03/01/2023
प्याज़ के बैंगनी धब्बे (Purple Blotch)
यह बीमारी अल्टेरनारिया पोरी नामक फफूंद के कारण होती है l
बीमारी के लक्षण: -
1. पत्तियों या कंद के ढंठलो पर पानी से भरे धब्बे रोग के पहले लक्षण है l
2. इस रोग के विशिष्ट लक्षण छोटे, हलके रंग के धंसे हुए घाव जो बैगनी रंग के होते है l
3. बाद में ये धब्बे बड़े और अंततः भूरे रंग के हो जाते है, जिसके चारो तरफ घेरा बन जाता है l
4. धब्बे बड़े होने पर पत्तियाँ पीली पड़ कर सुख जाती है l
5. इस रोग के कारण कंद की वृद्धि रुक जाती है और अगर वृद्धि होती है तो वे सिकुड़े हुए पाए जाते है l
6. फफूंद के बीजाणु के कारण नम मौसम में धब्बे की सतह काली दिखाई देती है l
रोकथाम: -
1. स्वस्थ पौधे और रोपण सामग्री का उपयोग करना चाहिए l
2. असंबंधित फसलों के साथ फसल चक्र अपनाना चाहिए l
3. रोग प्रतिरोधक किस्मो का चुनाव करे, जैसे पूसा रेड, अर्का निकेतन, अर्का लालिमा और अर्का कीर्तिमन l
4. Difenoconazole 25% EC (मात्रा - 200 मि. ली. प्रति एकड़) या Tebuconazole 25.9% EC (मात्रा – 200 मि. ली. प्रति एकड़) l
नोट- 100 मि. ली. प्रति 100 लीटर पानी
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे :-
Website :- http://www.ramacrop.com
Facebook :- https://www.facebook.com/ramacropscience
Instagram :- https://www.instagram.com/rama_crop_science_pvt_ltd/
Linkdin :- https://www.linkedin.com/company/73043480/admin/
🙏🏻धन्यवाद!🙏🏻
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾