Startup Patna Cluster स्टार्टअप पटना

  • Home
  • India
  • Patna
  • Startup Patna Cluster स्टार्टअप पटना

Startup Patna Cluster  स्टार्टअप पटना Local Business Promotion

13/01/2025
सोया चाप अब पटना में भी उपलब्धपटना और बिहार के अन्य शहरों में भी बिक्री हेतु संपर्क करें.पूर्ण शाकाहारी. मांसाहारी को भी...
14/10/2022

सोया चाप अब पटना में भी उपलब्ध
पटना और बिहार के अन्य शहरों में भी बिक्री हेतु संपर्क करें.
पूर्ण शाकाहारी. मांसाहारी को भी पसंद आने वाला उत्पाद

साम्ब्रानी धूपबत्ती निर्माण प्रक्रिया में। स्थानीय उत्पाद श्रृंखला का दूसरा उत्पाद। हर उत्पाद के अलग अलग उत्पादक की दिशा...
27/03/2022

साम्ब्रानी धूपबत्ती निर्माण प्रक्रिया में। स्थानीय उत्पाद श्रृंखला का दूसरा उत्पाद। हर उत्पाद के अलग अलग उत्पादक की दिशा में किया गया हमारा एक प्रयास । आइये हम आप मिलकर स्थानीय उत्पादों को उपभोक्तओं, विक्रेताओं तक पहुचाए।

नीचे दिए गए उत्पादक बिहार के किन क्षेत्रों से प्राप्त हो सकते हैं कृपया जानकारी उपलब्ध कराएं।
21/03/2022

नीचे दिए गए उत्पादक बिहार के किन क्षेत्रों से प्राप्त हो सकते हैं कृपया जानकारी उपलब्ध कराएं।

ये स्थानीय उत्पाद श्रृंखला का एक उत्पाद है। हर उत्पाद के अलग अलग उत्पादक की दिशा में किया गया हमारा एक प्रयास है। आइये ह...
06/03/2022

ये स्थानीय उत्पाद श्रृंखला का एक उत्पाद है। हर उत्पाद के अलग अलग उत्पादक की दिशा में किया गया हमारा एक प्रयास है। आइये हम आप मिलकर स्थानीय उत्पादों को उपभोक्तओं, विक्रेताओं तक पहुचाए।

02/03/2022

"अपना उत्पाद" स्वयं उत्पादक ना बन कर अनेक स्थानीय उत्पादकों को एक मंच पर लाने की दिशा में एक प्रयास है ताकि उपभोक्ता तक पहुंचने में आने वाली समस्याओं को एक दूसरे के सहयोग से कम किया जा सके और छोटे उत्पादक बाजार में उधार और अधिक कमीशन के दबाव से मुक्ति पा सकें।

करोड़ों से शुरू किया गया उद्योग भी लाभ की स्थिति बनाने में महीनों वर्षो का समय लेता है। इसके डूबने पर बड़ी संकट का सामना क...
28/02/2022

करोड़ों से शुरू किया गया उद्योग भी लाभ की स्थिति बनाने में महीनों वर्षो का समय लेता है। इसके डूबने पर बड़ी संकट का सामना करना पड़ता है तो क्यों न बहुत छोटी पूंजी से उद्योग. शुरू कर बड़ा करने का लक्ष्य रखा जाए।

26/02/2022
26/02/2022

बेरोजगारी की विकराल समस्या का कारण सरकारी और व्यक्तिगत प्रयासों के बावजूद ज्यादातर स्थानीय(छोटे) उद्योगों का असफल हो सदा सर्वदा के लिए बंद हो जाना है।

स्थानीय उद्योग श्रम प्रधान और अल्प लागत उद्योग होते हैं, जिन्हें कम पूंजी में आसानी से स्थापित किया जा सकता है।

इंटरनेट विस्तार के बाद शुरू हुई ऑनलाइन मार्केटिंग की सूची में आज किराना और परचून की दुकानों में मिलने वाली सामग्री भी शामिल हो चुकी हैं। ये कंपनियां मुट्ठी भर कर्मचारियों के बल पर बाजार के बहुत से बड़े हिस्से को प्रभावित कर रही हैं। उनके बाजार विशेषज्ञ (एक्सपर्ट) अपनी विशेषज्ञता चतुराई और बाजीगरी से उपभोक्ताओं को बड़े-बड़े प्रलोभन दे प्रभावित और दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

स्थापित ब्रांड की मांग के कारण दुकानदारों ने भी स्थानीय उत्पादों को महत्व देना बंद कर दिया है जिससे छोटा उत्पादक दुकानदारों को अतिरिक्त लाभ देने के साथ-साथ ज्यादा बारंबारता (4-5 पूंजी) में उधार देने को बाध्य होता है। जिससे उत्पादकों को गुणवत्ता से समझौता करना पड़ता है। परिणाम स्वरूप स्थानीय उत्पादों के प्रति उपभोक्ता का विश्वास खत्म होने लगा है और शहरों कस्बों में अनेक छोटे उधोग असफल हो बंद।

आइये स्थानीय उत्पादकों की राह में आने वाली बाधाओं के सामने एक मजबूत सुरक्षा प्रणाली बनाएं। सामूहिक प्रयास द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण करें। स्थानीय उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन के इस प्रयास को व्यक्तिगत और सामाजिक चुनौती के रूप में स्वीकार करें।

पटना/बिहार को हमने राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल बनाने का लक्ष्य रखा है। अगर आप चाहते हैं स्थानीय स्तर पर रोजगार के ढेर से सारे अवसरों का सृजन हो तो इस मुहिम से जुड़े।

जुड़े फेसबुक पेज : startup patna cluster.
व्हाट्सअप : 89871 85971
ईमेल : [email protected]

Address

Patna
800001

Telephone

+918987185972

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Startup Patna Cluster स्टार्टअप पटना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Startup Patna Cluster स्टार्टअप पटना:

Share