31/10/2023
नीलांबर -पीतांबर विकास सोसाइटी की बैठक बेतला में की गई आयोजित झारखण्ड राज्य की स्वयंसेवी संस्था नीलांबर- पीतांबर विकास सोसाइटी की बैठक मंगलवार को बेतला में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश उरांव ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सोसाइटी के अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों का बारी- बारी से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा की सरकार और सरकारी विभागों के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के गरीब तबके और पिछड़े क्षेत्र का विकास करना सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा संस्था के माध्यम से बेरोजगार युवाओं और युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने संगठन के कार्यों से सभी को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। जिसके उपरांत बैठक में संगठन का पुनर्गठन करते हुए विस्तार किया गया। जिसमें सरयू जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव को सचिव, प्रदीप कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष और दीपक राज को सोसाइटी के मीडिया प्रभारी पद से सुभोषीत किया गया। जहां सरयू जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि नीलांबर- पीतांबर विकास सोसाइटी के माध्यम से सरकारी तंत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर वंचितों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जैसे भोजन, कपड़े, दवा, आश्रय, परिवहन और शिक्षा प्रदान करना हमारे सोसाइटी की प्राथमिकता होगी। वहीं बैठक में विक्टर केरकेट्टा, विनय कांत पाण्डेय, बबलू राही, रिजवान अली, मार्टिन, डीएन राम और महबूब आलम इत्यादि ने भी अपने-अपने विचार रखें। मौके पर जलाल अंसारी, मीना सिंह, सनरति होरो, एजुब कुजूर, नीरज बाखला और सबिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को सोसाइटी में शामिल करते हुए सदस्य बनाया गया।