फायदा री बात

फायदा री बात Any time, any one can search any requirement from any where.

*बवासीर (Piles)*बवासीर या हैमरॉइड का दर्द बहुत ही भयंकर होता है। यह मलाशय के आस पास नसों में स्वैलिंग होने की वजह से विक...
25/02/2023

*बवासीर (Piles)*
बवासीर या हैमरॉइड का दर्द बहुत ही भयंकर होता है। यह मलाशय के आस पास नसों में स्वैलिंग होने की वजह से विकसित होती है।
*यह दो तरह की होती हैं एक तो खूनी, दूसरे बादी बवासीर।*
https://chat.whatsapp.com/JDzME8bycct4EJotGW9qdk

खूनी बवासीर ज्यादा तकलीफदेह होती है।
खूनी बवासीर में मस्सो से खून गिरता है जबकि बादी में बवासीर में मस्से काले रंग के होते हैं लेकिन इसमें मलत्याग के समय सूजन, दर्द और खाज की समस्या होती है।
इसके कारण गुदे में सूजन हो जाती है।
अगर यह अंदरूनी है तो नसों की सूजन दिखती नहीं लेकिन तकलीफ महसूस होती है जबकि बाहरी बवासीर में सूजन गुदे के बिलकुल बाहर दिखती है।

*बवासीर के कारण*
बवासीर होने का मुख्य कारण खाने-पीने की गलत आदतें और अनियमित उठना-बैठना और सोना है।

ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना और बिना किसी शेड्यूल के कुछ भी खा लेना इसका प्रमुख कारण है।

ज्यादा गर्म चीजें खाने से भी बवासीर की समस्या हो सकती है।

कुछ घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक औषधियों की मदद से बवासीर के दर्द से राहत पाई जा सकती है लेकिन यह उपाय डॉक्टरी सलाह लेकर ही करें।
अगर पहले से ही कोई दवा खा रहे हैं तो इनका सेवन अच्छे चिकित्सक से पूछकर ही करें।

*घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार...*
- गर्म चीजों का ज्यादा सेवन करने से बवासीर ज्यादा बढ़ सकती है। ज्यादा से ज्यादा ठंडी तसील वाले और तरल पदार्थों का सेवन करें। सुबह खाली पेट मूली खाने से भी बवासीर खत्म हो जाती है।

- खूनी बवासीर से बचने के नींबू को बीच में से काटकर उसमें 5 ग्राम कत्था पीसकर डाल दीजिए।
नींबू के टुकड़ों को रात में छत पर खुला रख दीजिए।
सुबह शौचालय जाने के बाद इन दोनों टुकड़ों को चूस लें।
यह नुस्खा लगातार 5 दिन करें। बवासीर से राहत मिलेंगी।

- नारियल की जटा को जलाएं फिर भस्म में जो रेशे जलें नहीं हैं उसे छानकर भस्म को किसी शीशी में रख लें।
इस भस्म (3 ग्राम) को छाछ के गिलास या दही की कटोरी के साथ खाली पेट खाएं।
उसके बाद दोपहर खाना खाने के 2 घंटे बाद और रात को हल्का खाना खाने के 2 घंटे बाद लेना है। याद रहे कि इसका सेवन करने के लगभग 2 घंटे तक कुछ भी खाना नहीं है।
दही और लस्सी ताजी ही बनाएं और हल्के नमक मसाले वाला भोजन करें।

- बवासीर में बड़ी इलायची बड़ी ही फायदेमंद होती है।
50 ग्राम बड़ी इलायची को तवे पर रखकर अच्छी तरह से भून लें।
ठंडी होने के बाद इसे पीस लें और रोज सुबह इस चूर्ण को पानी के साथ खाली पेट लें।

- 100 ग्राम किशमिश को रात भर पानी में भिगों दें। सुबह उसी पानी में किशमिश को अच्छी तरह से मैश कर लें। इस पानी का रोजाना सेवन करने से बवासीर ठीक हो जाएगी।

- सुबह-शाम मस्सों पर सरसों का तेल लगाएं।
4-5 दिन में ही मस्से सूखने लगेंगे, 10 दिन में ही बवासीर में काफी आराम मिलेगा।
नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- केले को चीरकर उसके दो टुकड़े कर लें टुकड़ों के बीच गेंहू के दाने के बराबर कपूर डालकर रात को खुले आसमान में रख दें।
सुबह को उस केले को शौच करने के बाद खालें। इस उपाय को लगातार एक हफ्ते तक करें।

- जामुन और आम की गुठली के अंदरूनी भाग को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें। हल्के गर्म पानी या छाछ के साथ एक चम्मच चूर्ण का सेवन करने से खूनी बवासीर में लाभ होता है।

- आंवले के चूर्ण को सुबह-शाम शहद के साथ लेने से भी जल्दी ही फायदा होता है।

- 15 ग्राम प्याज करने रस में 15 ग्राम चीनी मिलाएं और 7 दिन लगातार सुबह शाम इसका सेवन करें।

- करीब 2 लीटर मट्ठा (छांछ) लेकर उसमे 50 ग्राम पिसा हुआ जीरा और थोडा नमक मिला दें।
पानी की जगह यह छाछ पिएं या एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डाल कर पिएं।

अगर फिर भी आराम न मिले तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें..

*तैयार आयुर्वेदिक दवाई मंगाने के लिए सम्पर्क करें..*
https://chat.whatsapp.com/JDzME8bycct4EJotGW9qdk

WhatsApp Group Invite

24/02/2023
24/02/2023
16/04/2021
11/01/2018

घरेलू नुस्खे

*जो आपको रखेंगे सभी रोगों से दूर, यकीन न होतो आजमा कर देख ले*

👉. प्याज के रस को गुनगुना करके कान में मडालने से कान का दर्द ठीक होता है।
👉. *प्रतिदिन 1 अखरोट और 10 किशमिश बच्चों को खिलाने से बिस्तर में पेशाब करने की समस्या दूर होती है।*
👉. टमाटर के सेवन से चिढ़ चिढ़ापन और मानसिक कमजोरी दूर होती है।यह मानसिक थकान को दूर कर मस्तिस्क को तंदरुस्त बनाये रखता है। इसके सेवन से दांतो व् हड्डियों की कमजोरी भी दूर होती है.
👉. *तुलसी के पत्तो का रस,अदरख का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर 1-1चम्मच की मात्रा में दिन में 3 से 4 बार सेवन करने से सर्दी, जुखाम व खांसी दूर होती है।*
👉. चाय की पट्टी की जगह तेज पत्ते की चाय पीने से सर्दी, जुखाम, छींके आना, नाक बहना ,जलन व सरदर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

👉. *रोज सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से चेहरे में रौनक आती है वजन कम होता है, रक्त प्रवाह संतुलित रहता है और गुर्दे ठीक रहते है।*
👉. पांच ग्राम दालचीनी ,दो लवंग और एक चौथाई चम्मच सौंठ को पीसकर 1 लीटर पानी में उबाले जब यह 250 ग्राम रह जाए तब इसे छान कर दिन में 3 बार पीने से वायरल बुखार में आराम मिलता है।
👉. *पान के हरे पत्ते के आधे चम्मच रस में 2 चम्मच पानी मिलाकर रोज नाश्ते के बाद पीने सेपेट के घाव व अल्सर में आराम मिलता है।*
👉. मूंग की छिलके वाली दाल को पकाकर यदि शुद्ध देशी घी में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाया जाए तो यह वात, पित्त, कफ तीनो दोषो को शांत करती है।
👉. *भोजन में प्रतिदिन 20 से 30 प्रतिशत ताजा सब्जियों का प्रयोग करने से जीर्ण रोग ठीक होता है उम्र लंबी होती है शरीर स्वस्थ रहता है।*

👉. भिन्डी की सब्जी खाने से पेशाब की जलन दूर होती है तथा पेशाब साफ़ और खुलकर आता है।
👉. *दो तीन चम्मच नमक कढ़ाई में अच्छी तरह सेक कर गर्म नमक को मोटे कपडे की पोटली में बांधकर सिकाई करने से कमर दर्द में आराम मिलता है।*
👉. हरी मिर्च में एंटी आक्सिडेंट होता है जो की शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है इसमें विटामिन c प्रचुर मात्रा में होता है जो की प्राकृतिक प्रतिरक्षा में सुधार करता है।
👉. *मखाने को देसी घी में भून कर खाने से दस्तो में बहुत लाभ होता है इसके नियमित सेवन से रक्त चाप , कमर दर्द, तथा घुटने के दर्द में लाभ मिलता है।*
👉. अधिक गला ख़राब होने पर 5 अमरुद के पत्ते 1 गिलास पानी में उबाल कर थोड़ी देर आग पर पका ठंडा करके दिन में 4 से 5 बार गरारे करने से शीघ्र लाभ होता है।

👉. *आधा किलो अजवाइन को 4 लीटर पान में उबाले 2 लीटर पानी बचने पर छानकर रखे, इसे प्रतिदिन भोजन के पहले 1 कप पीने से लिवर ठीक रहता है एवं शराब पीने की इच्छा नहीं होती.।*
👉. नीम की पत्तियो को छाया में सुखा कर पीस लें, इस चूर्ण में बराबर मात्रा में कत्थे का चूर्ण मिला ले।इस चूर्ण को मुह के छालो पर लगाकर टपकाने से छाले ठीक होते है।
👉. *प्रतिदिन सेब का सेवन करने से ह्रदय,मस्तिस्क तथा आमाशय को समान रूप से शक्ति मिलती है तथा शरीर की कमजोरी दूर होती है।*
👉. 20से 25 किशमिश चीनी मिटटी के बर्तन में रात को भिगो कर रख दें।सुबह इन्हें खूब चबा कर खाने से लो ब्लड प्रेसर में लाभ मिलता है व शरीर पुष्ट होता है।
👉. *अमरुद में काफी पोषक तत्व होते है .इसके नियमित सेवन से कब्ज दूर होती है और मिर्गी, टाईफाइड , और पेट के कीड़े समाप्त होते है।*

26/12/2017

एक बड़ी फैक्ट्री का निर्माण हो रहा था और उस प्लांट को बनाने के दौरान एक बड़ी समस्या थी.
वो *समस्या ये थी कि एक भारी भरकम मशीन को प्लांट में बने एक गहरे गढ्ढे के तल में बैठाना था लेकिन मशीन का भारी वजन एक चुनौती बन कर उभरा*.

*मशीन साईट पर आ तो गयी पर उसे 30 फीट गहरे गढ्ढे में कैसे उतारा जाये ये एक बड़ी समस्या थी* !! *अगर ठीक से नहीं बैठाया गया तो फाउंडेशन और मशीन दोनों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता*.
आपको बता दे कि ये वो समय था जब *बहुत भारी वजन उठाने वाली क्रेनें हर जगह उपलब्ध नहीं थीं*. जो थीं वो अगर उठा भी लेतीं तो *गहरे गढ्ढे में उतारना उनके बस की बात नहीं थी*.

आखिरकार हार मानकर इस समस्या का समाधान ढूढ़ने के लिए प्लांट बनाने वाली कम्पनी ने टेंडर निकाला और इस टेंडर का नतीज़ा ये हुआ कि बहुत से लोगो ने इस मशीन को गड्ढे में फिट करने के लिए अपने ऑफर भेजे *उन्होंने सोचा कि कहीं से बड़ी क्रेन मंगवा कर मशीन फिट करवा देंगे*. इस हिसाब से *उन्होंने 10 से 15 लाख रुपये काम पूरा करने के मांगे*. लेकिन उन लोगो के बीच एक *मारवाड़ी* था जिसने कंपनी से पूछा कि *अगर मशीन पानी से भीग जाये तो कोई समस्या होगी क्या* ?
इस पर कंपनी ने जबाव दिया कि *मशीन को पानी में भीग जाने पर कोई फर्क नहीं पड़ता*.
उसके बाद उसने भी टेंडर भर दिया ।

जब सारे ऑफर्स देखे गये तो *उस मारवाड़ी ने काम करने के सिर्फ 5 लाख मांगे थे*, जाहिर है मशीन बैठाने का काम उसे मिल गया.
लेकिन *अजीब बात ये थी कि उस मारवाड़ी ने ये बताने से मना कर दिया कि वो ये काम कैसे करेगा, बस इतना बोला कि ये काम करने का हुनर और सही टीम उसके पास है*.
उसने कहा – *कम्पनी बस उसे तारीख और समय बताये कि किस दिन ये काम करना है*.

आखिर वो दिन आ ही गया. हर कोई उत्सुक था ये जानने के लिए कि *ये मारवाड़ी काम कैसे करेगा* ? उसने तो *साईट पर कोई तैयारी भी नहीं की थी*. तय समय पर कई ट्रक उस साईट पर पहुँचने लगे. *उन सभी ट्रकों पर बर्फ लदी थी, जो उन्होंने गढ्ढे में भरना शुरू कर दिया*.

जब बर्फ से पूरा गढ्ढा भर गया तो उन्होंने *मशीन को खिसकाकर बर्फ की सिल्लियों के ऊपर लगा दिया*.
इसके बाद एक पोर्टेबल वाटर पंप चालू किया गया और गढ्ढे में पाइप डाल दिया जिससे कि पानी बाहर निकाला जा सके. *बर्फ पिघलती गयी, पानी बाहर निकाला जाता रहा, मशीन नीचे जाने लगी*.

4-5 घंटे में ही काम पूरा हो गया और *कुल खर्चा 1 लाख रुपये से भी कम आया*.
*मशीन एकदम अच्छे से फिट हो गयी* और उस *मारवाड़ी ने 4 लाख रुपये से अधिक मुनाफा भी कमा लिया*.

वास्तव में बिज़नेस बड़ा ही रोचक विषय है.
*ये एक कला है, जो व्यक्ति की सूझबूझ, चतुराई और व्यवहारिक समझ पर निर्भर करता है*.
*मुश्किल से मुश्किल समस्याओं का भी सरल समाधान खोजना ही एक अच्छे बिजनेसमैन की पहचान है* ,'और ये मारवाड़ी ने साबित कर दिया कि मारवाड़ी की सोच सबसे अलग और आगे रहती है

13/12/2017

USB Cable से LED TV कैसे Connect करे :

मोबाइल की फाइल को टीवी पर देखने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले उपकरण में USB केवल है। यूएसबीकेबल के माध्यम से आप अपने LED TV को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं। यूएसबी केबल से मोबाइल को टीवी से कनेक्ट करना काफी आसान है।

आपको अपने यूएसबी केबल को LED TV के यूएसबी पोर्ट में लगाना है। और USB की चार्जिंग पिन को अपने चार्जिंग पोर्ट में लगाना है।

इसके बाद आपको अपने मोबाइल में फाइल ट्रांसफर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। जिसमें आपको एंड्रॉयडफाइल ट्रांसफर को ऑन कर देना है।

इसके बाद आपको अपने TV LED के मेन्यू में यूएसबी सेलेक्ट करना होगा। USB सेलेक्ट करने के बाद आपके टीवी पर वह सारे फोल्डर दिखाई देंगे। जो आप के मोबाइल फोन में होंगे।

अब आप अपने मोबाइल फोन के सारे फोल्डर को अपने TV LED पर Access कर पाएंगे। यहां पर आप के जिस Folder में जो फाइल या मूवी पड़ी हो। वहां से उसको सलेक्ट करके आप प्ले कर सकते हैं। और LED TV की बड़ी स्क्रीन पर मोबाइल की किसी भी मूवी का आनंद उठा सकते हैं।

11/12/2017

छिलकाें के फायदे.............

प्राय: गृहणियां साग-सब्जियों और फलों का
उपयोग करते समय उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देती है।
लेकिन वास्तव में वे छिलकें बेकार नहीं
उपयोगी भी होते हैं। छिलकों में कई चमत्कारिक गुण छिपे होते हैं, छिलका कई रोगों को दूर करता है..........

जानिये छिलका क्या-क्या करता है......

खरबूजे को छिलका समेत खाने से कब्ज दूर होती है।

खीरे के छिलके से भी कीट और झींगुर भागते हैं।

पपीते के छिलके सौंदर्यवर्धक माने जाते हैं। त्वचा पर लगाने से खुश्की दूर होती है।
एड़ियों पर लगाने से वे मुलायम होती हैं।

चोट लगने पर केले के छिलके को रगड़ने से रक्तस्राव रुक जाता है।

कच्चे केले के छिलकों से चटपटी सब्जी बनती है।

मटर के मुलायम छिलकों की भी स्वादिष्ट सब्जी
बनती है।

टमाटर और चुकंदर के छिलकों को चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और होठों की लालिमा बढ़ती है।

करेला जितना गुणकारी होता है उसके छिलके भी
उतने फायदेमंद होते हैं। अलमारी में रखने से कीट भागते हैं।

तोरी और घीया के छिलके की सब्जी भी पेट
रोगों में फायदा पहुँचाती है।

कुछ और भी...

*1.अनार का छिलका:-*

* जिन महिलाओं को अधिक मासिक स्राव होता
है वे अनार के सूखे छिलके को पीसकर एक चम्मच
पानी के साथ लें। इससे रक्त स्राव कम होगा और
राहत मिलेगी।

* जिन्हें बवासीर की शिकायत है वे अनार के छिलके का 4 भाग रसौत और 8 भाग गुड़ को कुटकर छान लें और बारीक-बारीक गोलियां बनाकर कुछ दिन तक
सेवन करें।
बवासीर से जल्दी आराम मिलेगा।

* अनार के छिलके को मुंह में रखकर चूसने से खांसी
का वेग शांत होता है।

* अनार को बारीक पीसकर उसमें दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर सिर पर मलें। इससे बाल मुलायम
होते हैं।

*2.काजू का छिलका:-*

* काजू के छिलके से तेल निकालकर पैर के तलवे और फटे हुए स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।

*3.बादाम का छिलका:-*

* बादाम के छिलके व बबुल की फल्लियों के छिलके व बीज को जलाकर पीसकर थोड़ा नमक डालकर मंजन
करें। इससे दांतों के कष्ट दूर होते हैं, मसूढ़ें स्वस्थ एवं दांत मजबूत बनता है।

*4.नारियल का छिलका:-*

* नारियल का छिलका जलाकर महीन पीसकर
दांतों पर घिसने से दांतें साफ होते हैं।

*5.नारंगी का छिलका:-*

* दूध में नारंगी का छिलका छानकर दूध के साथ नियमित सेवन करने से खून साफ होता हैं।

*6.पपीते का छिलका:-*

* पपीते के छिलके को धूप में सूखाकर, खूब बारीक
पीसकर ग्लिसरीन के साथ मिलाकर लेप बनावें व चेहरे पर लगाये, मुंह की खुश्की दूर होती है।

*7.आलू का छिलका:-*

* आलू के छिलके मुंह पर रगड़ने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती।

*8.लौकी का छिलका:-*

* लौकी के छिलके को बारीक पीसकर पानी के
साथ पीने से दस्त में लाभ होता है।

*9.तोरई का छिलका

* तोरई का ताजा छिलका त्वचा पर रगड़ने से त्वचा
साफ होती है।

*10. इलायची का छिलका*

* इलायची के छिलके चाय की पत्तियां या शक्कर में
डाल दें तो चाय स्वादिष्ट बनेगी।

*11.संतरे का छिलका

* संतरे के छिलके को दूध में पीसकर छान लें। इसे कच्चे दूध व हल्दी में मिलाकर चेहरे पर लगाये। इससे जहां चेहरे के दुश्मन मुहांसों-धब्बों का नाश होता है, वहीं त्वचा जमक उठता है।

*12.तरबूज का छिलका

* दाद, एकजीमा की शिकायत होने पर तरबूज के छिलकों को सूखाकर, जलाकर राख बना लें।
तत्पश्चात् उस राख को कड़ुवे तेल में मिलाकर लगाये।

*13.नींबू का छिलका

* नींबू का छिलका दांत पर मलने से दांत चमकदार
बनता है और मसूढ़ें भी मजबूत बनता है।

* नींबू का छिलका जूते पर रगड़े व कुछ देर के लिए धूप में रख दें। फिर जूतों पर मालिश करें। जूतों में चमक आ जायेगी।

* नींबू व संतरा के छिलकों को सूखाकर, खूब महीन
चूर्ण बनाकर दांत पर घिसें। दांत चमकदार बनते हैं।

07/12/2017

*🌾बाजरा खाइए, हड्डियों के रोग नहीं होंगें।
🌾बाजरे की रोटी का स्वाद जितना अच्छा है, उससे अधिक उसमें गुण भी हैं।
🌾- बाजरे की रोटी खाने वाले को हड्डियों में कैल्शियम की कमी से पैदा होने वाला रोग *आस्टियोपोरोसिस* और खून की कमी यानी *एनीमिया* नहीं होता।
🌾- बाजरा *लीवर* से संबंधित रोगों को भी कम करता है।
🌾- गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में *ऊर्जा* कई गुना है।
🌾- बाजरे में भरपूर कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए रामबाण औषधि है। उधर *आयरन* भी बाजरे में इतना अधिक होता है कि खून की कमी से होने वाले रोग नहीं हो सकते।
🌾- खासतौर पर गर्भवती महिलाओं ने कैल्शियम की गोलियां खाने के स्थान पर रोज बाजरे की दो रोटी खाना चाहिए।
🌾- वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मेजर डा. बी.पी. सिंह के सेना में सिक्किम में तैनाती के दौरान जब गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की जगह बाजरे की रोटी और खिचड़ी दी जाती थी। इससे उनके बच्चों को जन्म से लेकर पांच साल की उम्र तक *कैल्शियम और आयरन* की कमी से होने वाले रोग नहीं होते थे।
🌾-इतना ही नहीं बाजरे का सेवन करने वाली महिलाओं में प्रसव में *असामान्य पीड़ा* के मामले भी न के बराबर पाए गए।
🌾- डाक्टर तो बाजरे के गुणों से इतने प्रभावित है कि इसे अनाजों में *वज्र* की उपाधि देने में जुट गए हैं।
🌾- बाजरे का किसी भी रूप में सेवन लाभकारी है।
🌾*लीवर की सुरक्षा* के लिए भी बाजरा खाना लाभकारी है।
🌾- *उच्च रक्तचाप, हृदय की कमजोरी, अस्थमा से ग्रस्त लोगों तथा दूध पिलाने वाली माताओं में दूध की कमी* के लिये यह टॉनिक का कार्य करता है।
🌾- यदि बाजरे का नियमित रूप से सेवन किया जाय तो यह *कुपोषण, क्षरण सम्बन्धी रोग और असमय वृद्धहोने* की प्रक्रियाओं को दूर करता
🌾- रागी की खपत से शरीर प्राकृतिक रूप से शान्त होता है। *यह एंग्जायटी, डिप्रेशन और नींद* न आने की बीमारियों में फायदेमन्द होता है। यह *माइग्रेन* के लिये भी लाभदायक है।
🌾- इसमें लेसिथिन और मिथियोनिन नामक अमीनो अम्ल होते हैं जो अतिरिक्त वसा को हटा कर *कोलेस्ट्रॉल* की मात्रा को कम करते हैं।
🌾- बाजरे में उपस्थित रसायन पाचन की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
*डायबिटीज़ में यह रक्त में शक्कर* की मात्रा को नियन्त्रित करने में सहायक होता है।
यह मैसेज अगर आपको अच्छा लगे या समझ में आये की यह किसी के लिया रामबाण की तरह काम आएगा तो आप सेनिवेदन है कि इसमैसेज को अपने *परिचित /मित्र/ या आपके व्हाट्स एप्प ग्रुप फ्रेंड्स* तक भेज दे ।आपका यह कदम *स्वस्थ भारत के निर्माण* मैं योगदान के रूप में होगा दुआ मैं बड़ी ताकत होती है।
*स्वस्थ रहो मस्त रहो व्यस्त रहो और सदा खुश रहो*

31/08/2017

*दही में नमक डाल कर न खाऐं*
कभी भी आप दही को नमक के साथ मत खाईये. दही को अगर खाना ही है, तो हमेशा दही को मीठी चीज़ों के साथ खाना चाहिए, जैसे कि चीनी के साथ, गुड के साथ, बूरे के साथ आदि.
इस क्रिया को और बेहतर से समझने के लिए आपको बाज़ार जाकर किसी भी साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट की दूकान पर जाना है, और वहां से आपको एक लेंस खरीदना है. अब अगर आप दही में इस लेंस से देखेंगे तो आपको छोटे-छोटे हजारों बैक्टीरिया नज़र आएंगे. ये बैक्टीरिया जीवित अवस्था में आपको इधर-उधर चलते फिरते नजर आएंगे. ये बैक्टीरिया जीवित अवस्था में ही हमारे शरीर में जाने चाहिए, क्योंकि जब हम दही खाते हैं तो हमारे अंदर एंजाइम प्रोसेस अच्छे से चलता है.
*हम दही केवल बैक्टीरिया के लिए खाते हैं.* दही को आयुर्वेद की भाषा में जीवाणुओं का घर माना जाता है. अगर एक कप दही में आप जीवाणुओं की गिनती करेंगे तो करोड़ों जीवाणु नजर आएंगे. अगर आप मीठा दही खायेंगे तो ये बैक्टीरिया आपके लिए काफ़ी फायेदेमंद साबित होंगे. *वहीं अगर आप दही में एक चुटकी नमक भी मिला लें तो एक मिनट में सारे बैक्टीरिया मर जायेंगे* और उनकी लाश ही हमारे अंदर जाएगी जो कि किसी काम नहीं आएगी. अगर आप 100 किलो दही में एक चुटकी नामक डालेंगे तो दही के सारे बैक्टीरियल गुण खत्म हो जायेंगे. क्योंकि नमक में जो केमिकल्स है वह जीवाणुओं के दुश्मन है.
आयुर्वेद में कहा गया है कि दही में ऐसी चीज़ मिलाएं, जो कि जीवाणुओं को बढाये ना कि उन्हें मारे या खत्म करे | दही को गुड़ के साथ खाईये. गुड़ डालते ही जीवाणुओं की संख्या मल्टीप्लाई हो जाती है और वह एक करोड़ से दो करोड़ हो जाते हैं. थोड़ी देर गुड मिला कर रख दीजिए. बूरा डालकर भी दही में जीवाणुओं की ग्रोथ कई गुना ज्यादा हो जाती है. मिश्री को अगर दही में डाला जाये तो ये सोने पर सुहागे का काम करेगी. भगवान कृष्ण भी दही को मिश्री के साथ ही खाते थे. पुराने समय के लोग अक्सर दही में गुड़ डाल कर दिया करते थे।

23/08/2017

*"प्याज "के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी -अवश्य पढ़े*

*मानो या ना मानो यह पूर्णतया सत्य है।देर से कटी प्याज का कभी उपयोग ना करें।प्याज हमेशा तुरंत काट कर खाएं।कटी रखी प्याज दस मिनिट में अपने आस पास के सारे कीटाणु अवसोशित कर लेती है।यह वेज्ञानिक तौर पर सिद्ध हो चुका है।जब भी किसी मौसमी बीमारी का प्रकोप फैले घर में सुबह शाम हर कमरें में प्याज काट कर रख दें।बाद में उसे फैंक दें।सुरक्षित बने रहेंगें।*

*जब कभी भी फ़ूड पॉइसनिंग के केस अस्पताल में आते हैं तो सबस पहले इस बात की जानकारी ली जाती कि मरीज़ ने अंतिम बार प्याज कब खाई थी. और वे प्याज कहाँ से आई थीं ,(खासकर सलाद में ) तब इस बीमारी के लिए या तो प्याज दोषी हैं या काफी देर पहले कटे हुए "आलू "*
*प्याज बैक्टेरिया के लिए "चुंबक "की तरह काम करती हैं खासकर कच्ची प्याज।*

*आप कभी भी थोड़ी सी भी कटी हुई प्याज को देर तक रखने की गलती न करे ये बेहद खतरनाक हैं*
*यहाँ तक कि किसी बंद थैली में इसे रेफ्रिजरेटर में रखना भी सुरक्षित नहीं है।*
*प्याज ज़रा सी काट देने पर ये बैक्टेरिया से ग्रसित हो सकती है औए आपके लिए खतरनाक हो सकती है। यदि आप कटी हुई प्याज को सब्ज़ी बनाने के लिए उपयोग कर रहें हो तब तो ये ठीक है मगर यदि आप कटी हुई प्याज अपनी ब्रेड पर रख कर खा रहें है तो ये बेहद खतरनाक है ऐसी स्थिति में आप मुसीबत को न्योता दे रहें हैं। याद रखे कटी हुई प्याज और कटे हुए आलू की नमी बैक्टेरिया को तेज़ी से पनपने में बेहद सहायक होता है।*

*कृपया ध्यान रखे कि "प्याज को काट कर अगले दिन सब्ज़ी बनाने के लिए नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये बहुत खतरनाक है यहाँ तक कि कटी हुई प्याज एक रात में बहुत विषाक्त हो जाती है क्योंकि ये टॉक्सिक बैक्टेरिया बनाती है जो पेट खराब करने के लिए पर्याप्त रहता है "*

Address

PALI MARWAR
Pali-Marwar
306401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when फायदा री बात posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share