09/01/2026
पीलीबंगा गांव की बेटी ने रचा इतिहास।
Maa Saraswati School Pilibangan GANV
गर्व का पल राजस्थान के लिए ।
मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीलीबंगा गांव की प्रतिभाशाली छात्रा निशा हुड्डा के शानदार नेतृत्व (कैप्टन) में राजस्थान की टीम ने नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है।
गांव पीलीबंगा की ये बेटी ने पूरे देश को दिखा दिया कि मेहनत, लगन और नेतृत्व से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। निशा ने न सिर्फ अपनी टीम को प्रेरित किया, बल्कि राजस्थान का नाम रोशन किया। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के सपनों की उड़ान है।
पीलीबंगा, हनुमानगढ़ और पूरे राजस्थान को निशा हुड्डा पर गर्व है। कोच Prabhu Bhambhu, स्कूल प्रबंधन, और परिवार को भी ढेर सारी बधाई।
ऐसी और बेटियां आगे आएं, देश आगे बढ़े। जय राजस्थान।
जय हिंद।।
निशा हुड्डा - नैशनल चैंपियन।