29/05/2026
गीतांजलि कॉलेज उदयपुर एवं लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के सयुक्त तत्वाधान में 12वीं कक्षा में टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन राजसमन्द में किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि गायत्री पब्लिक स्कूल के संचालक गिरीश जी पालीवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप जी जैन ओसियन एजुकेशन के संस्थापक नितेश पालीवाल रहे आयोजन का सफल संचालन लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक अक्षय श्रीमाली जी प्रतीक जी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों एवं आगे की पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन की सराहना की।