The Indian Samachar

The Indian Samachar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Indian Samachar, Business consultant, Noida.

10/06/2025
All types business Growth
09/06/2025

All types business Growth

26/01/2023

Live : 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह का राजधानी दिल्ली से

बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म,
27/12/2022

बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म,

कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक गांव में एक बेटे ने मां से दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस...

सासनी- 26 दिसंबर। एसडीएम श्रीमती अंजली गंगवार ने आबकारी एक्साइज टीम के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया साथ ही लोगों...
26/12/2022

सासनी- 26 दिसंबर। एसडीएम श्रीमती अंजली गंगवार ने आबकारी एक्साइज टीम के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया साथ ही लोगों को शराब के अवैध रूप से बनाने तथा बिक्री करने या अवैध शराब खरीदने को लेकर जागरूक किया। एसडीएम ने सोमवार को अवैध शराब निर्माण बिक्री परिवहन भंडारण के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज तहसील सासनी क्षेत्र में एसएचओ सतेन्द्र सिंह राघव एवं एक्साइज टीम के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। साथ ही ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों को अवैध शराब के संबंध में जागरूक करने हेतु ईट भट्टों पर जाकर मजदूरों को जागरूक किया गया। एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से शराब बानने वाले या बिक्री करने वालों के खिलाफ उन्हें या पुलिस को जानकादी दे। जानकारी देने वाली का नाम गुप्त रखा जाता है। इसके अलावा इस प्रकार के अपराध करने वाले समाज को खोखला कर देते हैं। उन्होंने मजदूरों को और भी विभिन्न जानकारियों से रूबरू कराया।

सासनी- 26 दिसंबर। एसडीएम श्रीमती अंजली गंगवार ने आबकारी एक्साइज टीम के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया साथ ही ल...

सासनी- 26 दिसंबर। कस्बा में कुछ लोगों द्वारा शिविर लगवाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर धोखा देकर लोगों की भाव...
26/12/2022

सासनी- 26 दिसंबर। कस्बा में कुछ लोगों द्वारा शिविर लगवाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर धोखा देकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड किया जा रहा है। जिसे लेकर सासनी की एक महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। सोमवार को अपनी शिकायत में मोहल्ला पथवारी निवासी दिनेश वर्मा की पत्नी ने श्रीमती ललिता देवी ने कहा है कि नगर पंचायत सासनी में कुछ शरारती तत्व गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर आम जनता की भावनाओं और भविष्य के साथ खिलवाड कर रहे हैं। तथा किसी और के नाम पर किसी और की केवाईसी कर आयुष्मान कार्ड बनाने का दावा कर रहे हैं नगर पंचायत सासनी के वार्ड नंबर 5 में सेतु की ऑफिसियल वेवसाइड पर लिस्ट में किसी का नाम नहीं है लेकिन फिर भी पूरे वार्ड के लोगों का बिना लिस्ट के आधार कार्ड के माध्यम से अगूंठा लगाकर केवाईसी कर दी गयी है। ऐसा सासनी कस्बा के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर किया जा रहा है। अपनी शिकायत में श्रीमती ललिता देवी ने कहा है कि ज्यादातर ग्रामीण इलाके के लोगों की लिस्ट से नाम मिलाकर शहरी लोगों की केवाईसी की जा रही हैं। और जिस व्यक्ति का नाम लिस्ट में हैं उसका हक मारा जा रहा है। और जो भी आयुष्मान मित्र ऐसा काम कर रहे हैं या किसी के दवाब में आकर ऐसा कर रहे हैं। वह सिर्फ और सिर्फ लोगों और सरकार की आँखों में धूल जोखने का काम कर रहे हैं। श्रीमती ललिता देवी ने कहा है कि वह स्वयं अपने कॉमन सर्विस सेंटर पर इस कैंप का आयोजन कराया। तो आयुष्मान लिस्ट के अनुसार कोई भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना। श्रीमती ललिता देवी ने ऐसा गलत काम करने वालों के खिलाफ खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

सासनी- 26 दिसंबर। कस्बा में कुछ लोगों द्वारा शिविर लगवाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर धोखा देकर लोगों की...

सासनी- 26 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुजुर्गों एवं कवियों की सामा...
26/12/2022

सासनी- 26 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुजुर्गों एवं कवियों की सामाजिक साहित्यिक संस्था साहित्यानंद द्वारा केसीजी अकाडमी सासनी में कवियों की शाम अटल जी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जय निर्मल खेल महासंघ व अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के सदस्यों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। इतवार की देर शाम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामचरन सिंह बघेल अवकाश प्राप्त पुलिस उपनिरीक्षक ने माँ सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व अटल जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात व्यंग्य कवि वीरेन्द्र जैन नारद ने सरस्वती वंदना के सस्वर पाठ के बाद अटल जी को अपनी रचना समर्पित करते हुए सुनाया- रस्ता देखे दुनिया सारी कब आओगे अटल बिहारी। इसके बाद रवि राज सिंह ने सुनाया- ये धरा चाहिए ये गगन चाहिए चाँद तारों सा रोशन चमन चाहिए।इसके बाद हास्य कवि वीर पाल सिंह वीर ने सुनाया-आज के जमाने में आदमी का बुरा हाल लेडीज के आगे गले न उसकी दाल। तत्पश्चात कवि रोशन लाल गुप्ता ने सुनाया-लठिया में गुण बहुत हैं उसे राखिये संग बदमाशों को लठिया दीखे हो जाए हुलिया भंग। बाबा जगमोहन गिरि ने सुनाया- भूल कर भी ना किसी का मन दुखाना चाहिए। इसके बाद विष्णु शर्मा ने कहा-जन्म दिवस पर याद करें हम जाने दुनिया सारी देश को पूरा जीवन अर्पित कर गए अटल बिहारी।प्रभात कुमार ने सुनाया-गम के दरिया में गर बहा नहीं होता खुदा कसम मैं इंसां बना नहीं होता।कवि राम निवास उपाध्याय ने पढा -तुकमए तासीर बदली किस कदर ऐ दोस्तो कुछ तो काला दीखता है अब सियासी दाव में।नरेन्द्र मोहन गुप्ता ने सुनाया-जन्म देती जिनको ये मां भारती ऐसे आदर्शों की मैं उतारूं आरती।गगन वाष्र्णेय ने सुनाया-तुम्हारी यादों का काफिला खड़ा हो जाता है याद जब भी तुम्हारी आती है तो दिन बड़ा हो जाता है। आरुष, जयंती प्रसाद पाठक ,मुरारीलाल शर्मा मधुर व अभिषेक शर्मा की कविताओं ने भी प्रशंसा पाई।संस्था द्वारा जय निर्मल खेल महासंघ की सैक्रेटरी प्रीति उपाध्याय एवं के सी जी अकादमी के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैलाश भूमिधर योगेश कुमार त्रिवेदी, विनय उपाध्याय, अखिल प्रकाश शर्मा, मुन्नी देवी शर्मा, अंजलि, शालू शर्मा, की मौजूदगी ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन मूरारी लाल मधुर ने किया।

सासनी- 26 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुजुर्गों एवं कवियों क.....

Address

Noida
201010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Indian Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share