26/11/2022
सपने उनके ही सच होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस लाइन को सार्थक करने का काम किया है हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर डेलॉइट ग्लोबल के सीईओ बनने वाले पुनीत रंजन ने। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटे। एक समय परिवार के आर्थिक हालात इस कदर बुरे थे कि उनके पास स्कूल की फीस भरने के लिए भी पैसे नहीं थे। लेकिन उन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी उम्मीद की किरण ढूंढी। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर स्कॉलरशिप हासिल की और जमकर पढ़ाई की। उनकी प्रतिभा को देखते हुए डेलॉइट ग्लोबल ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए जोड़ा और आज वो उसी कंपनी के CEO के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कठिन संघर्ष किया है। यही कारण है कि आज वो अपनी सफलता की कहानी लिखने में कामयाब हो पाए हैं। फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले पुनीत रंजन के जीवन के प्रेरक सफर के बारे में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - https://hindi.badabusiness.com/motivational/success-story-of-punit-renjen-11697.html