17/05/2018
युवा चैम्बर प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक Dt.14.05.2018, रायपुर चैम्बर कार्यालय में सम्पन्न हुई।
प्रथम युवा चैम्बर की बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से युवा चैम्बर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस बैठक में युवा चैम्बर के कुछ जिलों की युवा टीम की घोषणा की गई।
युवा चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भसीन एवं प्रदेश महामंत्री श्री कपिल दोशी ने दुर्ग जिला इकाई युवा चैम्बर से अध्यक्ष पद पर श्री कुलदीप लालवानी,भिलाई जिला इकाई से अध्यक्ष श्री मनोज बक्तानि ,तिल्दा युवा चैम्बर अध्यक्ष श्री ,भाटापारा युवा चैम्बर अध्यक्ष श्री की घोषणा की।
कार्यक्रम की शुरुवात *"मेरा व्यापार मेरी पहचान"* से की गई।इस कार्यक्रम में सभी युवा चैम्बर के पदाधिकारी एवम सदस्यो ने अपना अपना परिचय अपने अपने व्यापार की जानकारी देते हए दिया।पूरे प्रदेश के युवा चैम्बर की पहचान उसका व्यापार है इसी उद्देश्य को सार्थक करने पूरे प्रदेश की युवा टीम के व्यापार का एक संकलन तैयार किया जायेगा।इस संकलन के संयोजक श्री सुनील वाधवा ने इस संकलन का मुख्य शीर्षक दिया"अब युवा चैम्बर देगा .. व्यापार "इस विषय से सम्भाधित सभी
तैयारी पूर्ण कर ली है।
इस बैठक में युवा चैम्बर महामंत्री श्री कपिल दोषी ने सभी अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया ।महामंत्री श्री कपिल दोषी द्वारा छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स से युवा चैम्बर के उत्थान के लिए व्यापारी हित के लिए सदस्यता शुल्क की 30 प्रतिशत राशि की मांग ज्ञापन देकर की गई।
रायपुर शहर में व्यापारियों की पहचान व्यापार स्तंभ बनाने हेतु छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी को ज्ञापन सौपा गया।
प्रदेश युवा चैम्बर अध्यक्ष श्री अजय भसीन ने अपने उदबोधन में कहा कि "युवा चैम्बर अब गतिशील हो गया है ।जून माह को हम सदस्य्ता अभियान के रूप में मनाएंगे।जून माह में पूरे प्रदेश से एक हजार आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य तय कर लिया गया है।।युवा चैम्बर के सभी सदस्य अपनी पूरी ऊर्जा एवम प्रतिभा से इस चैम्बर को परिवार के रूप में सम्माननित स्थान दिलाएंगे।"
युवा चैम्बर की प्रथम बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चैम्बर संरक्षक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी उपस्थित रहे।उन्होंने अपने उदबोधन में कहा "आज व्यापार में एक बड़ा परिवतर्न आया आज व्यापार में युवा साथियो का महत्व बढ़ा है।चैम्बर में भी युवा साथियों का उत्साह देखकर प्रसनता होती है।प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भसीन के नेतृत्व में युवा चैम्बर ने एक मुकाम तय किया है।निरंतर युवा चैम्बर अपनी एक उपलब्धि हासिल करता जा रहा है।"
चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन श्री अमर धावना जी ने युवा चैम्बर की गतिशीलता की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया।
विशेष अतिथि के रूप में चैम्बर के चेयरमैन श्री अमर धावना जी,महामंत्री श्री लालचंद गुलवानी,कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल,युवा चैम्बर संरक्षक व प्रभारी श्री सी एम सिंघवी,श्री राधाकिशन सुंदरानी,श्री दिलीप सिंह होरा जी उपस्थित रहे।
कार्यकारी अध्यक्ष श्री किशोर आहूजा ने युवा चैम्बर को प्रदेश ही नही पूरे देश मे अपनी पहचान बनाने के लिए उत्साहित किया।
कार्यकारी अध्यक्षश्री राजेश प्रजापति ने युवा चैम्बर को पूरी ऊर्जा से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग चैम्बर अध्यक्ष श्रीअशोक राठी,नीलेश मूंदडा, अनिल जोतसिंघानी,निकेश बरड़िया,निकितेश खेमानी,लोकेश चंद्रकांत जैन,सुनील मध्यानी,हितेश रायचूरा,जय नानवानी ,सतीश बागड़ी,अरुण छाबड़ा,विकास आहूजा,विकास पंजवानी,राजेन्द्र पारख,वैभव सिंह देव,निकेश बरड़िया,हरीश तोलानी,विकास विग,राकेश अग्रवाल, जितेन लालवानी, विशेष शाह,जीवेंद्र वर्मा,अजय पंजवानी,अभिषेक अग्रवाल, राहुल चंदानी,सुदेश मध्यान मनीष मोटवानी आदि उपस्थित थे।आभार युवा चैम्बर महामंत्री श्री कपिल दोशी जी ने किया।मंच संचालन अनिल जोतसिंघानी ने किया।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना जनसम्पर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने दी।