Nitya Compliances

Nitya Compliances A platform for all Your Corporate Matters and Govt incentives. We are experienced, supported by a bi

We provide all kinds of consultancy, professional, compliance management, facilitation, Liasoning, outsourcing services, registration, assistance, certification & transaction services, e-services on e-commerce portal/offline, providing solutions and services related to Web-Technologies, Internet and E-commerce, including to design, develop, maintain, operate, own, establish, install, host, provide

, create, facilitate, supply, sale, purchase, licence or otherwise deal in Internet portals, Internet networks, Media Portals, Internet solutions, Internet gateways, Internet service providers, E-commerce, Web-site designing, Web based and Web enabled services and applications, E-commerce service provider, E-commerce solutions, E-commerce platforms, E-commerce education, E-commerce technologies and E-business solutions. We develop, establish, run, manage, operate e-services on e-commerce portal/offline services in all its branches and manifestations for collecting and delivering wither by own arrangements or through representatives or agents any document, goods, articles or things on behalf of customers from one place to another in India or abroad and to act as agents concessionaires, franchisers, booking agents for all types of courier activities.

24/09/2022

Those were the days!!!

आप पूछेंगे कि दूसरों के लिए ताली बजा-बजाकर हमारा क्या फायदा होगा? जनाब फायदा जरूर होगा! और कुछ फायदा हो ना हो, हाथों का ...
16/08/2022

आप पूछेंगे कि दूसरों के लिए ताली बजा-बजाकर हमारा क्या फायदा होगा? जनाब फायदा जरूर होगा! और कुछ फायदा हो ना हो, हाथों का एक्यूप्रेशर (Acupressure) होने से ब्लड-प्रेशर/शुगर तो सामान्य होगा ही नाI यदि इतना भी हो जाए तो हम जैसे आम भारतीयों के लिए बहुत होगाI

तो क्यों ना हम भी कुछ ऐसा कोई बड़ा काम करके दिखाएं? जिससे हमारे देश का सम्मान भी बढ़ेऔर हम कामयाब भी बन जाएI आप सोच रहे होंगे मैं क्या कर सकता हूं? जनाब सुनिए तो! हर एक व्यक्ति के अंदर ऐसा कुछ न कुछ गुण जरूर होता है, जिसको यदि संवारा जाए और मेहनत की जाए तो वह असंभव कार्य भी कर सकता हैI कोई भी व्यक्ति महात्मा बुध भी बन सकता है और रतन टाटा भीI वह अब्दुल कलाम भी बन सकता है और सचिन तेंदुलकर भी बन सकता हैI

बात सन 1999 की है I कारगिल युद्ध चल रहा थाI हमारा करनाल शहर जीटी रोड (GT Road) पर बसा हुआ है, जहां से जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) जाने वा.....

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा।सदा शक्ति बरसाने वाला,प्रेम सुधा सरसाने वाला,वीरों को हरषाने वाला,मातृभूमि...
03/08/2022

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।

सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेम सुधा सरसाने वाला,

वीरों को हरषाने वाला,
मातृभूमि का तन-मन सारा।। झंडा...।

स्वतंत्रता के भीषण रण में,
लखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण में,

कांपे शत्रु देखकर मन में,
मिट जाए भय संकट सारा।। झंडा...।

इस झंडे के नीचे निर्भय,
लें स्वराज्य यह अविचल निश्चय,

बोलें भारत माता की जय,
स्वतंत्रता हो ध्येय हमारा।। झंडा...।

आओ! प्यारे वीरो, आओ।
देश-धर्म पर बलि-बलि जाओ,

एक साथ सब मिलकर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा।। झंडा...।

इसकी शान न जाने पाए,
चाहे जान भले ही जाए,

विश्व-विजय करके दिखलाएं,
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।। झंडा...।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।

Netizens responded to PM's call to change their social media Display Pictures to the Tiranga. | OpIndia News

Annual Account Closing Date ....Lets clear all our Misunderstandings, Hurt, Anger, Resentment, Guilt, fears, Rejections,...
02/04/2022

Annual Account Closing Date ....
Lets clear all our Misunderstandings, Hurt, Anger, Resentment, Guilt, fears, Rejections, Failures, Envy, Misbehavior, Mistakes and all Negative Feelings

Close these Accounts

Wish you a very Happy, Healthy n Wealthy New Financial Year 2022-2023
Happy positive Thoughts !!
🎈🎉💐🎈💐🎉🎈💐🎉🎈💐

क्या आप भारत को संसार की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (largest Economy) बनाना चाहते हैं? महाशक्ति (Superpower) बनाना चाहते हैं?...
29/06/2021

क्या आप भारत को संसार की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (largest Economy) बनाना चाहते हैं? महाशक्ति (Superpower) बनाना चाहते हैं? सभी देशों में नंबर-वन (Number One) बनाना चाहते हैं?

'जरूर' 'अवश्य' 'जी हाँ' जैसे उत्तर हर भारतीय की जुबान पर होंगे| परन्तु कैसे? यह एक बड़ा सवाल होंगा| मैं हमेशा कहता हूं कि इसके लिए हमें अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने होंगे| इस काम के लिए ‘हम दो हमारे दो’ को छोड़कर ‘मैं एक मेरे अनेक’ के स्लोगन (Slogan) को अपनाना होंगा| हर भारतीय देशभक्त को अपने जीवन में, ज्यादा से ज्यादा बच्चें पैदा करने होँगे| ना तो हमें जवान (Major) होने का इन्तजार ही करना होगा, और ना ही उम्रदराज (Aged) होने पर थकना और रुकना होगा| हमें तो बस नए-नए रंग-रूप (Designs) वाले बच्चे लगातार पैदा करने होंगे|

हम तो प्रोफेशनल हैं जनाब! हम तो शुरू से ही Clients के बच्चें पैदा होते और बड़े बनते देखते आए हैं| बच्चों की अच्छी परवरिश के सारे फार्मूले हमें जुबानी पता है| मैं अपने तजुर्बे के आधार पर दावा कर सकता हूं कि कोई भी सीए (CA), सीएस (CS), टैक्स सलाहकार (Tax Consultant) और दूसरे प्रोफेशनल आराम से दो दर्जन बच्चे पैदा कर सकते हैं|

Business Creative Writing Start-Ups 0 0 59 sec read आओ मिलकर बच्चें पैदा करें! CS Naresh Garg June 28, 2021 Shareक्या आप भारत को संसार की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (largest Economy) ब....

अब अभी कुछ दिन पहले की बात है| रात को डिनर के बाद, हम सभी टीवी पर मूवी देख रहे थे| इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी घरेलू...
15/06/2021

अब अभी कुछ दिन पहले की बात है| रात को डिनर के बाद, हम सभी टीवी पर मूवी देख रहे थे| इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी घरेलू महिला ‘शशी’ का चरित्र निभाया हैं, जो घरेलू कामों के साथ-साथ घर पर लड्डू बनाकर बेच रही है| उसके हाथ के बने लड्डूओं की दूर-दूर तक मशहूरी है| जो भी एक बार उसके हाथ के लड्डू खा लेता है, बस उंगलियां चाटता ही रह जाता है| लड्डू ही शशी की पहचान बन गयी है|

शशी के पति और बेटी कभी भी उसकी Cooking की तारीफ नहीं करते हैं, परन्तु उसकी इंग्लिश की कम नॉलेज और इंग्लिश ना बोल पाने के कारण उसका मजाक उड़ाते हैं| शशि को यह बातें हमेशा अपने आत्मसम्मान पर चोट लगती है, परंतु वह कह कुछ नहीं पाती| जब वह अपनी बहन के पास अमेरिका जाती है, तब वह एक इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स ज्वाइन करती है| पहले ही दिन उसकी इंट्रो (Introduction) में जब वह अपने टीचर को बताती है कि वह लड्डू बनाकर बेचती है तो टीचर और सारे स्टूडेंट्स ताली बजाने लगते हैं| शशी का टीचर कहता है ‘यू आर एन एंटरप्रेन्योर’ (You are an Entrepreneur)| उस दिन शशी बहुत खुश रहती है, क्योंकि आज उसकी क्षमताओं (Capabilities) को किसी ने पहचाना (Recognized) था| जी हां दोस्तों ! मैं बात कर रहा हूं श्रीदेवी अभिनीत मूवी ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ (English Vinglish) की|

Entrepreneur कौन होता है? वह व्यक्ति जो अपनी पूंजी और मेहनत लगाकर, जोखिम उठाकर नए-नए उत्पाद (Products) या सेवाएं (Services) ईजाद (Innovate) करता ....

देश में संगठित खुदरा व्यापार (Organised Retail Business) तेजी से फैल रहा था| देश के व्यापारिक घराने (Business Families) ...
04/06/2021

देश में संगठित खुदरा व्यापार (Organised Retail Business) तेजी से फैल रहा था| देश के व्यापारिक घराने (Business Families) अपने-अपने रिटेल व्यापार को बढ़ा रहे थे| बिड़ला हो या रिलायंस, हर कोई दाल-चावल के नये-नये आउटलेट (Outlet) खोलने में रुचि दिखा रहा था| बस इसी इंटरेस्ट में मुझे एक अपॉर्चुनिटी (Opportunity) दिखाई दे गई थी| मैंने नॉर्थ इंडिया (Northern India) के सारे बड़े-बड़े रिटेलर (Retailers) को एप्रोच (Approach) किया| मैंने उन्हें करनाल में अपने चले-चलाए व्यापार को रॉयल्टी (Royalty) या लाइसेंस (Licence) के आधार पर, ट्रांसफर करने का ऑफर दिया| करनाल हरियाणा का एक साफ-सुथरा और मॉडर्न शहर था, जहां हर बड़ा व्यापारी अपना व्यापार जमाना चाहता था| ‘लक्ष्मी प्रोविजन स्टोर’ का अधिग्रहण(Acquire) करके, उन्हें बनी-बनाई ग्राहकी (Customer Base) भी मिलती और कमाई भी मिलती| साथ-साथ ‘लक्ष्मी होममेड’ ब्रांड अब करनाल का और आसपास का सबसे पसंदीदा ब्रांड था|

देश में संगठित खुदरा व्यापार (Organised Retail Business) तेजी से फैल रहा था| देश के व्यापारिक घराने (Business Families) अपने-अपने रिटेल व्यापार .....

मेरी हमेशा से यह सोच रही थी कि हमें जीवन में कोई ऐसा काम जरूर करना चाहिए, जिससे हमारे जाने के बाद भी लोग हमें याद रखें|स...
03/06/2021

मेरी हमेशा से यह सोच रही थी कि हमें जीवन में कोई ऐसा काम जरूर करना चाहिए, जिससे हमारे जाने के बाद भी लोग हमें याद रखें|

सबसे पहले मुझे, लाइब्रेरी के लिए ठीक जगह तलाशनी थी| जब मैंने मेहता सर से इस लाइब्रेरी के बारे में बात की तो खुश होकर बोले “वाह बेटा! आज तुमने मेरा दिल जीत लिया है| इतना समझदार बच्चा मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा है| मैं अभी तक खुद को बहुत अक्लमंद समझता था, परंतु तुम तो ……….. | बताओ इस लाइब्रेरी के लिए मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूं? मैं इस नेक काम में तुम्हारी हरसंभव मदद करूंगा”| .......

मैंने अक्सर देखा था कि सामाजिक संस्थाएं, पैसों की कमी के कारण लंबे समय तक चल नहीं पाती थी और बंद हो जाती थी| परंतु हमें तो रामेश्वर अंकल को हमेशा के लिए जिंदा रखना था|

लाइब्रेरी को शुरू करने के लिए, 65 हजार रुपए की जरूरत थी| यह राशि सुनील भैया, मेहता सर और मैंने बराबर-बराबर सहयोग (Contribution) देने का डिसीजन लिया| हम इसके लिए किसी बाहरी व्यक्ति से पैसे नहीं लेना चाहते थे| आजकल हर व्यक्ति को दान के बदले में नाम चाहिए था| यह लाइब्रेरी तो केवल और केवल, अंकल को समर्पित थी| इसलिए इसमें किसी तीसरे का दखल ठीक नहीं था| .........

मेरी रामेश्वरम अंकल को यही सच्ची श्रद्धांजलि थी| वह अपनी किताबों के साथ अब हमेशा अमर रहने वाले थे| उस दिन बार-बार मेरी आँखों से आँसू बह रहे थे|

मैंने ‘रामेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी’ का एक सुंदर सा बोर्ड बनवाकर, टंगवा दिया था| शहर के गणमान्य व्यक्तियों को उद्घाट....

“क्या आप जयन्त मिश्रा के घर से बोल रहे हैं?” एक अनजानी आवाज आई|कोकी आंटी घबरा गई थी| उनके मन में किसी बुरी घटना का आभास ...
02/06/2021

“क्या आप जयन्त मिश्रा के घर से बोल रहे हैं?” एक अनजानी आवाज आई|

कोकी आंटी घबरा गई थी| उनके मन में किसी बुरी घटना का आभास (Intuition) हो रहा था|

“जी मैं उनकी पत्नी (Wife) बोल रही हूं, क्या हुआ?” आंटी ने पूछा|

“जयन्त जी की कार का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें अभी मैक्स हॉस्पिटल लेकर गए हैं| आप जल्दी आ जाइए|” इतना कहकर उसने फोन रख दिया था|

कोकी आंटी घबरा गई थी और रोते हुए चिल्लाने लगी “अरे मंगू जल्दी आओ, जल्दी आओ| तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हो गया है”|

मंगू भी घबरा गया और रोने लगा| आंटी ने तुरंत अपने पड़ोसी गुप्ता जी को सारी बात बताई और हस्पताल साथ चलने को कहा| उन्होंने तुरंत अपनी कार निकाली और अस्पताल के लिए चल दिए| घर छोड़ने से पहले उन्होंने अपने मायके वालों को फोन कर एक्सीडेंट की सूचना दे दी थी और उन्हें तुरंत मैक्स हॉस्पिटल पहुंचने को कहा था| मंगू उनके पड़ोसी गुप्ता जी के यहां रुक गया था|

गुप्ता जी तुरंत हॉस्पिटल की इमरजेंसी (Emergency) की रिसेप्शन (Reception) पर पहुंचे और इंक्वायरी (Enquiry) की| “हां, जयन्त के नाम से एक एक्सीडेंट केस आया है, उन्हें अंदर लेकर गए है” रिसेप्शन पर खड़े व्यक्ति ने बताया था|

एंबुलेंस आते ही सभी ने अंकल के दर्शन किए, जिसके बाद उनको दाह संस्कार के लिए पास के श्मशान घाट ले ले गए| सारे नाते रिश्...

“बेटा, यही तो नीति (Ethics) है| कमाई कम हो या ना हो, परंतु हमें काम वही करना चाहिए, जो उस स्थान (Place), प्रकृति (Nature...
01/06/2021

“बेटा, यही तो नीति (Ethics) है| कमाई कम हो या ना हो, परंतु हमें काम वही करना चाहिए, जो उस स्थान (Place), प्रकृति (Nature), पर्यावरण (Environment), और धर्म (Spiritual) के अनुरूप हो” अंकल अब सीरियस हो गए थे|

‘स्थान’, ‘प्रकृति’ तथा ‘पर्यावरण’ जैसे शब्द मेरे ऊपर से निकल रहे थे| बस कुछ समझ में आया था तो वह था ‘धर्म’|

अंकल ने बोलना जारी रखा “यदि बात किसी बड़े होटल के बाहर पान की दुकान खोलने की होती, तब भी मैं समझ सकता था| परन्तु यहां तो दुकान स्कूल के बाहर खुलती| दुकान के पास से निकलते बच्चे, हो सकता है, बीड़ी-सिगरेट या तंबाकू लेने के आदी (Habitual) हो जायें या कोई और नशा करने लगें| इससे उनका करियर (Career) बर्बाद हो जाएगा, जीवन दिशाहीन हो जाएगा और घर-परिवार बर्बाद हो जाएगा|”

“दूसरी तरफ ज्ञानवर्धक किताबें पढ़कर, बच्चे ज्ञानी बनेंगे, अपना करियर बनाएंगे, अपना, अपने परिवार का और समाज का भला करेंगे| हो सकता है, मेरी किताबों की दुकान के कुछ ग्राहक (बच्चे) इंजीनियर, डॉक्टर या आईएएस (IAS) बन जायें| चाहे मुनाफा कम होगा, परन्तु उनके सफल करियर में मेरा भी कुछ योगदान होगा’”|

यदि हम प्रकृति के हिसाब से अच्छा काम करेंगे तो भगवान और नेचर हमसे खुश रहेंगे| हो सकता है शुरू में हमें परेशानियां हो...

Address

House No. 12191, Street No. 3, Desraj Colony, Near D M High School Shriram Chowk
Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nitya Compliances posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share