24/08/2026
आज दिनांक 24.08.2026 को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्रों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR एवं 9 युवाओं की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, पलवल ने जिला अध्यक्ष श्री नेत्रपाल अधाना जी के नेतृत्व में भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ज़ाहिद अजमत जी, राजिंदर खोकियाका जी, विनोद बैसला जी, KKC से वेदप्रकाश जी, जिला सचिव नरेंद्र चेची जी एवं राहुल बांसवा जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारी प्रमुख मांगें—
▪️ गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान।
▪️ गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई।
▪️ श्री वर्धन यादव जी, श्री पंकज डाबर जी, यूथ कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR तत्काल वापस ली जाए।
यदि सरकार ने जल्द उचित कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी पूरे हरियाणा में व्यापक आंदोलन करेगी।
विरोध प्रदर्शन में हरियाणा काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ उदयभान जी, पूर्व मंत्री चौ करण दलाल जी एवं विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का कांग्रेस मजबूती से विरोध करेगी।
— नेत्रपाल अधाना
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, पलवल