JOKES Mantra

JOKES Mantra [email protected]" rel="ugc" target="_blank">http://[email protected] [email protected]" rel="ugc" target="_blank">http://[email protected]
(1)

30/09/2014

एक पहाड़ी पर ग्रामीण जानवर चारा रहा था।
तभी वहां एक हेलीकाप्टर उतरा । उसमे से
आदमी उतरा।
उसने ग्रामीण से कहा ,अगर मैं बिना गिने
गायों की संख्या बता दूँ तो तुम मुझे एक बछड़ा दे
दो गे।
ग्रामीण बोला - दे दूंगा
आदमी ने मोबाइल से गूगल मैप से
वहां की पोजीशन
लिया । उसे इसरो को भेज कर कहा कि इस
पहाड़ी पर कितने जीवित
प्राणी है?
जवाब आया 35 प्राणी ।
आदमी ने 2 कम करके कहा कि तुम्हारे पास 33 गाय
हैं। अब एक बछड़ा दो।
आदमी जब हेलीकाप्टर में बछड़ा ले जाने
लगा तो ग्रामीण बोला, अगर मैं आपका नाम बता दूँ
तो क्या आप मेरा जानवर मुझे वापिस दे देंगे ?
बोला बताओ ।
ग्रामीण - आप राहुल गाँधी हो
राहुल - तुमने कैसे पहचाना
ग्रामीण - बहुत आसान है , पहली बात
आप बिन
बुलाये आए हो।
दूसरी , जिन्हे आप गायें बता रहे हो वह भेड़ हैं और
जिसे आप ले जा रहे हो, वह बछड़ा नहीं कुत्ता ह

यारों! शादी मत करना, ये है मेरी अर्ज़ीफिर भी हो जाए तो ऊपर वाले की मर्ज़ी।लैला ने मजनूँ से शादी नहीं रचाई थीशीरी भी फरहा...
26/09/2014

यारों! शादी मत करना, ये है मेरी अर्ज़ी
फिर भी हो जाए तो ऊपर वाले की मर्ज़ी।

लैला ने मजनूँ से शादी नहीं रचाई थी
शीरी भी फरहाद की दुल्हन कब बन पाई थी
सोहनी को महिवाल अगर मिल जाता, तो क्या होता
कुछ न होता बस परिवार नियोजन वाला रोता
होते बच्चे, सिल-सिल कच्छे, बन जाता वो दर्ज़ी।

सक्सेना जी घर में झाड़ू रोज़ लगाते हैं
वर्मा जी भी सुबह-सुबह बच्चे नहलाते हैं
गुप्ता जी हर शाम ढले मुर्गासन करते हैं
कर्नल हों या जनरल सब पत्नी से डरते हैं
पत्नी के आगे न चलती, मंत्री की मनमर्ज़ी।

बड़े-बड़े अफ़सर पत्नी के पाँव दबाते हैं
गूंगे भी बेडरूम में ईलू-ईलू गाते हैं
बहरे भी सुनते हैं जब पत्नी गुर्राती है
अंधे को दिखता है जब बेलन दिखलाती है
पत्नी कह दे तो लंगड़ा भी, दौड़े इधर-उधर जी।

जब से बेग़म ने मुझे मुर्गा बना रखा हैमैनें नज़रों की तरह सर भी झुका रखा है ।बर्तनों, आज मेरे सर पे बरसते क्यों होमैनें तो ...
26/09/2014

जब से बेग़म ने मुझे मुर्गा बना रखा है
मैनें नज़रों की तरह सर भी झुका रखा है ।

बर्तनों, आज मेरे सर पे बरसते क्यों हो
मैनें तो हमेशा से तुमको धुला रखा है ।

पहले बेलन ने बनाया था मेरे सर पे गुमड़
और अब चिमटे ने मेरा गाल सुजा रखा है ।

सारे कपड़े तो जला डाले हैं बेग़म ने
तन छुपाने को बनियान फटा रखा है ।

वही दुनिया में मुक़द्दर का सिकंदर ठहरा
जिसने खुद को अभी शादी से बचा रखा है ।

26/09/2014

यह कैसी आजादी
घर से निकलो
दिल डरता है?
यह कैसी आजादी
जिसमें गली गली
बम फँट पडता है?
कैसी यह आजादी
जिसमें, हम बच्चे भी नहीं सुरक्षित
कैसी यह आजादी
पापा जो मुझे विरासत में दोगे?
तुम गाँधी सुभाष जो कहते हो
वह दौर सुनहरा बीत गया
यह देश निठारी देख रहा
यह देश दिशा से हीन हुआ
तुम मेरी उंगली अब थामों
तुम मुझे दिशा तो दो पापा
क्यों भगत पडोसी के घर हो?
तुम आसमान तो दो पापा
तो हम फिर तेरा गर्व बनें.
फिर आजादी का पर्व मने..

26/09/2014

मेरा हास्य कवि बनना एक हादसा था
बस में एक मैडम जी से पड़ गया वास्ता था
बात उन दिनों कि है जब मैं कवांरा
लोगों की नजर में मैं एक आवांरा था….

लेकिन मुझे तो लैला मजनू के प्यार की खोज थी
गलि से लेकर बस स्टैंड में रोज थी
ऐसे में एक दिन एक मैंडम जी मुझसे बस में टकरायीं
मेरे रोम- रोम में करेंट समायी…

और मन में विचार कौंधा कि
मेरा थोबड़ा उन्हें भा गया है क्या भाई
फिर मैंने उनपर थोड़ी सी और नजर गड़ायी
अबकी बार वे थोड़ी सी षरमायी…

लड़की हंसी तो पटीवाली बात मुझे याद आयी
फिर मोबाइल पर वे कुछ अंग्रेजी में गिटपिटाईं
जो बात मेरे भेजे में नहीं समायी
फिर मुसटंडो की जमात आयी…

जी भर के उन सबों ने मेरी की पिटायी
और मुंह पर कालीख पोतकर
गदहा पर मेरी बारात निकलवायी
और गदहे को गदहा पर देखकर…

गदहों ने जी भर कर ताली बजायी
इस प्रकार मैं हास्य कवि बन गया मेरे भाई।

26/09/2014

परेशान पति ने पत्नी से कहा –
‘एक मैं हूं जो तुम्हें निभा रहा हूँ
लेकिन अब,
पानी सर से ऊपर जा चुका है
इस लिये ‘आत्म-हत्या’ करने जा रहा हूँ।’
पत्नी बोली – ‘ठीक है,
लेकिन हमेशा की तरह
आज मत भूल जाना,
और लौटते समय
दो किलो आटा जरूर लेते आना।

पत्नी ने पति से कहा — ‘तुम रोज-रोज
नदी में छलांग लगाने की कहते हो
लेकिन आज तक तुमने छलांग लगाई? ‘
पति बोला — चेलैंज मत कर
वरना करके दिखा दूंगा,
अभी मैं तैरना सीख रहा हूँ
जिस दिन आ जाएगा
छलांग भी लगा दूंगा।’

पति बोला — अगर तू
इतनी ही परेशान है
तो मुझे छोड़ क्यों नहीं देती,
ये पति-पत्नी का रिश्ता
तोड़ क्यों नही देती।

पत्नी बोली — इतनी जल्दी भी क्या है
मेरे साजन भोले,
पहले तेरी सारी संपत्ति
मेरे नाम तो हो ले।
पत्नी ने सुबह-सुबह पति को जगाया
पति बड़बड़ाया –
‘दो मिनट बाद नहीं जगा सकती थी
ऎसी भी क्या जल्दी थी
कितना अच्छा सपना दिख रहा था,
राजा हरिस्चन्द्र बना मैं और मेरा परिवार
चौराहे पर बिक रह था।’

पत्नी बोली — ‘फिर,
दो मिनट में वहां कौनसी तुम्हारे लिए
रोटी सिक लेती,’
वह बोला — बेवकूफ,
रोटी सिकती या न सिकती
पर दो मिनट में
कम से कम तू तो बिक लेती।’

26/09/2014
24/05/2014

कहानी जुगाड़ की :--
पिता लड़के से - मैंने तुम्हारी शादी के लिए एक लड़की देखी है .
लड़का - लेकिन मैं अपनी मर्जी से शादी करूँगा .
पिता - लेकिन वो लड़की बिल गेट्स की लड़की है .
लड़का - यदि ऐसा है तो ठीक है .
अगले दिन पिता बिल गेट्स के पास जाता है..........
पिता - मैंने आपकी लड़की की शादी के
लिए एक अच्छा लड़का देखा है .
बिल गेट्स - लेकिन मेरी लड़की अभी शादी के लिए छोटी है .
पिता - लेकिन वो लड़का वर्ल्ड बैंक का वाइस प्रेसिडेंट है .
बिल गेट्स - यदि ऐसा है तो ठीक है .
अगले दिन पिता वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट के पास
जाता है ..........
पिता - मैंने आपके बैंक के वाइस प्रेसिडेंट बनाने लायक एक अच्छा लड़का देखा है .
प्रेसिडेंट - लेकिन हमारे बैंक मैं पहले से ही वाइस प्रेसिडेंट है .
पिता - लेकिन वो लड़का बिल गेट्स का दामाद है .
प्रेसिडेंट - यदि ऐसा है तो ठीक है...

शहर में प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. लगवाया गया ताकि पुलिस नागरिकों की अच्छी तरह से सुरक्षा कर सके। लेकिन...
23/05/2014

शहर में प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. लगवाया गया ताकि पुलिस नागरिकों की अच्छी तरह से सुरक्षा कर सके। लेकिन लोग तो बस इसमें भी अपनी सुविधा ढूँढ़ते हैं। इसी तरह एक दिन संता ने सुबह-सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन किया।

संता: हैलो, जी मुझे आपकी सहायता चाहिए थी

कंट्रोल रूम: जी बताइए क्या सहायता चाहिए? हम आपकी सहायता के लिए ही हैं।

संता: क्या आपके सी.सी.टी.वी. कैमरे ठीक काम कर रहे है?

कंट्रोल रूम: जी हाँ, बिलकुल।

संता: क्या इसमें गली न 5 नज़र आ रही है?

कंट्रोल रूम: जी हाँ नज़र आ रही है।

संता: क्या उसके पीछे वाली गली भी दिख रही है?

कंट्रोल रूम: जी जनाब ! क्या बात हो गई?

संता: कुछ नहीं ज़रा देख कर बताना छोले-भटूरे वाले की दुकान खुल गई या नहीं?

23/05/2014

आत्महत्या के उपाय!
अगर आप मरना चाहते हैं लेकिन आप मरने हेतु कुछ नए कारण व तरीके अपनाने के शौक़ीन हैं तो इन्हें अपनाए:

1. अपने लैपटॉप में Win-XP ऑपरेटिंग सिस्टम डाले, BSNL का ब्रॉडबैंड लगाए और इन्टरनेट एक्स्प्लोरर ब्राउज़र पर IRCTC की वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करने का प्रयास करें, यकीन मानिए आप आत्महत्या कर लेंगे।

2. किसी म्यूजिक स्टोर से अनु मालिक व अल्ताफ राजा के गानों की CD ले आइये और उन्हें रात भर एक बंद कमरे में बैठ कर लगातार सुने, 100% गारंटी है सुबह आपकी लाश मिलेगी।

3. रविवार के दिन आराम से घर में बैठ कर सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक सोनी टीवी पर नॉनस्टॉप दिखाया जाने वाला शो "CID" देखें, सोमवार को आपके जनाजे में हम भी शिरकत करेंगे।

4. अगर आप तड़प-तड़प कर मरना चाहते हैं तो इन्टरनेट से दिग्विजय सिंह के सभी भाषणों को डाउनलोड कीजिये और रोज रात को कोई एक भाषण सुनिए, कसम दिग्गी राजा की आप तड़प-तड़प के मरेंगे।

5. अगर आप हँस-हँस के मरना चाहते हैं तो आप दो दिन लगातार बैठ कर राहुल गाँधी जी का भाषण या इंटरव्यू नॉनस्टॉप सुनते जाएँ आप बस हँसते-हँसते इस दुनिया को अलविदा कहेंगे।

6. अगर आप झल्लाहट से मरना छाते हैं तो बाज़ार जाकर दीपक तिजोरी,आदित्य पंचोली,राहुल रॉय व उदय चोपड़ा अभिनीत फिल्मो की DVD ले आइये और खुद को एक कुर्सी पर रस्सी से बांध कर फिल्मे देखे। आपकी जान निकल जायेगी।

बंता एक दिन अपने आप ही घर की बत्ती ठीक कर रहा था, तो उसने अपनी बीवी को आवाज़ लगाई, "प्रीतो, सुनती हो"।प्रीतो: क्या है?बंत...
23/05/2014

बंता एक दिन अपने आप ही घर की बत्ती ठीक कर रहा था, तो उसने अपनी बीवी को आवाज़ लगाई, "प्रीतो, सुनती हो"।

प्रीतो: क्या है?

बंता: अरे जरा इधर तो आ।

प्रीतो: लो आ गई, बोलो।

बंता: ये दो तारें है, इनमें से जरा कोई एक को पकड़ो।

प्रीतो: क्यों?

बंता: अरे पकड़ तो सही।

प्रीतो: लो, पकड़ ली एक तार।

बंता: कुछ नहीं हुआ?

प्रीतो: नहीं।

बंता: अच्छा! तो इसका मतलब करंट दूसरी तार में है।

23/05/2014

एक आदमी की बहन मरी और फ़िर भाई मरा लेकिन वो बिलकुल भी नहीं रोया।

जब उसकी बीवी मरी तो वो फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगा। लोगों को इस बात से बङी हैरत हुई।

अजीब आदमी है, माँ, बाप, भाई, बहन किसी के मरने पर एक आँसू तक नहीं निकला। अब जब बीवी मरी है तो कैसे बिलख-बिलख कर रो रहा है।

तब उस आदमी ने कहा, "मुझे गलत मत समझो भाईयो, जब बाप मरा तो बाप की उम्र वाले लोगों ने मुझे यह कहा कि चिंता न करो, हम तुम्हारे बाप के समान हैं।

माँ के मरने पर भी उस उम्र की औरतों ने ऐसा ही कहा। भाई के मरने पर और बहन के मरने पर भी ऐसा ही सबने बोला पर अब बीवी के मरने पर किसी एक भी औरत ने यह नहीं कहा 'चिंता न करो, मैं तुम्हारी बीवी के समान हूँ'।

Address

Patna
800001

Telephone

9973475092

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JOKES Mantra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JOKES Mantra:

Share