Live Updates 24×7

Live Updates 24×7 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Live Updates 24×7, Ranchi.

आज पटना AIMIM पार्टी कार्यालय में दरभंगा बिरौल के वाइस चेयरमैन जनाब अख्तर शहंशाह साहब को AIMIM बिहार सचिव प्रदेश सह संगठ...
05/03/2025

आज पटना AIMIM पार्टी कार्यालय में दरभंगा बिरौल के वाइस चेयरमैन जनाब अख्तर शहंशाह साहब को AIMIM बिहार सचिव प्रदेश सह संगठन प्रभारी सह पाटलिपुत्र लोकसभा पूर्व प्रत्याशी जनाब मो० फारूक रज़ा (डब्लू) साहब के अध्यक्षता में सदस्यता दिलाई और AIMIM प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक जनाब अख़तरुल ईमान साहब जी के उपस्थिति में सदस्यता पर्ची सौप कर ज़िम्मेदारी दी गई 1- मोईन इकबाल, - 2- फैसल रब्बानी, 3- तमन्ना,4, अल्तमश 5, जरे आलम सभी लोगो को पार्टी में सदस्यता पर्ची सौप कर ज़िम्मेदारी दी गई और AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान साहब जी और AIMIM प्रदेश सचिव सह संगठन प्रभारी सह पूर्व प्रत्याशी पाटलिपुत्र लोकसभा जनाब मो० फारूक रजा डब्लू साहब ने रमजान की मुबारकबाद दी साथ ही 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर और आगामी 79 गौरा बौड़ाम विधानसभा चुनाव पे चर्चा हुई इस अवसर पे AIMIM पार्टी (कार्यकर्ता) खादिम मजलिस नूर अली साहब एवं सामाजिक कार्यकर्ता मो० गयासउद्दीन उर्फ रिंकू, कार्यालय इंचार्ज जनाब सरफराज अहमद साहब , भी मौजूद थे।

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया टीम ...
05/03/2025

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया
टीम इंडिया के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक का ही सफर तय कर पाई। ऐसे में अब उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहेंगे।

22/09/2021

23/09/2021

01/07/2021

एक सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। LPG सिलेंडर ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। Indian oil ने दिल्‍ली में बिना Subsidy वाले 14.2 Kg LPG Cylinder के रेट 1 जुलाई 2021 से बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने एक सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे 809 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 834.50 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही 19 Kilo के कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी 1 जुलाई 2021 से बदल गए हैं। इसके रेट में 76.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 1550 रुपए में मिलेगा।

*SBI म्यूचुअल फंड ने खोली ETF स्कीम*

(Investment Planning) की सोच रहे हैं तो आपके पास म है मौका . जहां आप कम पैसे लगाकर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं.

नई दिल्ली. अगर आप कहीं पैसे लगाने (Investment Planning) की सोच रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है. जहां आप कम पैसे लगाकर मोटा रिटर्न (earning money) पा सकते हैं. दरअसल, एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने एसबीआई ईटीएफ(SBI ETF exchange-traded fund) कंजम्पशन लॉन्च करने की घोषणा की है. यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है जो निफ्टी इंडिया कंजम्पशन इंडेक्स को ट्रैक करेगी. SBI ETF में निवेशक 14 जुलाई तक पैस लगा सकते हैं. आप इस फंड में महज 5000 रुपये से निवेश कर सकते हैं.

डीमैट अकाउंट है जरूरी
इसमें निवेश के लिए आपके पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाते की जरूरत है. इस बारे में एसबीआई के एमडी और सीईओ विनय एम. टोनसे ने कहा, हमारा मानना है कि दुनियाभर और भारत में पैसिव फंड को लेकर तनाव हैं, ऐसे में निवेशक एक इंडेक्स के अनुरूप निवेश करना चाहते हैं. ईटीएफ में निवेश उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम लागत पर परिसंपत्ति वर्गों की एक विस्तृत श्रृंखला में निवेश करना चाहते हैं. एसबीआई ईटीएफ कंजम्पशन के जरिए सक्रिय रूप से प्रबंधित फंडों के अलावा, निष्क्रिय निवेश क्षेत्र में पेशकशों के अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

*महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके*

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 आंकी गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 07.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Address

Ranchi

Telephone

+918580119901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live Updates 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Live Updates 24×7:

Share