20/09/2026
जालौन: पिरौना में श्री खेरापति हनुमान मंदिर प्रांगण में गणेश महोत्सव की महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे गजानन के जयकारे
कोंच (एट), जालौन:
तहसील कोंच अंतर्गत थाना एट क्षेत्र के ग्राम पिरौना में श्री खेरापति हनुमानजी महाराज के पावन प्रांगण में चल रहे भव्य गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर महाअष्टमी पर एक अलौकिक और अनूठा दृश्य देखने को मिला। महोत्सव के इस विशेष पड़ाव पर क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा प्रांगण भक्ति और ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।
गणेश महोत्सव के मुख्य पंडा एवं पुजारी श्री अरविंद कुशवाहा (पुत्र श्री मुहर सिंह कुशवाहा) ने जानकारी देते हुए बताया कि महाअष्टमी के इस खास मौके पर उत्सव का रंग पूरी तरह से अनूठा रहा। संध्याकालीन महाआरती के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। हर तरफ गजानन महाराज के जयकारों और पारंपरिक भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक हो गया। नियमित आरती के साथ-साथ विभिन्न कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस आयोजन को सफल बनाने में बजरंग क्लब पिरौना के समस्त सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट: धीरेन्द्र कुशवाहा, पिरौना (जालौन)