।

बल्कि प्रतिनिधित्व और अवसरों से संबंधित बाधाओं को भी पार किया है।

Is it ?
04/05/2026

Is it ?

JMI commemorates 57th Death Anniversary of Late Dr. Zakir HusainNew Delhi, May 4, 2026Jamia Millia Islamia (JMI) commemo...
04/05/2026

JMI commemorates 57th Death Anniversary of Late Dr. Zakir Husain

New Delhi, May 4, 2026

Jamia Millia Islamia (JMI) commemorated 57th death anniversary of Late Dr. Zakir Husain, former President of India and former Chancellor and Vice Chancellor of JMI yesterday.

Vice Chancellor, JMI, Prof. Mazhar Asif along with JMI officials, students, non-teaching staff, and family members of Late Dr. Zakir Husain, visited his mausoleum on the university campus to offer floral tributes.

A special prayer meeting was also held at his mausoleum in his memory.

Prof. Saima Saeed
Chief Public Relations Officer

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यालय
जामिया मिल्लिया इस्लामिया

प्रेस विज्ञप्ति

जामिया में मनाई गई मरहूम डॉ. ज़ाकिर हुसैन की 57वीं पुण्यतिथि

नई दिल्ली, 4 मई, 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने कल, भारत के पूर्व राष्ट्रपति और जामिया के पूर्व कुलाधिपति तथा कुलपति, मरहूम डॉ. ज़ाकिर हुसैन की 57वीं पुण्यतिथि मनाई।

जमीं के कुलपति, प्रो. मज़हर आसिफ़ ने जेएमआई के अधिकारियों, छात्रों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और स्वर्गीय डॉ. ज़ाकिर हुसैन के परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर, विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उनके मकबरे पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की ।

उनकी स्मृति में उनके मकबरे पर एक विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई ।

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के ...
02/05/2026

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी को एक महत्वपूर्ण परियोजना मिली है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने शहर की ऐतिहासिक मोती झील के विकास के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी है।

इस परियोजना का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के रॉबिन क्लब मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोती झील मोतिहारी की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके विकास से शहर को नई दिशा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है।

इस परियोजना के तहत मोती झील क्षेत्र में कई आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें रोइंग क्लब का उन्नयन, सुंदर घाटों का निर्माण, व्यू प्वाइंट, वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, म्यूजिक शो, बोटिंग सुविधा, रेस्टोरेंट, चिल्ड्रेन पार्क, सेल्फी प्वाइंट, पार्किंग और सांस्कृतिक स्थल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गायत्री मंदिर के पास एक भव्य व्यू डेक बनाया जाएगा, जिससे पूरे झील का मनोरम दृश्य देखा जा सकेगा।

रियोजना में झील के किनारे एक अत्याधुनिक लाइट एंड म्यूजिक शो भी शामिल है, जिस पर लगभग 8 करोड़ 81 लाख रुपये खर्च होंगे। इस शो में एलईडी लाइटिंग, लेजर इफेक्ट, वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन और साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य मोतिहारी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक रूप से प्रस्तुत करना है।

परियोजना में झील की सफाई, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।

Hon'ble Chief Minister Shri Samrat Choudhary paid a courtesy call on Hon’ble Governor Lieutenant General Syed Ata Hasnai...
24/04/2026

Hon'ble Chief Minister Shri Samrat Choudhary paid a courtesy call on Hon’ble Governor Lieutenant General Syed Ata Hasnain (Retd) at Bihar Lok Bhavan, Patna.

24/04/2026

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind Assets Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hind Assets Group:

Share