AstroSpace

AstroSpace Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AstroSpace, Consulting Agency, H. NO. 2239, Rajpura.

06/11/2025

मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर

दिनांक – 27 अक्टूबर 2025 को शाम 3:53 से 7 दिसम्बर रात्रि 8.27 तक।
स्थान – वृश्चिक राशि (मंगल की अपनी राशि)

मंगल जब अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करते हैं, तो उनकी ऊर्जा अत्यंत शक्तिशाली, निर्णायक और साहसपूर्ण हो जाती है।
यह गोचर जीवन में नव ऊर्जा, आत्मविश्वास और परिवर्तनकारी अनुभव लाता है।
लेकिन अव्यवस्थित या आवेगी सोच से क्रोध, तनाव और विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं।

लग्न के अनुसार विस्तृत प्रभाव, सावधानी और उपाय -
1- मेष लग्न (Aries Ascendant)
भाव स्थिति – आठवाँ भाव
प्रभाव – आठवें भाव में मंगल मानसिक और भावनात्मक गहराई लाता है।
आप अचानक परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं, गुप्त लाभ या रहस्योद्घाटन का समय है।
सावधानी – जोखिम वाले निवेश, स्वास्थ्य की अनदेखी और क्रोध से बचें।
उपाय – मंगलवार को तिल का तेल दान करें।
मंत्र जप – ॐ ह्रं श्रीं भौमाय नमः 108 बार जप करें।

2- वृषभ लग्न (Ta**us Ascendant)
भाव स्थिति – सातवाँ भाव
प्रभाव – दांपत्य और साझेदारी के मामलों में उतार-चढ़ाव।
संबंधों में गर्मजोशी बढ़ेगी, लेकिन मतभेद और तकरार भी संभव।
व्यापार में साझेदारी सावधानीपूर्वक निभाएँ।
सावधानी – अहंकार और जिद से बचें।
उपाय – हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें और मंगलवार को गुड़ का भोग दें।

3- मिथुन लग्न (Gemini Ascendant)
भाव स्थिति – छठा भाव
प्रभाव – कार्य, प्रतियोगिता और शत्रु से विजय का भाव सशक्त होगा।
आपका पराक्रम और मेहनत रंग लाएगी।
स्वास्थ्य विशेषकर पेट या रक्त संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें।
सावधानी – अधिक तनाव और जिद से बचें।
उपाय – हनुमान मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।

4- कर्क लग्न (Cancer Ascendant)
भाव स्थिति – पाँचवाँ भाव
प्रभाव – प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों में वृद्धि। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। संतान या युवा वर्ग से जुड़े निर्णय महत्वपूर्ण रह सकते हैं।
सावधानी – अत्यधिक भावुक होने या ईर्ष्या की भावना से बचें।
उपाय – मंगलवार को लाल पुष्प या वस्त्र दान करें। हनुमान जी की आराधना करें।

5- सिंह लग्न (Leo Ascendant)
भाव स्थिति – चौथा भाव
प्रभाव – घर, परिवार और संपत्ति के मामलों में सक्रियता। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना महत्वपूर्ण। वाहन, घर और अन्य संपत्ति से जुड़े कार्य लाभकारी होंगे।
सावधानी – गुस्से या तनाव को परिवार पर न निकालें।
उपाय – लाल दीपक जलाएँ, परिवार के साथ समय बिताएँ। हनुमान जी का पूजन करें।

6- कन्या लग्न (Virgo Ascendant)
भाव स्थिति – तीसरा भाव
प्रभाव – साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि। भाई-बहनों या छोटे सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा और संचार से जुड़े कार्य लाभ देंगे।
सावधानी – कठोर वाणी, जल्दबाज़ी और अति आत्मविश्वास से बचें।
उपाय – मंगलवार को लाल मिठाई बाँटें, हनुमान चालीसा पढ़ें।

7- तुला लग्न (Libra Ascendant)
भाव स्थिति – दूसरा भाव
प्रभाव – धन और वाणी के मामलों में सक्रियता। पारिवारिक वातावरण में संवाद और सामंजस्य बनाए रखें।
सावधानी – बोलचाल में कठोरता से बचें। वित्तीय मामलों में विवेक से निर्णय लें।
उपाय – मंगलवार को दाल-चावल दान करें या गरीबों को भोजन दें।

8- वृश्चिक लग्न (Scorpio Ascendant)
भाव स्थिति – पहला भाव
प्रभाव – आत्मबल, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और साहस में वृद्धि। नई जिम्मेदारियाँ और निर्णय लेने का समय अनुकूल।
सावधानी – गुस्सा और अहंकार नियंत्रण में रखें। किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी या आवेगी निर्णय से बचें।
उपाय – हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।
मंत्र जप – ॐ ह्रं श्रीं भौमाय नमः 108 बार जप लाभकारी रहेगा।

9- धनु लग्न (Sagittarius Ascendant)
भाव स्थिति – बारहवाँ भाव
प्रभाव – खर्च, विदेश यात्रा, मानसिक चिंतन और आध्यात्मिक विकास।
धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियाँ लाभकारी होंगी।
सावधानी – अनावश्यक खर्च, नींद की कमी और मानसिक दबाव से बचें।
उपाय – तेल का दीपक जलाएँ और भगवान हनुमान का पूजन करें।

10- मकर लग्न (Capricorn Ascendant)
भाव स्थिति – ग्यारहवाँ भाव
प्रभाव – लाभ, आय, मित्र और सामाजिक संपर्क के योग। पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं।
सावधानी – मित्रों या सहकर्मियों से विवाद न बढ़ाएँ।
उपाय – मसूर दाल और गुड़ का दान करें। मंगलवार को हनुमान जी का पूजन करें।

11- कुंभ लग्न (Aquarius Ascendant)
भाव स्थिति – दसवाँ भाव
प्रभाव – कैरियर, पदोन्नति और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग। नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी।
सावधानी – वरिष्ठों से मतभेद न करें। धैर्य और संयम बनाए रखें।
उपाय – मंगलवार को गुड़-चना का दान करें और हनुमान आरती करें।

12- मीन लग्न (Pisces Ascendant)
भाव स्थिति – नौवाँ भाव
प्रभाव – भाग्य, धर्म, यात्रा और शिक्षा के मामलों में लाभ। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
सावधानी – अति आत्मविश्वास, धार्मिक बहस या विवाद से बचें।
उपाय – सिंदूर और लाल पुष्प का दान करें।
मंत्र जप – आवश्यकता अनुसार कर सकते हैं।

सारांश -
मंगल का यह गोचर साहस, ऊर्जा, आत्मबल और निर्णायकता बढ़ाने वाला है।

कन्या, मकर, कुंभ और मीन लग्न वालों के लिए विशेष रूप से उन्नति और सफलता का समय है।

मेष, मिथुन और धनु लग्न वालों को संयम, स्वास्थ्य और धैर्य बनाए रखना चाहिए।

मंत्र “ॐ ह्रं श्रीं भौमाय नमः” केवल उन्हीं लग्नों में जप करें जहाँ मंगल की ऊर्जा विशेष रूप से सक्रिय है।
शुभम् भवतु ।

21/10/2025

*आप सभी मित्रो को सपरिवार दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !!!*
🪔 🪔 🪔
🙏🙏

18/10/2025

1. धनतेरस पूजा का शुभ समयः संध्या 7:16 बजे से रात्रि 8:20 बजे तक
2. इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए 18 घंटे 6 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
3. धनतरेस पर दोपहर में 12:18 बजे से 19 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं।
4. सामान्य मुहूर्तः दोपहर 12:06 बजे से 1:32 बजे तक
5. तक लाभ-अनुकूल मुहूर्तः दोपहर 1:32 बजे से 2:57 बजे
6. अमृत-अनुकूल मुहूर्तः दोपहर 2:57 बजे से शाम 4:23 बजे तक
7. लाभ-अनुकूल मुहूर्तः शाम 5:48 बजे से 7:23 बजे तक
8. तक शुभ-अनुकूल मुहूर्तः रात्रि 8:57 बजे से 10:32 बजे तक
9. तक अमृत-अनुकूल मुहूर्तः रात्रि 10:32 बजे से 12:06 बजे तक
Astro s**c
Astrologer Davinder Gilhotra
Rajpura Patiala Punjab
Whatsapp:- 9855457095

01/10/2025

अक्टूबर 2025 के हिंदू व्रत व त्योहार
तिथि दिन पर्व व व्रत
01 अक्टूबर 2025 बुधवार दुर्गा महा नवमी पूजा
02 अक्टूबर 2025 गुरुवार दुर्गा विसर्जन
02 अक्टूबर 2025 गुरुवार दशहरा
02 अक्टूबर 2025 गुरुवार शरद नवरात्रि पारणा
03 अक्टूबर 2025 शुक्रवार पापांकुशा एकादशी
04 अक्टूबर 2025 शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
07 अक्टूबर 2025 मंगलवार अश्विन पूर्णिमा व्रत
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार करवा चौथ
17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार रमा एकादशी
17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार तुला संक्रांति
18 अक्टूबर 2025 शनिवार धनतेरस
18 अक्टूबर 2025 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
19 अक्टूबर 2025 रविवार मासिक शिवरात्रि
20 अक्टूबर 2025 सोमवार नरक चतुर्दशी
21 अक्टूबर 2025 मंगलवार दीपावाली
21 अक्टूबर 2025 मंगलवार कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025 गुरुवार भाई दूज
28 अक्टूबर 2025 मंगलवार छठ पूजा

19/09/2025

🕉️🚩*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*🚩🕉️
*लेख क्र.-सधस/२०८२/आश्विन/कृ./१३*
*┈┉══════❀((""""ॐ""""))❀══════┉┈*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓*
*🌻शुक्रवार, १९ सितम्बर २०२५🌻*

*सूर्योदय: 🌄 ०६:१८*
*सूर्यास्त: 🌅 ०६:२४*
*चन्द्रोदय: 🌝 २८:२७+*
*चन्द्रास्त: 🌜१७:०३*
*अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)*
*ऋतु: 🏔️ शरद*
*शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)*
*मास 👉 आश्विन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार भाद्रपद)*
*पक्ष 👉 कृष्ण*
*तिथि 👉 त्रयोदशी (२३:३६ से चतुर्दशी)*
*नक्षत्र 👉 आश्लेशा (०७:०५ से मघा)*
*योग 👉 सिद्ध (२०:४१ से साध्य)*
*प्रथम करण 👉 गर (११:२७ तक)*
*द्वितीय करण 👉 वणिज (२३:३६ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 कन्या*
*चंद्र 🌟 सिंह (०७:०५ से)*
*मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)*
*राहु 🌟 कुम्भ*
*केतु 🌟 सिंह*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:३५*
*अमृत काल 👉 २९:३५+ से ३१:१५+*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:१३ से १५:०२*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१७ से १८:४१*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१७ से १९:२८*
*निशिता मुहूर्त 👉 २३:४७ से २४:३४+*
*राहुकाल 👉 १०:३९ से १२:१०*
*राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व*
*यमगण्ड 👉 १५:१४ से १६:४५*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३० से ०९:१९*
*होमाहुति 👉 केतु*
*दिशा शूल 👉 पश्चिम*
*अग्निवास 👉 पृथ्वी*
*भद्रावास 👉 मृत्यु (२३:३६ से)*
*चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व ०७:०५ से)*
*शिववास 👉 भोजन में (२३:३६ से श्मशान में)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ - चर २ - लाभ*
*३ - अमृत ४ - काल*
*५ - शुभ ६ - रोग*
*७ - उद्वेग ८ - चर*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - रोग २ - काल*
*३ - लाभ ४ - उद्वेग*
*५ - शुभ ६ - अमृत*
*७ - चर ८ - रोग*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*उत्तर-पूर्व (दही लस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️*
*प्रदोष व्रत, त्रयोदशी-मघा श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि आदि।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज ०७:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, मे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
*कन्या - २९:५७ से ०८:१५*
*तुला - ०८:१५ से १०:३६*
*वृश्चिक - १०:३६ से १२:५५*
*धनु - १२:५५ से १४:५८*
*मकर - १४:५८ से १६:४०*
*कुम्भ - १६:४० से १८:०५*
*मीन - १८:०५ से १९:२९*
*मेष - १९:२९ से २१:०३*
*वृषभ - २१:०३ से २२:५७*
*मिथुन - २२:५७ से २५:१२+*
*कर्क - २५:१२+ से २७:३४+*
*सिंह - २७:३४+ से २९:५३+*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*रज पञ्चक - ०६:०३ से ०७:०५*
*शुभ मुहूर्त - ०७:०५ से ०८:१५*
*चोर पञ्चक - ०८:१५ से १०:३६*
*शुभ मुहूर्त - १०:३६ से १२:५५*
*रोग पञ्चक - १२:५५ से १४:५८*
*शुभ मुहूर्त - १४:५८ से १६:४०*
*मृत्यु पञ्चक - १६:४० से १८:०५*
*अग्नि पञ्चक - १८:०५ से १९:२९*
*शुभ मुहूर्त - १९:२९ से २१:०३*
*मृत्यु पञ्चक - २१:०३ से २२:५७*
*अग्नि पञ्चक - २२:५७ से २३:३६*
*शुभ मुहूर्त - २३:३६ से २५:१२+*
*रज पञ्चक - २५:१२+ से २७:३४+*
*शुभ मुहूर्त - २७:३४+ से २९:५३+*
*चोर पञ्चक - २९:५३+ से ३०:०४+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*मनचाहा बोलने के लिए अनचाहा सुनने की ताकत अवश्य होनी चाहिए*😊✅🙏🏻
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज के दिन आपकी बुद्धि विवेक जाग्रत होने से प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करेंगे। लेकिन आज आपके कार्यो में बेवजह दखल देने वालो के कारण सही दिशा में जा रहे कार्य गलत होने की संभावना है। धन को लेकर आज आपका व्यवहार लापरवाही वाला रहेगा। किसी से किये वादे समय पर पूर्ण ना होने से बहस हो सकती है। महिलाये सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यो में विशेष रूचि लेंगी इनमे आगे भी रहेंगी। नौकरी पेशा महिलाओं को घर एवं कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी रहेगी फिर भी संध्या के आस-पास शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। संध्या के समय आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज के दिन आस-पास का वातावरण आपकी सोच के विरुद्ध रहने से आप क्रोध आवेश से भरे रहेंगे। हास्य भरी बातो को भी प्रतिष्ठा से जोड़ने पर टकराव की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है।*
*शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग को भी परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से दुःख होगा*

*मिथुन👬 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज के दिन आपको कही ना कही से अचानक धन की प्राप्ति होगी। नियमित होने वाली आय के साथ ही अतिरिक्त आय भी बना लेंगे। कारोबारी लोग पूर्व में लिए निर्णय से आज अच्छा लाभ उठा सकते है। कार्य क्षेत्र पर सभी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपको अधिक स्नेह देंगे। कार्य व्यवसाय से आज भविष्य के लिए भी धन का संकलन कर लेंगे। आवश्यक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधारी का धन फंसने से नई परेशानी बढ़ेगी परन्तु धन को लेकर आज किसी से बहस ना करें डूबने की भी सम्भावना है। घर में भी उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दिखावे पर खर्च भी अधिक रहेंगे। स्त्री सुख मिलेगा*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज दिन के आरम्भ में आप प्रत्येक कार्यो से मन चुरायेंगे आलस्य अधिक रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज के दिन आपके अंदर चंचलता एवं भावुकता अधिक रहेगी। आपसे कोई भी व्यक्ति अपना स्वार्थ आसानी से सिद्ध कर लेगा चाहकर भी किसी को ना नही कर सकेंगे इस वजह से बाद में परेशान ही रहेंगे। परन्तु फिर भी आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी पूरी ना होने पर बेवजह दुःख रहेगा। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक ही रहेगा।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरतने की सलाह है। आपसी संबंधों को लेकर भी गंभीर रहे आज किस की अनदेखी करने से बने बनाये लाभ से हाथ धो बैठेंगे। आज आपका मन कार्य करते हुए भी कही और रहेगा जिससे कार्य बिगड़ सकते है। आज अधिक धैर्य का परिचय दें। क्रोध के भी कई प्रसंग बनेंगे जो सम्बन्धो के कटुता लायेगी। घर की शांति अचानक भंग हो सकती है। भाई बंधू अपनी बात मनवाने के लिए गलत व्यवहार कर सकते है। स्त्रीवर्ग अधिक भावुक रहेंगी जिससे आपसी सम्बन्ध बिखरने से बच भी सकते है। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य आँख बंद कर ना करें। सन्तानो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं लंबी यात्रा ना करें।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर परिवार के सहयोग से नाम और काम दोनों मिलेगा। फिर भी आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आज आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ कम परन्तु समय से होगा। सन्तानो के व्यवहार में उदंडता आएगी।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। दिन के आरंभिक भाग में पुरानी योजना पूर्ण होने से अथवा अन्य कार्यो से धन की आमद होगी मध्यान तक आशा से अधिक लाभ कमा लेंगे। इसके बाद का समय भी लाभ वाला रहेगा लेकिन प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ेगा। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी घर एवं धार्मिक क्षेत्रो पर पूजा पाठ में भाग लेंगे। विरोधियो के प्रति उदासीन व्यवहार भविष्य के लिये हानिकारक रह सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था ना पनपने दें आगे परेशानी बन सकती है। महिलाये आज दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य रहने से अधिक व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारी में खर्च करना पड़ेगा।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आप भागदौड़ से दूर रहकर शांति से बिताना पसंद करेंगे। घर के सदस्य खास कर महिलाये आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। प्रातः काल से जिस भी कार्य में जुटेंगे उसमे संध्या तक ही सफलता मिलेगी अथवा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी सहकर्मियों से व्यवहारिकता में कमी नही आने देंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय भी अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। घर के बुजुर्ग अथवा बच्चों की सेहत ख़राब होने के कारण अतिरिक्त कार्य बढेगा।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन स्वास्थ्य के लिए हानिकर है दिन के आरम्भ में शरीर मे दर्द, अकड़न की शिकायत रहेगी। लापरवाही ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन रहेगा।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में आकस्मिक धन लाभ होने से उत्साह बढेगा कार्यो को अधिक समर्पण के साथ करेंगे। आपके अंदर नई चेतना एवं स्फूर्ति बनेगी परोपकार की भावना अधिक रहने से विरोधियो के उटपटांग कुतर्कों का भी बुरा नहीं मानेंगे। आर्थिक आयोजन आज निर्विघ्न संपन्न होंगे भविष्य की योजनाओं पर भीं खर्च कर सकते है। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा उसी में संतोष कर लेंगे। मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति आनंद को दुगुना करेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान रहेगी दोपहर के बाद पेट अथवा पीठ सम्बंधित समस्या हो सकती है।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज के दिन आप अपनी एवं परिवार की महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति की कामना दिन की शुरुआत से ही मन मे बनी रहेगी। मध्यान तक इसमे काफी हद तक सफल भी हों जाएँगे। हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज रह सकते है। घर के अन्य सदस्य भी बुजुर्गो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जायेगी धैर्य के साथ मौन बनाये रखें।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्, मा स्वसारमुत स्वसा।
सम्यञ्च: सव्रता भूत्वा वाचं वदत भद्रया ॥
*माता लक्ष्मी जी की जय*
*⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*

15/09/2025

🕉️🚩*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*🚩🕉️
*लेख क्र.-सधस/२०८२/आश्विन/कृ./९*
*┈┉══════❀((""ॐ""))❀══════┉┈*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓*
*🌻 सोमवार, १५ सितम्बर २०२५🌻*

*सूर्योदय: 🌅 ०६:१३*
*सूर्यास्त: 🌄 १८:३०*
*चन्द्रोदय: 🌝 २४:४३+*
*चन्द्रास्त: 🌜 १४:०३*
*अयन 🌖 दक्षिणायन*
*ऋतु: 🌧️ शरद*
*शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)*
*युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६*
*मास 👉 आश्विन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार भाद्रपद)*
*पक्ष 👉 कृष्ण*
*तिथि 👉 नवमी (२५:३१+ से दशमी)*
*नक्षत्र 👉 मृगशिरा (०७:३१ से आर्द्रा)*
*योग 👉 व्यतीपात (२६:३४+ से वरीयान)*
*प्रथम करण 👉 तैतिल (१४:१५ तक)*
*द्वितीय करण 👉 गर (२५:३१+ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 सिंह*
*चंद्र 🌟 मिथुन*
*मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*राहु 🌟 कुम्भ*
*केतु 🌟 सिंह*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:४६*
*अमृत काल 👉 २१:०५ से २२:३८*
*सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:१३ से ०७:३१*
*अमृत सिद्धि योग 👉 ०६:१३ से ०७:३१*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१४*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३० से १८:५४*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३० से १९:४१*
*निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:४५+*
*ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४०+ से २९:२७+*
*राहुकाल 👉 ०७:४५ से ०९:१८*
*गुलिक काल 👉 १३:५४ से १५:२६*
*यमगण्ड 👉 १०:५० से १२:२२*
*दुर्मुहूर्त 👉 १२:४६ से १३:३६*
*वर्ज्य 👉 १५:३९ से १७:१२*
*आडल योग 👉 ०७:३१ से ३०:१४+*
*होमाहुति 👉 गुरू (०७:३१ से राहु)*
*दिशा शूल 👉 पूर्व*
*राहुकाल वास 👉 उत्तर-पश्चिम*
*अग्निवास 👉 पृथ्वी*
*चन्द्र वास 👉 पश्चिम*
*शिववास 👉 सभा में (२५:३१+ से क्रीड़ा में )*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ - अमृत २ - काल*
*३ - शुभ ४ - रोग*
*५ - उद्वेग ६ - चर*
*७ - लाभ ८ - अमृत*
*॥ रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - चर २ - रोग*
*३ - काल ४ - लाभ*
*५ - उद्वेग ६ - शुभ*
*७ - अमृत ८ - चर*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*(दक्षिण) दर्पण देखकर यात्रा करें*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*नवमी श्राद्ध, आदि*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज ०७:३१ तक जन्मे शिशुओं के नाम मृगशिरा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (वे, वो, का,की)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय लग्न मुहूर्त*
*सिंह - ०४:१२से ०६:२४*
*कन्या - ०६:२४ से ०८:३५*
*तुला - ०८:३५ से १०:४९*
*वृश्चिक - १०:४९ से १३:०५*
*धनु - १३:०५ से १५:१०*
*मकर - १५:१० से १६:५७*
*कुम्भ - १६:५७ से १८:३०*
*मीन - १८:३० से २०:००*
*मेष - २०:०० से २१:४०*
*वृषभ - २१:४० से २३:३९*
*मिथुन - २३:३९ से २५:५२+*
*कर्क - २५:५२+ से २८:०८+*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*शुभ मुहूर्त - ०६:१३ से ०६:२४*
*मृत्यु पञ्चक - ०६:२४ से ०७:३१*
*अग्नि पञ्चक - ०७:३१ से ०८:३५*
*शुभ मुहूर्त - ०८:३५ से १०:४९*
*रज पञ्चक - १०:४९ से १३:०५*
*शुभ मुहूर्त - १३:०५ से १५:१०*
*चोर पञ्चक - १५:१० से १६:५७*
*शुभ मुहूर्त - १६:५७ से १८:३०*
*रोग पञ्चक - १८:३० से २०:००*
*चोर पञ्चक - २०:०० से २१:४०*
*शुभ मुहूर्त - २१:४० से २३:३९*
*रोग पञ्चक - २३:३९ से २५:३१+*
*शुभ मुहूर्त - २५:३१+ से २५:५२+*
*मृत्यु पञ्चक - २५:५२+ से २८:०८+*
*अग्नि पञ्चक - २८:०८+ से ३०:१४+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*जीवन में यदि शांति चाहते हैं तो अन्य की शिकायतें करने से अच्छा है स्वयं में परिवर्तन लायें। क्योंकि पुरी दुनिया में कारपेट बिछाने से खुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।✅😊🙏🏻*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके बॉस आपसे काफी खुश रहेंगे, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप जल्दबाजी में ना करें। परोपकार के कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको झूठा साबित करने की कोशिश करेगा। आप किसी अजनबी से लेन-देन ना करें।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने रूपए पैसे से संबंधित कोई जरूरी जानकारी किसी को नहीं देनी है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप आज संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप आज कोई फैसला बहुत ही समझदारी से ले। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की यदि आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी सरकारी मामले में फैसला आने में कुछ समय और लगेगा। आपका मन में थोड़ी निराशा हो सकती है और अधिकारियों की कृपा पर बनी रहेगी। आप अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कामों में अच्छे सफलता हासिल होगी। आप किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहेंगे और कोई रुका हुआ काम पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे। बिजनेस में आप योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और आपको इन्वेस्टमेंट संबंधित कोई प्लान मिले, तो उसमें इनवेस्टमेंट सोच समझकर करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन आपके लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थापित कर दें। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपनी संतान को किसी नौकरी से संबंधित कोर्स के लिए तैयारी करा सकते हैं। आज आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन आपके लिए सावधान रहकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के कोई किसी मौके भी हाथ से जाने नहीं देंगे, लेकिन आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। सेहत आपकी नरम गरम रहेगी, जिसको लेकर एहतियात बरतनी होगी। आपकी जीवनसाथी से खटखटा हो सकती है। आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आप अपने बिजनेस को और बेहतर करेंगे, जिससे आपकी काम की क्वालिटी बेहतर होगी और आपको कुछ बड़े-बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सरकारी कामों को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सा ध्यान रखना होगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी होगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके सगे-संबंधी आपके कामो में पूरा साथ देंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। विद्यार्थीयो को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपके रिश्तेदारों से आपका किसी बात को लेकर वाद-विवाद छिड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको महिला मित्रों से व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी किसी पुराने गलती से सबक ले और उसे दोबारा ना दोहराएं, तभी आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको घूमने सुनने के दौरान कोई जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज आपके मन में कुछ संशय रहने के कारण उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई डील भी फाइनल होते-होते लटक सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपको तनाव दे सकते हैं। आप किसी दूसरे नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने पेट का खास ख्याल रखें, इसलिए अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
*जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें*
न कश्चित कस्यचित मित्रं न कश्चित कस्यचित रिपु:।
व्यवहारेण जायन्ते, मित्राणि रिप्वस्तथा ॥
*भगवान महाकाल जी की जय*
*⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*

09/09/2025

🕉️🚩*┈┉सनातन धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है┉┈*🚩🕉️
*लेख क्र.-सधस/२०८२/आश्विन/कृ./२*
*┈┉══════❀((""ॐ""))❀══════┉┈*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓*
*🌻 मंगलवार, ०९ सितम्बर २०२५🌻*

*सूर्योदय: 🌅 ०६:१२*
*सूर्यास्त: 🌄 १८:३६*
*चन्द्रोदय: 🌝 १९:४०*
*चन्द्रास्त: 🌜 ०७:३३*
*अयन 🌖 दक्षिणायन*
*ऋतु: 🌧️ शरद*
*शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)*
*युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६*
*मास 👉 आश्विन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार भाद्रपद)*
*पक्ष 👉 कृष्ण*
*तिथि 👉 द्वितीया (१८:२८ से तृतीया)*
*नक्षत्र 👉 उत्तर भाद्रपद (१८:०७ से रेवती)*
*योग 👉 गण्ड (२३:५९ से वृद्धि)*
*प्रथम करण 👉 तैतिल (०७:५१ तक)*
*द्वितीय करण 👉 गर (१८:२८ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 सिंह*
*चंद्र 🌟 मीन*
*मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*राहु 🌟 कुम्भ*
*केतु 🌟 सिंह*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:४९*
*अमृत काल 👉 १३:४२ से १५:१०*
*सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:१२ से १८:०७*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:२८ से १५:१८*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३६ से १९:००*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३६ से १९:४६*
*निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१+ से २४:४७+*
*ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३९+ से २९:२५+*
*राहुकाल 👉 १५:३० से १७:०३*
*गुलिक काल 👉 १२:२४ से १३:५७*
*यमगण्ड 👉 ०९:१८ से १०:५१*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०८:४१ से ०९:३०*
*वर्ज्य 👉 २९:०५+ से ३०:३३+*
*भद्रा 👉 २९:०३+ से ३०:१२+*
*गण्ड मूल 👉 १८:०७ से ३०:१२+*
*पञ्चक 👉 अहोरात्र*
*विडाल योग 👉 ०६:१२ से १८:०७*
*होमाहुति 👉 मंगल*
*दिशा शूल 👉 उत्तर*
*राहुकाल वास 👉 पश्चिम*
*अग्निवास 👉 आकाश (१८:२८ से पाताल)*
*भद्रावास 👉 मृत्यु (२९:०३+ से पूर्ण रात्रि)*
*चन्द्र वास 👉 उत्तर*
*शिववास 👉 सभा में (१८:२८ से क्रीड़ा में )*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ - रोग २ - उद्वेग*
*३ - चर ४ - लाभ*
*५ - अमृत ६ - काल*
*७ - शुभ ८ - रोग*
*॥ रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - काल २ - लाभ*
*३ - उद्वेग ४ - शुभ*
*५ - अमृत ६ - चर*
*७ - रोग ८ - काल*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*(पूर्व और दक्षिण) गुड़ खाकर यात्रा करें*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*द्वितीया श्राद्ध आदि*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज १८:०७ तक जन्मे शिशुओं के नाम उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (दू', 'थ', 'झ', 'ञ', 'ग', 'द', 'ज्ञ', 'सो', 'गो', 'शी', 'ली', 'डू)नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय लग्न मुहूर्त*
*सिंह - ०४:३६ से ०६:४८*
*कन्या - ०६:४८ से ०८:५८*
*तुला - ०८:५८ से ११:१३*
*वृश्चिक - ११:१३ से १३:२९*
*धनु - १३:२९ से १५:३४*
*मकर - १५:३४ से १७:२१*
*कुम्भ - १७:२१ से १८:५३*
*मीन - १८:५३ से २०:२४*
*मेष - २०:२४ से २२:०४*
*वृषभ - २२:०४ से २४:०२+*
*मिथुन - २४:०२+ से २६:१६+*
*कर्क - २६:१६+ से २८:३२+*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*चोर पञ्चक - ०६:१२ से ०६:४८*
*शुभ मुहूर्त - ०६:४८ से ०८:५८*
*रोग पञ्चक - ०८:५८ से ११:१३*
*शुभ मुहूर्त - ११:१३ से १३:२९*
*मृत्यु पञ्चक - १३:२९ से १५:३४*
*अग्नि पञ्चक - १५:३४ से १७:२१*
*शुभ मुहूर्त - १७:२१ से १८:०७*
*रज पञ्चक - १८:०७ से १८:२८*
*शुभ मुहूर्त - १८:२८ से १८:५३*
*चोर पञ्चक - १८:५३ से २०:२४*
*रज पञ्चक - २०:२४ से २२:०४*
*शुभ मुहूर्त - २२:०४ से २४:०२+*
*चोर पञ्चक - २४:०२+ से २६:१६+*
*शुभ मुहूर्त - २६:१६+ से २८:३२+*
*रोग पञ्चक - २८:३२+ से ३०:१२+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*पत्तों के गिरने का भी एक मौसम पतझड़ होता है पर इंसानों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, उसको जहाँ पर अपना लाभ दिखाई देता है,वही पर गिर जाता है॥*✅😊🙏🏻
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपको सावधानी से प्रत्येक कार्य देखभाल कर करने की सलाह है। मध्यांन तक कार्य क्षेत्र से अथवा किसी अन्य माध्यम से धन प्राप्ति के सपने देखेंगे। लेकिन इन से निराश होना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज थोड़ा थोड़ा लाभ कमाने का प्रयास करें इकट्ठा धन मिलना आज संभव नहीं है। जोखिम वाले कार्यों में निवेश निकट भविष्य में दोगुना होकर मिल सकता है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी कार्य में निवेश ना करें। सार्वजनिक क्षेत्र पर बुद्धिजीवियों से जान पहचान बनेगी लेकिन आपके अंदर अहम रहने से इनसे कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। धन की आमद किसी की दया दृष्टि पड़ने पर ही होगी। लेकिन व्यवहारिकता की कमी इसमें भी कुछ ना कुछ बाधा डालेगी। माता पिता अथवा जीवनसाथी से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद भी उत्पन्न होंगे। बेवजह उलझने की जगह आज शांत रहने का प्रयास करें। आने वाले दिन से स्थिति में सुधार आने लगेगा। आज शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत के चलते स्वास्थ्य में कुछ समय के लिए नरमी बनेगी।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज के दिन आपको आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन आज परिवार में किसी के असंतुष्ट रहने के चलते दिनभर मानसिक क्लेश बना रहेगा। परिवार का कोई सदस्य अनैतिक मांग को लेकर परेशान कर सकता है। आज आपकी कार्यशैली धीमी रहेगी लेकिन वचन के पक्के रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि ईमानदार एवं बुद्धिमान जैसी बनेगी। आज आप कार्य क्षेत्र पर कम समय में अधिक लाभ कमाने वाले कार्यों को करने में रुचि लेंगे। लेकिन धन अथवा सहयोग की कमी इसे पूरा होने में विलंब कराएगी। संध्या के आस-पास कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से आर्थिक लाभ होगा निकट भविष्य के लिए भी लाभ के मार्ग खुलेंगे। बौद्धिक कार्य से जुड़े लोगों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी। संध्या बाद फरमाइश पूरी करने पर पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने पर भी इसकी परवाह नहीं करेंगे।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन वैसे तो आपके लिए कार्य सफलता वाला है लेकिन आज किसी कारण से शंकालु प्रवृत्ति रहेगी। लाभ के अवसर भी ज्यादा सोच विचार करने के चक्कर में हाथ से निकल सकते हैं इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र पर आज किसी नई योजना पर कार्य आरंभ करने का अवसर मिलेगा पुराने अनुभवों से सीख लेकर कार्य करें निकट भविष्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आज भी धन लाभ आशाजनक तो नहीं फिर भी काम चलाऊ हो ही जाएगा। अपनी किसी गलती का गुस्सा परिजन अथवा सहकर्मियों पर उतारने पर कुछ समय के लिए माहौल गर्म होगा लेकिन अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल भी लेंगे। नौकरीपेशा जातक महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने पर प्रसन्न होंगे व्यवसायी वर्ग को आज थोड़े से समय के लिए ही भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा सतर्क रहें अन्यथा हाथ से निकल भी सकता है। घरेलू वातावरण में भी पहले की अपेक्षा शांति अनुभव करेंगे सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आपके लिए विविध उलझन से भरा रहेगा। प्रातः काल से ही मन में निराशाजनक विचार आएंगे। आर्थिक अथवा किसी अन्य विषय को लेकर किसी से किया वादा पूरा ना कर पाने का अफसोस मन में रहेगा। इसके बाद भी आप झमेलों में पड़ना पसंद नही करेंगे किसी स्वजन के दवाब डालने पर ही दोपहर के बाद मन अनैतिक कार्यों के प्रति आकर्षित होगा धन कमाने के लिए गलत मार्ग भी अपना सकते हैं। इस वजह से अपमानजनक स्थिति का भी सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर संघर्ष रहेगा। धन लाभ के लिए कई युक्तियां लगाएंगे लेकिन सफलता मिलना आज मुश्किल ही है। आज विशेषकर सरकार विरोधी गतिविधियो एवं विपरीतलिंगी आकर्षण से दूर ही रहे। आज उधारी के व्यवहार करने से बचें। पारिवारिक वातावरण में भी ग़लतफ़हमियां पनपेगी। घर मे संतान को छोड़कर अन्य सुख न्यून ही रहेंगे। माता की बातों को अनदेखा ना करें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। छाती से ऊपर के अंगों में कष्ट हो सकता है विशेषकर नेत्रज्योति संबंधित परेशानी बनेगी।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज भी दिन भर कोई ना कोई शारीरिक कष्ट बना रहेगा। सेहत को लेकर पूर्व में बरती लापरवाही भी शारीरिक शीतलता का कारण बनेगी। वैसे तो परिश्रम वाले कार्यों को करने का सामर्थ्य नहीं रहेगा फिर भी परिस्थितियों को देखकर थोड़ी बहुत भागदौड़ करनी ही पड़ेगी। शारीरिक एवं आर्थिक किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र पर सामान्य व्यवसाय रहेगा थोड़े बहुत लाभ के अवसर भी मिलेंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के चलते ले देकर काम बनाना पड़ेगा। धन की आमद कामचलाऊ होगी। किसी से किया वादा पूरा ना करने का बोझ मन पर रहेगा। सरकारी अथवा राजनीतिक लोगों से मिलने के प्रसंग बनेंगे। इनसे ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें दूरी बनाकर ही रखें तो ज्यादा बेहतर है। लाभ लेने की जगह कुछ ना कुछ देना पड़ सकता है। किसी परिचित रिश्तेदार के सहयोग से प्रॉपर्टी आदि से लाभ हो सकता है। आज उदर से निचले हैं अंगों में निष्क्रियता अनुभव करेंगे।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन वैसे तो आपके अनुकूल ही रहेगा लेकिन जल्दबाजी में अथवा किसी से प्रतिस्पर्धा के चलते स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने की होड़ में हास्य के पात्र तो बनेंगे ही थोड़ी बहुत हानि भी करवाएंगे। आज आप घरेलू संबंधित मामलों में अथवा व्यवसाय में जो भी रणनीति बनाएंगे उसमें आरंभ में किसी न किसी के विरोध का सामना करना पड़ेगा। विशेषकर आज ननिहाल पक्ष से अपनी बात मनवा पाएंगे। लेकिन इनकी कहीं बातों को अनदेखा करें। परिवार में कोई पैतृक अथवा अन्य प्रॉपर्टी बेचने का विचार बनेगा। लेकिन किसी सदस्य की सहमति ना मिलने पर लटक भी सकता है। मध्यान्ह के आसपास कार्य क्षेत्र पर चोरी अथवा अन्य कारणों से नुकसान होने का भय है। सतर्क रहकर कार्य करें सरकारी उलझन में फसलें की संभावना है। आंख बंद कर किसी पर भरोसा ना करें। पेट को ठंडा रखने के उपाय करें अन्यथा समस्या होगी।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन आपको मिला जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरंभ में कोई छोटी बड़ी हानि की संभावना बनेगी। किसी महत्वपूर्ण विषय में जानकर भी अनजान बनने पर किसी प्रियजन से बहस भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी आंखों के सामने से लाभ के सौदे निकल जाएंगे लेकिन कुछ कर नहीं पाने का दुख होगा। कुछ दिनों से अटके आर्थिक मामले अपनी व्यवहारिकता के बल पर बना लेंगे। अति महत्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परिस्थितियां हानिकारक बनने वाली है। घरेलू सुख सुविधाएं आज भी ठीक-ठाक ही रहेंगी लेकिन इन में वृद्धि नहीं कर पाएंगे। घर में शांति बनी रहेगी परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। संध्या के समय परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने के बाद भी काम चलता रहेगा।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज के दिन आपके व्यक्तित्व में विकास होगा। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से नए अनुभव सीखने को मिलेंगे। स्वभाव में थोड़ा सी अकड जरूर रहेगी जिसके चलते हर किसी से तालमेल नहीं बना पाएंगे। आज आध्यात्म अथवा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक एवं संतानों की प्रगति में अवरोध आएंगे हतोत्साहित ना हो परिश्रम में लगे रहे शीघ्र ही शुभ फल भी देखने को मिलेंगे। कार्य व्यवसाय का भी यही हाल रहेगा किसी बड़ी योजना के आरंभ में लोगों का गलत मार्गदर्शन मिलने से दिशा भ्रम की स्थिति बनेगी। यहां परिजनों की सलाह अवश्य काम आएगी। मध्यान्ह बाद कुछेक कार्यों के बनने से धन की आमद होगी। आज लॉटरी सट्टे अथवा अन्य जोखिम वाले कार्य में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायक हो सकता है। अन्य कार्यों में भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन लाभ कि तुरंत आशा न रखें किसी परिजन कि उद्दंडत आदत के चलते कुछ समय के लिए माहौल गर्म होगा सुख भी मिलेगा। हड्डियों संबंधित समस्या अथवा गिरने से चोट आदि का भय।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज के दिन आपको घर एवं कार्यक्षेत्र पर प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक भाग में सेहत में भी थोड़ी बहुत नरमी रहेगी जिसके चलते दैनिक कार्य में विलंब होगा। आज घर एवं कार्यक्षेत्र पर वाणी का सोच-समझकर प्रयोग करें लापरवाही में बोली गई बातें सामने वाले कि कष्ट पहुचायेगी जिससे किसी भी कार्य मे अड़चन आ सकती है। आज विद्या, माता संबंधी, पशुपालन, कृषि कर्म, संपत्ति निर्माण संबंधित कोई भी नया कार्य आरंभ ना करें अन्यथा धन हानि के साथ मानसिक क्लेश का कारण भी बनेगा। कार्यक्षेत्र से धन की आमद खर्च की तुलना में बहुत धीमी रहेगी व्यापार-व्यवसाय से जितना पैसा कमाएंगे तुरंत ही अन्य कार्यों में खर्च हो जाएगा। परिवार में छोटी मोटी खींचतान बनी रहेगी। घर के सदस्य स्वयं को एक दूसरे की तुलना में बेहतर दिखाने का प्रयास करेंगे। गले संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन भी आपको किसी न किसी रूप में आर्थिक लाभ कराएगा। लेकिन आज इसके लिए बेवजह की सरदर्दी भी मौज लेनी पड़ेगी। सेहत रहेगी स्वभाव में भी तेजी रहेगी लेकिन कार्य करने की शैली धीमी रहने के कारण किसी आवश्यक कार्य में विलंब होगा इस वजह से इसके पूर्ण होने में भी संदेह रहेगा। आज कोई पुराना कार्य जिससे आप लाभ की संभावना लगाए हुए थे उसके अक्समात बिगड़ने से मन निराश होगा। लेकिन तुरंत ही कोई अन्य कार्य अथवा सौदा मिलने से राहत भी मिलेगी आज विनम्रता से धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है इसका ध्यान रखें। परिवार में कुछ समय के लिए अशांति का वातावरण बनेगा परिजनों की धैर्य हीनता के कारण आपस में टकराव की स्थिति बनेगी। सर्द गर्म, मूत्राशय में विकार एवं गला बैठने से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ से ही सोची गई योजनाओं में विपरीत प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। आज बौद्धिक कार्य संबंधित रोजगार से जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लेकिन यहां अति आत्मविश्वास से बचें अन्यथा सम्मान मिलने की जगह अपमानित भी होना पड़ेगा। सहज होकर कार्य करें तो सम्मान के साथ धन लाभ होगा। अन्य क्षेत्र से जुड़े जातक विशेषकर सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज पूर्व में बरती लापरवाही अथवा गलत आचरण के चलते प्रतिष्ठा में हानी उठानी पड़ेगी। कृषि कर्म से जुड़े जातकों को भी अक्समात धन लाभ होने की संभावना है। अन्य लोगों के लिए दिन सामान्य से कम ही फल देगा। घर परिवार का वातावरण झूठे दिलासे देने तक की सामान्य रहेगा। आज शरीर में एलर्जी के कारण परेशानी हो सकती है।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज के दिन आपके स्वभाव एवं व्यवहार में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। कुछ समय के लिए परिजनों को भी आश्चर्यचकित करेंगे। आज आप निजी स्वार्थों को छोड़ अन्य लोगों का सहयोग एवं अन्य परोपकार के कार्यों में तत्पर रहेंगे। आप के विरोध में बोलने वाले लोग भी आज आपके किसी विशिष्ट कार्य की प्रशंसा करेंगे। कार्य क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अपने व्यवहार के बल पर विशिष्ट लोगों से संपर्क बनाएंगे। लेकिन रोजगार के मामले में आज अन्य सहकर्मियों की तुलना में पीछे ही रहेंगे। जिस भी कार्य को करेंगे उसमें कोई ना कोई झंझट पड़ेगा। जिसके चलते धन की आमद होते-होते आगे के लिए टलेगी। जितना धन लाभ होगा वह खर्चों को देखते हुए कम ही रहेगा। दांपत्य एवं पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे मूत्राशय अथवा अन्य गुप्त रोग हो सकते हैं।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
*जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें*
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते ॥
*वीर हनुमान जी की जय*
*⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳*

Address

H. NO. 2239
Rajpura
140401

Opening Hours

Monday 5pm - 8pm
Tuesday 5pm - 8pm
Wednesday 5pm - 8pm
Thursday 5pm - 8pm
Friday 5pm - 8pm
Saturday 5pm - 8pm
Sunday 9am - 2pm

Telephone

+919855457095

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AstroSpace posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to AstroSpace:

Share