27/12/2024
MK AQUA Solution
जीरा पालन काफी लाभदायक व्यवसाई है इसको शुरू करने के लिए छोटे से तालाब की जरूरत पड़ती है जो कि कम खर्चीला है |
👉आपके 1 acre में ही इतना पैसा कमा सकते हैं जितना कोई मत्स्य पालन भाई एक एकर तालाब में बड़े आकार की मछली का हार्वेस्टिंग करके नहीं कमाते हैं
जीरा पालन करने के लिए छोटे-छोटे तालाब की जरूरत पड़ती है जिन की गहराई 5 फुट होती है पर उनमें 3 फीट तक पानी बना रहे यह इसलिए कि क्योंकि अगर तालाब की गहराई अधिक होगा तो जीरा या spawn को भोजन करने में कई तरह का सामना करना पर सकता है |
👉छोटे आकार की मछली जब भोजन करने के लिए ऊपर आती है तो उन्हें ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है या मछली के जीरा के लिए स्ट्रेस का काम कर दिया जिनके कारण मछली में मोटिलिटी होती है |
👉जीरा व्यवसाय शुरू करने के लिए नर्सरी तालाब की जरूरत पड़ती है इस तालाब को बनाने के लिए कुछ मुख बातों का ध्यान देना चाहिए जो इस प्रकार है |
👉तलाब की गहराई 5 फुट हो उसमें 3 फीट तक पानी हमेशा भरा रहे |
👉1.आपके पास छोटे नर्सरी तलाब है सुखा दे ताकि तालाब में मौजूद बैक्टीरिया मेंढक का खात्मा किया जा सके |
👉2. तालाब की दिशा हमेशा पूरब की ओर होना चाहिए जिनसे सूरज की रोशनी अधिक से अधिक पढ़ सकें सूरज की रोशनी तालाब में मौजूद pankton को engery देता है जो photosynthesis का काम करता है |
👉3. तालाब सुखाना संभव बना हो तो उनमें जहर डाल दे ताकि तलाब में पल रहे बड़े साइज की मछली या मेंढक या बैक्टीरिया मर जाए फिर उन्हें जाल चला कर निकाल दे|
👉4.आपका नर्सरी तलाव जाल से घिरा होना चाहिए जो मेंढक सांप को आने से रोकती है l
👉5. तालाब में जीरा डालने से पहले उनमें plankton पैदा कर दे जो 30 % फीड का काम करेगा l
👉6. Spawn को 7 दिन तक अंडे और सरसो का तेल मिला के भोजन में दे फिर 7 दिन बाद खली और धान का कना और मछली का चूरन या प्रोटीन पाउडर दे l.
👉7. 15 दिन में जीरा का आकार 1 इंच बढ़ जाता है फिंगर साइज होने में 2 से 3 महीना का समय लगता है l
WhatsApp Group Invite