15/08/2026
भारत जमीन का टुकड़ा नहीं ,
जीता जागता राष्ट्रपुरुष है !!
हिमालय मस्तक है , कश्मीर किरीट है ,
पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं !!
पूर्वी और पश्चिमी घाट दो विशाल जंघायें हैं ,
कन्याकुमारी इसके चरण हैं , सागर इसके पग पखारता है !!
यह चन्दन की भूमि है ,
अभिनन्दन की भूमि है ,
यह तर्पण की भूमि है , यह अर्पण की भूमि है !!
इसका कंकर - कंकर शंकर है ,
इसका बिन्दु - बिन्दु गंगाजल है !!
हम जियेंगे तो इसके लिये ,
मरेंगे तो इसके लिये !!
उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं !!!🙏🏻🙏🏻
🌷सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌷
🚩जय श्रीराम🇮🇳वंदे मातरम्🚩