Singhal Enterprises, Palia Kalan

Singhal Enterprises, Palia Kalan Stockist, Distributor and Wholesaler. Since 1980 in this field. We love to create relation with our customers and serve them at our best. Most Trusted.

Singhal Enterprises©®™, Palia Kalan
Since 1983.�
We deal with selling and purchasing of FMCG products. Currently we are connected with many reputed MNC's. Singhal Enterprises, seller of quality prior products. As company believes in quality not in quantity.

07/01/2019
*मान* मिले *सम्मान* मिले,             *सुख - संपत्ति* का *वरदान* मिले. *क़दम-क़दम* पर मिले *सफलता*,                  *सद...
01/01/2017

*मान* मिले *सम्मान* मिले,
*सुख - संपत्ति* का *वरदान* मिले.
*क़दम-क़दम* पर मिले *सफलता*,
*सदियों* तक पहचान मिले।
_*आपको एवं आपके परिवार के सभी सदस्यों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएँ..*

रोहित सिंघल
सिंघल इंटरप्राइजेज
पलिया कलां

पर्वों का महापर्व शुभ दीपावली एवं आर्याव्रत के व्यवसायिक नूतन वर्ष की, आपको, आपके खुशहाल परिवार को, आपके और हमारे रक्षक,...
30/10/2016

पर्वों का महापर्व शुभ दीपावली एवं आर्याव्रत के व्यवसायिक नूतन वर्ष की, आपको, आपके खुशहाल परिवार को, आपके और हमारे रक्षक, मातृभक्त, वीर,भारतीय सेना को एवं आपके चाहने वाले महोदय व महोदया को, हार्दिक शुभ मंगलकामना ।

गोल्डी लाया है अपने विक्रेता भाइयों एवं उपभोक्तओं के लिएकरोडो रुपये के लाखों इनाम की बरसात वह भी छप्पर फाड् कर|गोल्डी द्...
19/10/2016

गोल्डी लाया है अपने विक्रेता भाइयों एवं उपभोक्तओं के लिएकरोडो रुपये के लाखों इनाम की बरसात
वह भी छप्पर फाड् कर|
गोल्डी द्वारा लॉन्च की गई #छप्पर_फाड़_के_उपहार_योजना_एवं_लकी_ड्रा जो की 7 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है, कृपा कर अधिक से अधिक मात्रा में माल बेचे और स्कीम का लाभ उठाये।।
recently launched scheme on purchase of goldiee products worth Rs 1500/- retailer and wholesaler wil be benefitted with target scheme of approx 6% and also wil get to be a part of lucky draw and many more benefits.

19/03/2016

We produce the finest students in the town come be a part of our proud Doon family!!
Live learn lead !!
Admission desk: 9648898115
DOON INTERNATIONAL SCHOOL

Happy Rakshabandhan 💝💝👰  👏
29/08/2015

Happy Rakshabandhan 💝💝👰
👏

08/08/2015

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed pain over the loss of lives due to derailment of Kamayani Express and Janta Express, near Harda in Madhya Pradesh. "The two train accidents in Madhya Pradesh are deeply distressing. Deeply pained over the loss of lives. Condolences to families of…

27/07/2015

For the first time in history, people to share ideas & insights for PM Modi’s Independence Day Speech

भारत रत्‍न एपीजे अब्दुल कलाम का निधन on July 27, 2015, 9:02 p.m.नई दिल्‍ली (27 जुलाई): पूर्व राष्‍ट्रपति और अब्‍दुल कलाम...
27/07/2015

भारत रत्‍न एपीजे अब्दुल कलाम का निधन
on July 27, 2015, 9:02 p.m.

नई दिल्‍ली (27 जुलाई): पूर्व राष्‍ट्रपति और अब्‍दुल कलाम आजाद का निधन हो गया है। वह शिलांग में एक लेक्‍चर देने के लिए गए थे। 83 साल के कलाम की शिलांग में आईआईएम में लेक्‍चर देने गए थे लेकिन वहीं पर भाषण देने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, उन्‍हें वहां के ही एक अस्‍पताल में 7 बजे भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनकी ब्‍लड प्रेशर और दिल की धड़कन एकदम से कम हो गई थी जिसके बाद उन्‍हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

18 जुलाई, 2002 को डॉक्टर कलाम को नब्बे प्रतिशत बहुमत द्वारा 'भारत का राष्ट्रपति' चुना गया था और इन्हें 25 जुलाई 2002 को संसद भवन के अशोक कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। इस संक्षिप्त समारोह में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य तथा अधिकारीगण उपस्थित थे। इनका कार्याकाल 25 जुलाई 2007 को समाप्त हुआ।

भारत के अब तक के सर्वाधिक लोकप्रिय व चहेते राष्ट्रपतियों में से एक डॉ. अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम ने तमिलनाडु के एक छोटे से तटीय शहर रामेश्वरम में अखबार बेचने से लेकर भारत के राष्ट्रपति पद तक का लंबा सफर तय किया है। पूर्व राष्ट्रपति अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम को पूरा देश एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जानता था। वैज्ञानिक और इंजीनियर कलाम ने 2002 से 2007 तक 11वें राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की। मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्ध कलाम देश की प्रगति और विकास से जुड़े विचारों से भरे व्यक्ति थे।

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ। पेशे से नाविक कलाम के पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे। ये मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे। पांच भाई और पांच बहनों वाले परिवार को चलाने के लिए पिता के पैसे कम पड़ जाते थे इसलिए शुरुआती शिक्षा जारी रखने के लिए कलाम को अखबार बेचने का काम भी करना पड़ा। आठ साल की उम्र से ही कलाम सुबह 4 बचे उठते थे और नहाकर गणित की पढ़ाई करने चले जाते थे। सुबह नहाकर जाने के पीछे कारण यह था कि प्रत्येक साल पांच बच्चों को मुफ्त में गणित पढ़ाने वाले उनके टीचर बिना नहाए आए बच्चों को नहीं पढ़ाते थे। ट्यूशन से आने के बाद वो नमाज पढ़ते और इसके बाद वो सुबह आठ बजे तक रामेश्वरम रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर न्यूज पेपर बांटते थे।

कलाम ‘एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी’ में आने के पीछे अपनी पांचवी क्लास के टीचर सुब्रह्मण्यम अय्यर को बताते थे। वो कहते हैं, ‘वो हमारे अच्छे टीचर्स में से थे। एक बार उन्होंने क्लास में पूछा कि चिड़िया कैसे उड़ती है? क्लास के किसी छात्र ने इसका उत्तर नहीं दिया तो अगले दिन वो सभी बच्चों को समुद्र के किनारे ले गए, वहां कई पक्षी उड़ रहे थे। कुछ समुद्र किनारे उतर रहे थे तो कुछ बैठे थे, वहां उन्होंने हमें पक्षी के उड़ने के पीछे के कारण को समझाया, साथ ही पक्षियों के शरीर की बनावट को भी विस्तार पूर्वक बताया जो उड़ने में सहायक होता है। उनके द्वारा समझाई गई ये बातें मेरे अंदर इस कदर समा गई कि मुझे हमेशा महसूस होने लगा कि मैं रामेश्वरम के समुद्र तट पर हूं और उस दिन की घटना ने मुझे जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। बाद में मैंने तय किया कि उड़ान की दिशा में ही अपना करियर बनाऊं। मैंने बाद में फिजिक्स की पढ़ाई की और मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की।’

1962 में कलाम इसरो में पहुंचे। इन्हीं के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहते भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बनाया। 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के समीप स्थापित किया गया और भारत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य बन गया। कलाम ने इसके बाद स्वदेशी गाइडेड मिसाइल को डिजाइन किया। उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें भारतीय तकनीक से बनाईं। 1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार भी रहे। इस दौरान वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट भी किए और भारत परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया। कलाम ने विजन 2020 दिया। इसके तहत कलाम ने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की के जरिए 2020 तक अत्याधुनिक करने की खास सोच दी गई। कलाम भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे।

1982 में कलाम को डीआरडीएल (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लेबोरेट्री) का डायरेक्टर बनाया गया। उसी दौरान अन्ना यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया। कलाम ने तब रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वीएस अरुणाचलम के साथ इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) का प्रस्ताव तैयार किया। स्वदेशी मिसाइलों के विकास के लिए कलाम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई।

इसके पहले चरण में जमीन से जमीन पर मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल बनाने पर जोर था। दूसरे चरण में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टैंकभेदी मिसाइल और रिएंट्री एक्सपेरिमेंट लॉन्च वेहिकल (रेक्स) बनाने का प्रस्ताव था। पृथ्वी, त्रिशूल, आकाश, नाग नाम के मिसाइल बनाए गए। कलाम ने अपने सपने रेक्स को अग्नि नाम दिया। सबसे पहले सितंबर 1985 में त्रिशूल फिर फरवरी 1988 में पृथ्वी और मई 1989 में अग्नि का परीक्षण किया गया। इसके बाद 1998 में रूस के साथ मिलकर भारत ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने पर काम शुरू किया और ब्रह्मोस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गई। ब्रह्मोस को धरती, आसमान और समुद्र कहीं भी दागी जा सकती है। इस सफलता के साथ ही कलाम को मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्धि मिली और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

कलाम को 1981 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण और फिर, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न प्रदान किया। भारत के सर्वोच्च पर पर नियुक्ति से पहले भारत रत्न पाने वाले कलाम देश के केवल तीसरे राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले यह मुकाम सर्वपल्ली राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन ने हासिल किया।

Address

Near Old Hospital Road
Palia Kalan
262902

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm

Telephone

+915871234494

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Singhal Enterprises, Palia Kalan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Singhal Enterprises, Palia Kalan:

Share