24/01/2021
Vastu Check में consultancy के दौरान कई किस्से ऐसे होते हैं जो मज़ाक मज़ाक में ही सही बड़ी बात हो जाते हैं।
ऐसे ही एक बार एक क्लाइंट ने मुझसे प्रश्न किया कि, क्या आप मुझे बहुत बड़ा आदमी बना सकती हैं?
मैंने भी शरारती अंदाज़ से पूछा: कितना बड़ा? ...कोई उदाहरण देखकर बतलाइये... क्या अमेरिका के राष्ट्रपति जितना?...🤔
उन्होंने कुछ कतराते स्वर से उत्तर दिया: अरे नहीं ...नहीं ...मैडम जी आप भी कैसी बातें करती हैं, वहाँ तक के तो मैं सपने भी नहीं देखता... बस इतना कि वर्तमान से ...कुछ बडा़ ...
मैंने उनके भोलेपन को भांपते हुए, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कहा: अच्छा... पर क्या आप जानते हैं, आप जब चाहो आगरे का ताजमहल देखने जा सकते हो पर अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं जा सकता...
इसलिए मुझे लगता है कि आप अभी ही उस राष्ट्रपति से कहीं ज़्यादा बड़े हो ...
क्योंकि आप स्वतंत्र हो और स्वतंत्रता ...किसी भी पद से, धन दौलत से और दुनिया दारी से कहीं अधिक बड़ी होती है।
यदि आप ख़ुद को किसी से छोटा समझते हो तो यह आपका नज़रिया है, आपका भ्रम है ..
यकीन न आये तो एक बार श्मशान की बुझी आग से ही पूछ कर देख लो।
🙏😊🙏
🌸🌸वास्तु शास्त्र आपका आपके घर के साथ सामंजस्य बैठाने का प्राचीन तरीका है।
यह कोई जादू नहीं, यह तो माँ प्रकृति से मिले अद्भुत पंच तत्वों का सदुपयोग है जिससे आप अपने घर अथवा कार्यस्थल में अनुकूल संतुलन स्थापित करके सकरात्मक जीवन का आनंद ले सकें। 🌸🌸
अपने घर अथवा कार्यस्थल के वास्तु को समझने, संभालने और सही परिवर्तन कर वास्तु दोष दूर करने के विभिन्न उपायों आदि की जानकारी के लिए संपर्क कीजिये...
🤷🏻♀️ संपर्क करने के लिए email करें: [email protected]
अथवा
💁🏻 नीचे Comment करें👇🏻🙂