30/06/2022
कुछ सोचने के लायक बात है, लेकिन बाद मे सोचियेगा। 🤣
अभी आप पटना की नवनिर्मित सड़क को अफ्रीका निवासी के रूप में देख कर ‘ चिहा ’ रहे हैं तभी लैंड लॉक्ड स्टेट तेलंगाना ने 3.5 लाख स्क्वायर फीट का इनक्यूबेटर बना कर 2000 स्टार्ट अप के लिए जगह दिया 😊
~ तब जब आप जातीय जनगणना के लिए आभार यात्रा निकाल रहे हैं , तभी हैदराबाद प्रति मिनट 1 प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल बना रहा है , वहीं आपके राज्य में लाखों करोड़ों के प्रोजेक्ट संभालने वाले एक भी अभियंता प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल नही है ।
: आप नेता को गाली मत दीजिए । आपके जिन में दिक्कत है । बगल का यूपी ही देख लीजिए : मायावती से लेकर योगी तक : आपस में कितना भी लड़ें , लेकिन एक दूसरे के विकास को तंग नही करते हैं ।
~ समाजवाद और सामंतवाद : दोनो मिलकर बिहार को भारत का अफ्रीका बना दिया । पिछला साल टाटा बोला की अफ्रीका चले जाओ , अरबों का प्रोजेक्ट है । हम बोले की ऑलरेडी भारत के अफ्रीका में सड़ रहे हैं , विश्व के अफ्रीका में नही सड़ना है 🙏 टाटा बाय ।
~ बिहारी कितने पीछे हैं की एक नई सड़क को देखने के लिए सैकड़ों फीट की सड़क पर जाम लगा दिए 😂 युटुबर तो एक रात पहले से ही वहां खड़े थे । व्हाट्स एप/फेसबुक/इंस्टा के स्टेटस एक नई सड़क की तस्वीर से भरा हुआ है । अब इतने के बाद आपको गिल्ट महसूस होगा की : आप अपनी जावा से क्यों नही गए 🙄
: नोएडा में देखा की चंपारण मटन हाउस का मालिक पंजाबी और बर्तन धोने वाला मेरा बिहारी भाई 😂😂😂
~ बर्तन ही धोने के लिए जन्म हुआ है तो स्टार्ट अप से मालिक कैसे बनोगे ? 😐
: आएं भैया , तो आप पटना की नई सड़क देखने नही गए 😐 कल हम अपनी साली को ट्रिपल लोडिंग बाइक से घुमाने ले गए थे , टिनहिया गॉगल्स पहन के । जातीय जनगणना भी कराते आए । आभार यात्रा 🙏
~ रंजन , दालान