11/08/2026
व्यापारिक क्षेत्र में नए अवसरों और ऊर्जा समाधान की दिशा में सार्थक पहल।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा रायपुर स्थित बेबीलॉन होटल में “बिजनेस कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में टाटा पावर सोलर रूफ के चैनल पार्टनर संकल्प पावर सॉल्यूशंस द्वारा सौर ऊर्जा से जुड़े आधुनिक एवं प्रभावी समाधानों पर विशेष प्रेजेंटेशन दिया गया।
इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति एवं व्यवसायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारिक संवाद, नए व्यावसायिक अवसरों तथा ऊर्जा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
व्यापार, उद्योग और नवाचार को नई दिशा देने वाली ऐसी पहल निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।